Flipkart Sale: Realme 2 Pro, iPhone 6s समेत कई ब्रांड के फोन बिक रहे सस्ते में

Flipkart Mobiles Bonanza सेल का आगाज़ आज यानी 26 दिसंबर से हो चुका है। Flipkart Sale के दौरान कई स्मार्टफोन सस्ते में बेचे जा रहे हैं।

Flipkart Sale: Realme 2 Pro, iPhone 6s समेत कई ब्रांड के फोन बिक रहे सस्ते में

Flipkart Sale: Realme 2 Pro, iPhone 6s समेत कई ब्रांड के फोन बिक रहे सस्ते में

ख़ास बातें
  • SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर मिल रहा 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट
  • ग्राहकों को मिलेगी बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा
  • Flipkart Mobiles Bonanza सेल में कई स्मार्टफोन पर मिल रही छूट
विज्ञापन
Flipkart Mobiles Bonanza सेल का आगाज़ आज यानी 26 दिसंबर से हो चुका है। साल समाप्त होने से पहले यदि आप भी नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास एक सुनहरा अवसर है क्योंकि Flipkart Sale के दौरान कई स्मार्टफोन सस्ते में बेचे जा रहे हैं। बता दें कि, फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनान्जा सेल 29 दिसंबर तक चलेगी। Flipkart Mobiles Bonanza सेल में Realme 2 Pro, Asus ZenFone Max Pro M1, Honor 9N और Nokia 5.1 Plus समेत कई अन्य ब्रांड के फोन छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। Flipkart Mobiles Bonanza के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट पर Year Ender Carnival Sale का भी आयोजन किया गया है। टीवी और अन्य एप्लायंसेज पर ऑफर्स और बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह सेल 31 दिसंबर तक चलेगी।

सेल के दौरान Apple ब्रांड के iPhone XS और iPhone XR समेत कुछ पुराने आईफोन मॉडल जैसे कि iPhone 6S, iPhone 7 और iPhone SE पर भी बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा Flipkart ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ हाथ मिलाया है। यदि ग्राहक एसबीआई क्रेडिट कार्ड से बिल का भुगतान करते हैं तो 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
 

Flipkart Mobiles Bonanza डील्स

सबसे पहले बात Oppo के सब ब्रांड रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 2 Pro की। यदि आप कैश ऑन डिलीवरी विकल्प नहीं लेते और ऑनलाइन भुगतान कर देते हैं तो आपको हैंडसेट का शुरुआती वेरिएंट 12,990 रुपये में मिल जाएगा। याद करा दें कि, 4 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,990 रुपये, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,990 रुपये और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,990 रुपये में उतारा गया था।

हॉनर 9एन का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, इसका 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी सेल में यह वेरिएंट 10,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। Honor 7A की कीमत वैसे तो 8,999 रुपये है लेकिन अभी सेल में यह फोन आपको 7,499 रुपये में मिल जाएगा। Redmi Note 5 Pro का 4 जीबी रैम वेरिएंट 12,999 रुपये तो वहीं इसका 6 जीबी रैम मॉडल 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

नोकिया 5.1 प्लस का दाम वैसे तो 10,999 रुपये है लेकिन अभी यह फोन 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है। असूस ब्रांड के जे़नफोन मैक्स प्रो एम1 स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये की छूट के बाद इसका 3 जीबी रैम वेरिएंट 8,999 रुपये में उपलब्ध है। ZenFone Max Pro M1 के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को आप 12,999 रुपये के बजाय 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, इसका 6 जीबी रैम वाला प्रीमियम वेरिएंट भी 2,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 12,999 रुपये में मिल जाएगा।

Asus ZenFone Lite L1 को वैसे तो 5,999 रुपये में बेचा जाता है लेकिन अभी Flipkart Mobiles Bonanza सेल में यह हैंडसेट 4,999 रुपये में उपलब्ध है। Asus ZenFone 5Z के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर पूरे 8,000 रुपये की छूट मिल रही है। डिस्काउंट के बाद यह हैंडसेट 24,999 रुपये में मिल जाएगा। इसका 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए अभी ग्राहकों को 36,999 रुपये के बजाय 28,999 रुपये का भुगतान करना होगा। नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global का Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन 1,000 रुपये की छूट के बाद 14,999 रुपये में उपलब्ध है।

आईफोन 6एस प्लस, iPhone 6s,आईफोन 7, आईफोन एसई का 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट क्रमश: 30,999 रुपये, 25,999 रुपये, 33,999 रुपये और 16,999 रुपये में बेचा जा रहा है। सेल के दौरान iPhone XS और iPhone XR स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 94,900 रुपये और 74,900 रुपये है। एसबीआई कार्ड पर छूट पाने के लिए न्यूनतम खरीदारी 5,999 रुपये होनी चाहिए। फ्लिपकार्ट सेल में 99 रुपये में कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन दिया जा रहा है। ग्राहकों को बिना ब्याज वाली ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  2. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  3. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  4. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  5. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  6. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  7. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. iQOO 15R हुआ 6 हजार सस्ता, 7600mAh बैटरी! यहां मिल रही धांसू डील
  9. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  10. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »