Jet

Jet - ख़बरें

  • Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
    Dyson ने अपना पहला Smart Toothbrush CameraJet लॉन्च किया है, जिसमें कैमरा और AI तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 100,000-पिक्सल का Macro Camera दिया गया है, जो हर सेकंड 28 लाइव इमेज कैप्चर करता है। AI सिस्टम दांतों के बीच के गैप को पहचानकर वहां करीब 100 मिलीसेकंड में Mouthwash की Jet भेजता है। टूथब्रश में 12.5ml का Mouthwash Reservoir और Conical Jet System मिलता है। इसे MyDyson ऐप से कनेक्ट करके मुंह के अंदर का Live View भी देखा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत $499.99 यानी करीब ₹47,500 है और भारत में उपलब्धता अभी कन्फर्म नहीं है।
  • Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में HP LaserJet Pro M126nw को 29,500 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 24,399 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लेजर जेट प्रिंटर पर एक वर्ष की एक्सचेंज वॉरंटी है। इसके अलावा सिंगल-फंक्शन और मल्टी-फंक्शन प्रिंटर्स पर 35 प्रतिशत तक के डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। इस सेल में HDFC Bank के कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट है।
  • आज NASA ऑफिस में रहेगी हलचल! धरती की तरफ आ रहे हैं 3 बड़े एस्टेरॉयड
    NASA ने 23 दिसंबर 2025 को पृथ्वी के करीब से गुजरने वाले तीन एस्टेरॉयड्स को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन एस्टेरॉयड्स में एयरप्लेन और बिल्डिंग के आकार के खगोलीय पिंड शामिल हैं, जो तय सुरक्षित दूरी से धरती के पास से गुजरेंगे। नासा की Jet Propulsion Laboratory के मुताबिक, ये एस्टेरॉयड 75 लाख किलोमीटर के दायरे में आने के कारण ट्रैक किए जा रहे हैं। हालांकि, वैज्ञानिकों ने साफ किया है कि फिलहाल किसी भी एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की आशंका नहीं है।
  • हवाई जहाज जितना साइज, बिजली सी रफ्तार! पृथ्वी की ओर बढ़ रही हैं पांच चट्टानें
    NASA की Jet Propulsion Laboratory ने 19 और 20 दिसंबर 2025 को पृथ्वी के पास से गुजरने वाले एस्टेरॉयड्स को लेकर अलर्ट जारी किया है। नासा के मुताबिक, इन दो दिनों में कुल पांच एस्टेरॉयड धरती के नजदीक से गुजरेंगे, जिनमें कुछ का साइज एयरप्लेन के बराबर बताया गया है। हालांकि ये सभी एस्टरॉयड सुरक्षित दूरी से निकल जाएंगे और किसी तरह के टकराव की आशंका नहीं है।
  • CES 2026: Samsung पेश करेगी नए AI पावर्ड स्मार्ट होम अप्लायंसेज, इवेंट से पहले दिखाई झलक
    Samsung ने CES 2026 में AI पावर्ड स्मार्ट और पावरफुल हार्डवेयर वाले नए होम लिविंग प्रोडक्ट्स लाने की घोषणा कर दी है। कंपनी का कहना है कि वह Bespoke AI लिविंग में कई नए प्रोडक्ट्स पेश करेगी जो यूजर की रोजमर्रा की जिंदगी को पहले से तेज और आसान बना देंगे। इनमें Bespoke AI AirDresser, Bespoke AI Laundry Combo, Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner और Bespoke AI Jet Bot Steam Ultra वैक्यूम क्लीनर जैसे प्रोडक्ट्स शामिल होंगे।
  • Rs 15 में 220 Km का सफर! Komaki ने भारत में लॉन्च की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल MX16, जानें कीमत
    Komaki Electric ने अपनी नई MX16 Pro इलेक्ट्रिक क्रूजर को भारत में पेश कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 1,69,999 रुपये (एक्स-शोरूम, लखनऊ) रखी है। Komaki का कहना है कि MX16 Pro उन राइडर्स के लिए बनाई गई है जिन्हें स्टाइल, रोड प्रेजेंस, कम रनिंग कॉस्ट और लंबे समय तक चलने वाला सेटअप चाहिए। यह क्रूजर दो कलर ऑप्शन्स Dual Tone और Jet Black में उपलब्ध है। इसकी टॉप स्पीड 80 Kmph है और कंपनी ने दावा किया है कि यह सिंगल चार्ज में मैक्सिमम 220 किलोमीटर की रेंज निकाल सकती है।
  • अब AI उड़ाएगा फाइटर जेट, वो भी बिना किसी रनवे के? आ गया दुनिया का सबसे एडवांस्ड जेट!
    Shield AI ने पिछले हफ्ते अपने नए AI-पावर्ड Fighter Jet X-BAT को पेश किया, जो वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग (VTOL) टेक्नोलॉजी से लैस है। कंपनी के मुताबिक, X-BAT खास तौर पर ऐसे मिशनों के लिए डिजाइन किया गया है जहां पारंपरिक रनवे उपलब्ध नहीं होते। इसका मतलब है कि ये फाइटर जेट जहाजों, छोटे आइलैंड्स या रिमोट लोकेशंस से भी उड़ान भर सकता है। Shield AI कहती है कि X-BAT “बिना रनवे के हवाई पावर” की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे फोर्सेज को ज्यादा फ्लैक्सिबिलिटी, रेंज और सर्वाइवेबिलिटी मिलेगी।
  • ZEBRONICS के धांसू गेमिंग हेडफोन Rs 1700 की बजाए Rs 775 में, Amazon पर छूट न जाए ऑफर!
    ZEBRONICS के Jet Premium वायर्ड गेमिंग ऑन ईयर हेडफोन्स को बेहद सस्ते में खरीदने का मौका है। Amazon पर ये हेडफोन 54% डिस्काउंट के साथ खरीदे जा सकते हैं। हेडफोन्स का ओरिजनल प्राइस 1699 रुपये है। लेकिन कंपनी ने इन्हें डिस्काउंट के साथ मात्र 775 रुपये में लिस्ट किया है। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से इन्हें खरीदते हैं तो 5% का कैशबैक भी मिलेगा।
  • Powerbeats Fit: 30 घंटे के बैटरी बैकअप, Dolby Atmos सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च हुए TWS ईयरफोन्स, जानें कीमत
    Apple ने भारत में Powerbeats Fit TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनका नया डिजाइन Beats Fit Pro से 20 प्रतिशत ज्यादा फ्लेक्सिबल बताया गया है और इसमें एर्गोनॉमिक डिजाइन और प्रॉपाइटरी ड्राइवर्स शामिल हैं। चार्जिंग केस के साथ कुल 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। डुअल बीम-फॉर्मिंग माइक्रोफोन और ANC/Transparency मोड्स भी मौजूद हैं। इनकी कीमत 24,900 रुपये रखी गई है और ये Jet Black, Gravel Gray, Spark Orange और Power Pink कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होंगे।
  • ब्रह्मांड में मिला 2 लाख प्रकाशवर्ष में फैला रेडियो जेट, Milky Way गैलेक्सी से दोगुना चौड़ा!
    खगोल वैज्ञानिकों ने एक विशाल रेडियो जेट की खोज की है जो दूर ब्रह्मांड में 2 लाख प्रकाशवर्ष तक फैला हुआ है। यह रेडियो जेट चौड़ाई में मिल्की वे आकाशगंगा से भी दोगुना है। वैज्ञानिक कह रहे हैं कि यह शुरुआती ब्रह्मांडीय ढांचे की एक झलक दिखाता है। यह रेडियो जेट ब्रह्मांड की शुरुआत में बना होगा जब इसकी उम्र वर्तमान उम्र की केवल 10% थी।
  • ब्रह्मोस एंटी-शिप मिसाइल्स की इंडोनेशिया को बिक्री कर सकता है भारत
    भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल की बिक्री के लिए लगभग एक दशक से बातचीत चल रही है। इस मिसाइल को भारत और रूस ने संयुक्त तौर पर डिवेलप किया है। इस डील के लिए बातचीत में रूस की सरकार के मालिकाना हक वाली मिलिट्री हार्डवेयर सप्लायर Rosoboronexport भी शामिल है। दक्षिण एशिया के देश अपनी सैन्य शक्ति को मजबूत कर रहे हैं।
  • देश का डिफेंस एक्सपोर्ट एक दशक में 10 गुणा बढ़कर 21,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ
    भारत से मिलिट्री इक्विपमेंट खरीदने में अमेरिका का पहला स्थान है। देश से ऑपरेट कर रही बोइंग,, कमिंस टेक्‍नॉलजीज, एवेंटेल जैसी कंपनियों के प्रोडक्‍ट्स अमेरिका को सप्‍लाई किए जा रहे हैं। इनमें बुलेट प्रूफ जैकेट, हेलमेट, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स इक्विपमेंट शामिल हैं। इजरायल भी भारत से मिलिट्री इक्विपमेंट खरीदने में आगे है और इस लिस्ट में यह दूसरे स्थान पर है।
  • वायु सेना को 12 एडवांस्ड Sukhoi जेट्स की सप्लाई करेगी HAL, 13,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर 
    वायु सेना को अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों से लैस करने के लिए केंद्र सरकार ने कुछ बड़ी डील की हैं। इसी कड़ी में Hindustan Aeronautics Ltd (HAL) को 12 Sukhoi-30MKI लड़ाकू विमानों और इनसे जुड़े इक्विपमेंट की सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। यह कॉन्ट्रैक्ट लगभग 13,500 करोड़ रुपये का है। भारतीय वायु सेना के लिए इसकी लाइसेंस के तहत मैन्युफैक्चरिंग HAL कर रही है.
  • चीन की चुनौती! हाईटेक फाइटर जेट ‘J-35’ को दिखाया, अमेरिका के F-35 की है कॉपी
    चीन, दुनिया के हर देश के लिए चुनौती बन रहा है, खासतौर पर अमेरिका के लिए। एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन का पांचवीं पीढ़ी का दूसरा स्टील्थ लड़ाकू विमान वहां के सबसे बड़े एयर शो में पहली बार पेश किया जा रहा है। यह इस इवेंट का बड़ा हाइलाइट होगा। यही नहीं, अमेरिका के बाद चीन दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन जाएगा जिसके पास एक से ज्‍यादा पांचवीं जेनरेशन के लड़ाकू विमान होंगे।
  • फ्रांस से 26 राफेल मैरीन फाइटर जेट्स खरीदने के लिए हो सकती है 50,000 करोड़ रुपये की डील
    फ्रांस के प्रतिनिधिमंडल में उनकी डिफेंस मिनिस्ट्री के अधिकारियों के साथ ही Dassault Aviation और Thales जैसे ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स शामिल होंगे

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »