Iphone 18 Pro Max Leaks

Iphone 18 Pro Max Leaks - ख़बरें

  • iPhone 18 Pro Max में मिलेगा अबतक का सबसे धांसू कैमरा! डमी फोटो लीक
    iPhone 18 Pro Max के कैमरा अपग्रेड्स को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। फोन के डमी यूनिट्स लीक हो गए हैं। इन्हें देखकर पता चलता है कि कंपनी कैमरा में क्या अपग्रेड्स कर सकती है। YouTube पर MaxTech द्वारा ये डमी यूनिट्स दिखाए गए हैं। अबकी बार कंपनी डाइनेमिक आइलैंड को छोटा करने जा रही है। इसका साइज 25% तक कम हो सकता है। कंपनी कैमरा के लिए बड़े सेंसर इस्तेमाल करने वाली है।
  • iPhone 18 Pro सीरीज में बड़ी बैटरी और नया A20 Pro चिप? जानें अभी तक सामने आई सभी डिटेल्स
    Apple के अपकमिंग iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर शुरुआती लीक सामने आने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इन मॉडल्स में Face ID को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर सकती है, जिससे Dynamic Island हट सकता है। फोन में A20 Pro चिपसेट दिए जाने की भी चर्चा है, जिसे 2nm प्रोसेस पर बनाया जा सकता है। कैमरा के लिए मैकेनिकल आईरिस और नया स्टैक्ड सेंसर मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं iPhone 18 Pro Max में करीब 5100mAh बैटरी मिलने की भी खबर है।
  • iPhone 18 Pro, Pro Max लॉन्च से पहले लीक हुआ लुक! मिल सकते हैं तीन नए शानदार कलर
    iPhone 18 Pro, Pro Max के लॉन्च से पहले फोन का डिजाइन और कलर वेरिएंट्स लीक हो गए हैं। फोन के रेंडर वीडियो को YouTube पर देखा जा सकता है। FPT YouTube चैनल पर यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो को देखकर पता चलता है कि कंपनी सीरीज में बड़ा डिजाइन चेंज लेकर आने वाली है। कंपनी इन स्मार्टफोन्स में Touch ID का इस्तेमाल कर सकती है।
  • 2026 में लॉन्च होगी iPhone 18 Series: बदले डिजाइन से कीमत में उछाल तक, यहां जानें सब कुछ
    Apple इस साल iPhone 18 Series को लॉन्च कर सकता है, जिसमें iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और पहला iPhone Fold शामिल होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज में 2nm प्रोसेस पर बना A20 चिप, कैमरा में मैकेनिकल अपर्चर और नया कूलिंग सिस्टम देखने को मिल सकता है। कीमत बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है, क्योंकि नए चिप की लागत पहले से ज्यादा बताई जा रही है। इसके अलावा डिजाइन, डिस्प्ले और कैमरा सप्लाई चेन में भी बदलाव की बात सामने आई है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »