Disney में फिर होगी बड़ी छंटनी! इतने कर्मचारियों पर लटकी तलवार

आने वाली छंटनियां मार्केटिंग डिपार्टमेंट से होंगी। कंपनी ने सार्वजनिक रूप से अभी छंटनियों की घोषणा नहीं की है।

Disney में फिर होगी बड़ी छंटनी! इतने कर्मचारियों पर लटकी तलवार

Photo Credit: Deposit Photos

ख़ास बातें
  • आने वाली छंटनियां मार्केटिंग डिपार्टमेंट से होंगी।
  • गुरुवार दोपहर के कारोबार में डिज्नी के शेयरों में मामूली गिरावट दर्ज।
  • जनवरी में घोषणा की थी कि वह अपने मार्केटिंग डिवीजन को रीस्ट्रक्चर करेगी।
विज्ञापन

Disney में बड़े स्तर पर छंटनियां देखने को मिल सकती हैं। कैलिफॉर्निया बेस्ड मीडिया व एंटरटेनमेंट कंपनी अपने वर्कफोर्स को कथित तौर पर घटाने की योजना बना रही है। कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में कंपनी 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। हाल ही में कंपनी ने अपने मार्केटिंग डिपार्टमेंट को रिस्ट्रक्चर किया था। अब आने वाली छंटनियां भी इसी डिपार्टमेंट से बताई जा रही हैं। 

Disney आने वाले दिनों में 1000 कर्मचारियों को निकालने जा रही है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। कंपनी के नव निर्वाचित सीईओ जोश डी अमारो के जॉइन करने के बाद यह पहली बड़ी छंटनी है। कंपनी ने जनवरी में घोषणा की थी कि वह अपने मार्केटिंग डिवीजन को रीस्ट्रक्चर करने जा रही है। छंटनी की इस लिस्ट में डिज्नी का नाम अकेला नहीं है। मीडिया इंडस्ट्री के अन्य बड़े प्लेयर्स जैसे Sony और CBS ने भी छंटनी की घोषणा की है। 

Josh D'Amaro ने डिज्नी को मार्च के मध्य में जॉइन किया था। आने वाले छंटनियां मार्केटिंग डिपार्टमेंट से होंगी। कंपनी ने सार्वजनिक रूप से अभी छंटनियों की घोषणा नहीं की है। मामले से संबंधित सूत्र के हवाले से यह खबर बाहर आई है। खबर सर्कुलेट होने के बाद बीते दिन, गुरुवार दोपहर के कारोबार में डिज्नी के शेयरों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। Disney Experiences के पूर्व चेयरमैन D'Amaro ने मीडिया और थीम पार्क क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी के लिए अनिश्चितता के दौर के बाद Iger की जगह ली थी। Iger ने अपने पहले पद छोड़ने के लगभग दो साल बाद, 2022 के अंत में डिज्नी के सीईओ का पद फिर से संभाला था।

फरवरी 2023 तक कंपनी ने व्यापक योजनाओं की घोषणा की थी। इन योजनाओं के तहत कंपनी की संरचना का पुनर्गठन किया गया। इसमें 5.5 बिलियन डॉलर की लागत कटौती की गई। जिसके चलते कंपनी ने उस वक्त 7000 कर्मचारियों को निकाला था। यह कंपनी में एक बड़ी छंटनी थी। अब कंपनी फिर से 1000 कर्मचारियों को कथित तौर पर हटाने जा रही है। बड़ी कंपनियों में इन दिनों भारी छंटनियां लगातार जारी हैं। AI के आने के बाद यह दौर अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »