iPhone 18 Pro Max में मिल सकती है अब तक की सबसे बड़ी बैटरी!

नए लीक की मानें तो इस बार कंपनी iPhone 18 सीरीज के टॉप मॉडल iPhone 18 Pro Max में धाकड़ बैटरी दे सकती है।

iPhone 18 Pro Max में मिल सकती है अब तक की सबसे बड़ी बैटरी!

Photo Credit: X/@Jon4Lakers

Apple iPhone 18 सीरीज के टॉप वेरिएंट में बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आई है।

ख़ास बातें
  • सीरीज के दोनों टॉप वेरिएंट्स की बैटरी क्षमता हुई लीक।
  • iPhone 18 Pro से भी बड़ी बैटरी iPhone 18 Pro Max में मिल सकती है।
  • यह iPhone 17 Pro Max की बैटरी से 8.5 प्रतिशत ज्यादा बड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

iPhone 18 Pro Max के लॉन्च से पहले एक बड़ा अपडेट आया है। Apple iPhone के प्रो वेरिएंट्स के फैन इस खबर को सुनकर खुश हो जाएंगे! नए लीक की मानें तो इस बार कंपनी iPhone 18 सीरीज के टॉप मॉडल iPhone 18 Pro Max में धाकड़ बैटरी दे सकती है। कुछ समय पहले iPhone 18 Pro के लिए कहा गया था कि फोन में बैटरी कैपिसिटी अपग्रेड होगी, लेकिन Pro Max में कहीं ज्यादा बड़ी बैटरी आने की बात कही गई है। आइए जानते हैं डिटेल। 

iPhone 18 Pro Max की बैटरी कैपिसिटी लीक हो गई है! चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo (via) पर एक पोस्ट में कहा गया है कि Apple iPhone 18 सीरीज के टॉप वेरिएंट में बड़ी बैटरी मिलने वाली है। टिप्स्टर Duoge Internet Technology ने यहां पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें सीरीज के दोनों टॉप वेरिएंट्स की बैटरी को दिखाया गया है। फोटो देखकर साफ पता चलता है कि iPhone 18 Pro से भी बड़ी बैटरी iPhone 18 Pro Max में मिलने वाली है। 

iPhone 18 Pro Max

iPhone 18 Pro Max में बड़ी बैटरी कैपिसिटी होने का दावा किया गया है।
Photo Credit: Weibo/@Duoge Internet Technology

iPhone 18 Pro Max का यूरोपियन मार्केट वाला वर्जन 5,235 mAh बैटरी के साथ बताया गया है। यह iPhone 17 Pro Max की बैटरी से 8.5 प्रतिशत ज्यादा बड़ी है। यानी कंपनी ने अपकमिंग प्रो मैक्स मॉडल में 412mAh ज्यादा बैटरी कैपिसिटी दी है। फोन के लिए कहा गया है कि इसमें नैनो सिम के साथ-साथ ई-सिम का सपोर्ट भी होगा। वहीं, अमेरिकी मार्केट वाले वर्जन में कंपनी सिम कार्ड स्लॉट को पूरी तरह से हटा सकती है। यहां पर डुअल ई-सिम होने की बात कही गई है। फोन में 5425mAh की बैटरी बताई गई है जो पुराने मॉडल से 6.6 प्रतिशत ज्यादा होगी। 

हालांकि Apple के अपकमिंग फ्लैगशिप आईफोन में भले ही बैटरी अपग्रेड किया जाने की बातें हो रही हों, लेकिन चाइनीज प्लेयर्स के सामने यह बैटरी कैपिसिटी बहुत छोटी साबित होती है। Oppo, Realme जैसे स्मार्टफोन ब्रांड अपने मोबाइल में 10,000mAh तक बैटरी देने लगे हैं जो धीरे-धीरे एक आम बात होती जा रही है। ऐसे में एपल इस मामले में इन ब्रांड्स से काफी पीछे नजर आती है। 

वहीं, दूसरी ओर इस बार की आईफोन सीरीज में कंपनी का नया A20 Pro चिपसेट मिलेगा। इसके बारे में कहा गया है कि यह एनर्जी एफिशिएंट प्रोसेसर होगा। कम कैपिसिटी के साथ भी इसकी मदद से लम्बा बैटरी बैकअप फोन में मिलने की बात कही जा रही है। अब देखना होगा कि एपल अपने अपकमिंग आईफोन में बैटरी लाइफ को कितना बढ़ा पाती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »