5 इंच डिस्प्ले और दो रियर कैमरे वाले आईफोन मॉडल पर चल रहा है काम

5 इंच डिस्प्ले और दो रियर कैमरे वाले आईफोन मॉडल पर चल रहा है काम
ख़ास बातें
  • मॉडल आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस के नाम से जाने जाएंगे
  • 5 इंच के आईफोन मॉडल में दो रियर कैमरे होंगे
  • इस आईफोन मॉडल पर आखिरी फैसला मार्च 2017 में होगा
विज्ञापन
जानकारी सामने आई है कि ऐप्पल 2017 में 5 इंच डिस्प्ले वाला आईफोन मॉडल लॉन्च करेगी। और इसके रियर पैनल पर डुअल रियर कैमरा होगा। 5 इंच वाला आईफोन मॉडल ऐप्पल के आम 4.7 इंच और 5.5 इंच डिस्प्ले वाले मॉडल के बीच की कड़ी होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले साल के आईफोन मॉडल आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस के नाम से जाने जाएंगे।

जापानी मैकोटकारा की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 इंच के आईफोन मॉडल में दो रियर कैमरे होंगे। हालांकि, इस आईफोन मॉडल पर आखिरी फैसला मार्च 2017 में होगा।

संभव है कि 5 इंच वाला आईफोन मॉडल भी आईफोन 8 के कई प्रोटोटाइप में से हो। ज्ञात हो कि 2017 आईफोन की दसवीं सालगिरह होगी। इस फोन ने मोबाइल इंडस्ट्री को पूरी तरह से बदल कर रख दिया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भी आईफोन के साथ बड़े बदलाव की उम्मीद की जा सकती है।

दूसरी तरफ, कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐप्पल इस साल तीन आईफोन मॉडल पेश करेगी। इनमें से प्रीमियम मॉडल होगा जिसके डिज़ाइन में बड़े बदलाव किए जाएंगे। बाकी दो फोन आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के अपग्रेड होंगे।

पुराने दावों की बात करें तो आईफोन 8 से होम बटन को हटा दिया जाएगा। वहीं, कर्व्ड बिना बेज़ेल वाले ओलेड डिस्प्ले भी इसका हिस्सा होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »