Oracle layoffs: एक Email, और 30 हजार नौकरियां खत्म! 12 हजार भारत से

Oracle ने बड़ी छंटनी को अंजाम दिया है जिसमें 30 हजार कर्मचारी कंपनी से निकाले गए हैं।

Oracle layoffs: एक Email, और 30 हजार नौकरियां खत्म! 12 हजार भारत से

Oracle ने बड़ी छंटनी को अंजाम दिया है जिसमें 30 हजार कर्मचारी कंपनी से निकाले गए हैं।

ख़ास बातें
  • ग्लोबल लेवल पर कंपनी ने एक महीने के भीतर इन कर्मचारियों की छंटनी की है।
  • भारत में से 12 हजार कर्मचारी निकाले गए हैं।
  • भारत में कंपनी के 30 हजार के लगभग कर्मचारी बताए जाते हैं।
विज्ञापन

अमेरिकी आईटी कंपनी Oracle ने अपने 30 हजार कर्मचारियों को निकाल दिया है। कथित तौर पर कंपनी ने अपने वर्कफोर्स के एक बड़े हिस्से को बाहर का रास्ता दिखा दिया है जिसमें से 12 हजार कर्मचारी भारत के भी बताए गए हैं। कंपनी ने एक ईमेल के माध्यम से कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने की सूचना दी। हाल ही में कंपनी ने छंटनी की घोषणा की थी। अब आखिरकार कंपनी द्वारा छंटनियों को अंजाम देने की कथित रूप से पुष्टि हुई है। 

Oracle ने बड़ी छंटनी को अंजाम दिया है जिसमें 30 हजार कर्मचारी कंपनी से निकाले गए हैं। ग्लोबल लेवल पर कंपनी ने एक महीने के भीतर इन कर्मचारियों की छंटनी की है। CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में से 12 हजार कर्मचारी निकाले गए हैं। बात यहीं तक सीमित नहीं है। आने वाले एक महीने में और भी छंटनियां की जा सकती हैं। भारत में कंपनी के 30 हजार के लगभग कर्मचारी बताए जाते हैं। 

Oracle ने ईमेल के माध्यम से कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने लिखा कि संगठनात्मक बदलावों के चलते कर्मचारियों के लिए यह कदम उठाना पड़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने लिखा, 'बताए गए बदलावों के कारण संचालन को सुव्यवस्थित करने का निर्णय लिया गया है, और परिणामस्वरूप, दुर्भाग्यवश, आपका वर्तमान पद इसके बाद अनावश्यक हो जाएगा।' हालांकि कंपनी ने भारत में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 15 दिन की सैलरी का इंतजाम भी किया। 

कंपनी ने उन कर्मचारियों को 15 दिन की सैलरी दी है जिन्होंने भारत में कंपनी के लिए काम करते हुए 1 साल का समय पूरा कर लिया है। इसके अलावा समाप्ति तिथि तक एक महीने की अनपेड सैलरी, छुट्टियों का एनकैशमेंट, पात्रता के आधार पर ग्रेच्युटी और एक महीने के नोटिस पीरियड की सैलरी भी दी जाएगी। कंपनी ने अतिरिक्त मुआवजे के तौर पर दो महीने का वेतन भी देने की पेशकश की है।

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का मुख्य बिजनेस जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल से पैदा हुए कंपीटिशन रिस्क से प्रभावित हुआ है जिसे  लेकर बाजार में भी घबराहट बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर कंपनी AI में निवेश के लिए जुटाए जा रहे ऋण की मात्रा और अपने घटते नकदी प्रवाह को लेकर निवेशकों के दबाव का भी सामना कर रही है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »