• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • आईफोन 7एस, आईफोन 7एस प्लस अगले साल रेड कलर वेरिएंट में होंगे लॉन्च: रिपोर्ट

आईफोन 7एस, आईफोन 7एस प्लस अगले साल रेड कलर वेरिएंट में होंगे लॉन्च: रिपोर्ट

आईफोन 7एस, आईफोन 7एस प्लस अगले साल रेड कलर वेरिएंट में होंगे लॉन्च: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • अगले साल लॉन्च होने वाले आईफोन का नाम आईफोन 7एस, 7एस प्लस हो सकता है
  • ऐप्पल नए रेड कलर वेरिएंट में आईफोन पेश कर सकती है
  • इसी के साथ आईफोन 8 प्रीमियम वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है
विज्ञापन
ऐप्पल ने इस साल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को ब्लैक व जेट ब्लैक  जैसे नए कलर वेरिएंट में पेश किया था। अब, एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इनके अपग्रेडेड वेरिएंट को एक नए रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

मैकोटकारा की रिपोर्ट के मुताबिक, अगली साल आने वाले आईफोन को गोल्ड, रोज़ गोल्ड, सिल्वर, ब्लैक और जेट ब्लैक के अलावा रेड कलर वेरिएंट में भी पेश किया जाएगा। इस रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि आने वाले आईफोन का नाम आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस होगा। नई रिपोर्ट में उन पुरानी ख़बरों का खंडन किया गया है जिनमें ऐप्पल की दसवीं सालगिरह पर आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस नाम देने की जानकारी सामने आई थीं।

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आईफोन 7एस और 7एस प्लस में वायरलेस चार्जिंग या ग्लास केस नहीं होगा। लेकिन इसमें हार्डवेयर को अपग्रेड किया जाएगा जैसे नया 'ज्यादा दमदार' चिपसेट। नए रेड कलर वेरिएंट के साथ नए आईफोन में नया चिप दिया जाएगा।

हाल ही में केजीआई की एक रिपोर्ट में भी इसी तरह की ख़बरें आईं थीं। इस रिपोर्ट में ऐप्पल द्वारा आईफोन के तीन वेरिएंट लॉन्च करने की बात कही गई थी और दसवीं सालगिरह पर कंपनी आईफोन 8 प्रीमियम वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। आईफोन 8 में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होंगे जैसे कि इसमें बेज़ेल रहित कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले होगा। इस फोन में होम बटन नहीं होगा। फोन में एक ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और ग्लास केसिंग दी जाएगी। हालांकि, केजीआई विश्लेषक मिंग शी कुओ ने कहा कि वायरलेस चार्जिंग को तीनों वेरिएंट में दिया जाएगा जबकि मैकोटकारा की रिपोर्ट में इसे नकार दिया गया है। कुओ ने दावा किया कि वायरलेस चार्जिंग अडेप्टर सिर्फ प्रीमियम वेरिएंट के साथ ही मिलेगा। और बेस वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को एक अतिरिक्त एक्सेसरी के तौर पर चार्जर खरीदना होगा।

ओलेड पैनल की सप्लाई में कमी के चलते ऐप्पल ने सिर्फ आईफोन 8 के प्रीमियम वेरिएंट में ओलेड डिस्प्ले देने का फैसला किया है। जबकि बाकी दो आईफोन वेरिएंट में एलसीडी डिस्प्ले दिया गया। हालांकि, हम आपको सलाह देंगे कि इन रिपोर्ट पर पूरी तरह से भरोसा ना करें क्योंकि ये सभी जानकारियां रिपोर्ट पर आधारित हैं। और ऐप्पल नए आईफोन के उत्पादन से पहले अपनी नीति में बदलाव कर सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »