21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह

कंपनी की दूसरी तिमाही 1 सितंबर से शुरू होने वाली है। बहुत संभव है की इससे पहले कंपनी ये छंटनियां कर सकती है।

21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह

अमेरिकी आईटी कंपनी Oracle कथित तौर पर छंटनियों के दूसरे राउंड की तैयारी कर रही है।

ख़ास बातें
  • 2026 में Oracle के कर्मचारियों की संख्या में 21,000 की कमी आ चुकी है
  • छंटनी के बाद कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 141,000 रह गई है
  • AI में निवेश को इन छंटनियों की बड़ी वजह बताया जा रहा है
विज्ञापन

अमेरिकी आईटी कंपनी Oracle छंटनियों के दूसरे राउंड की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में ग्लोबल लेवल पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की थी। अब फिर से नई छंटनियां की जा सकती हैं। खबर है कि कंपनी पेरोल लागत को घटाकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में निवेश को और अधिक बढ़ाने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं किन विभागों पर हो सकता है इसका असर। 

अमेरिकी आईटी कंपनी Oracle फिर से छंटनियां करने की तैयारी में है। बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, कंपनी छंटनियों का दूसरा दौर जल्द ही शुरू कर सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने प्रबंधकों से उन कर्मचारियों की पहचान करने को कहा है जो नियोजित छंटनी से प्रभावित हो सकते हैं। इन छंटनियों को बहुत जल्द अंजाम दिये जाने की तैयारी है। 

कंपनी की दूसरी तिमाही 1 सितंबर से शुरू होने वाली है। बहुत संभव है की इससे पहले कंपनी ये छंटनियां कर सकती है। कुछ टीमों से कंपनी दोहरे अंकों में छंटनियां कर सकती है। साल की शुरुआत में कंपनी बड़ी छंटनी कर चुकी है जिसमें कर्मचारियों की संख्या में बड़ी कटौती की गई थी। वित्त वर्ष 2026 में Oracle के कर्मचारियों की संख्या में 21,000 की कमी आ चुकी है जो कि कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग 13 प्रतिशत है। बीती छंटनी के बाद कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 141,000 रह गई है। 

AI को इन छंटनियों की बड़ी वजह बताया जा रहा है। कंपनी कॉस्ट कटिंग करना चाहती है ताकि AI में ज्यादा से ज्यादा निवेश कर सके, क्योंकि मार्केट में तेजी से AI कंपिटीशन बढ़ रहा है। कंपनी अपनी स्थिति मज़बूत करने के लिए AI में खर्च को बढ़ा रही है, और इसी वजह से नौकरियों में कटौती की जा रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में AI से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर 55.7 बिलियन डॉलर खर्च किए हैं। इन निवेशों के लिए कंपनी 43 बिलियन डॉलर का कर्ज ले चुकी है। Oracle मौजूदा वित्त वर्ष में ऋृण और हिस्सेदारी के जरिए 40 बिलियन डॉलर और जुटाने की योजना भी बना रही है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  5. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  7. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  8. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  9. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  10. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »