Vivo X200 Ultra में धांसू फोटोग्राफी फीचर का खुलासा कंपनी ने लॉन्च से पहले कर दिया है। फोन में एक नहीं, बल्कि दो इमेजिंग चिप होंगीं। इनमें एक vivo V3+ है जबकि एक नई इमेजिंग चिप VS1 भी होगी। दावा है कि फोन SLR लेवल की प्रोफेशनल फोटोग्राफी कर सकेगा। इसमें रिडिजाइन किया गया ट्रिपल फ्लैश सिस्टम भी होगा। यह फ्लैश सिस्टम अपने आप में खास है जो फोटो को और बेहतर बनाएगा।
Nothing Phone (3a) सीरीज का लॉन्च 4 मार्च के लिए कंफर्म है। सीरीज में पहली बार पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस इस्तेमाल करेगी। कंपनी ने कैमरा स्पेसिफिकेशंस टीज करते हुए बताया है कि इसमें 50MP का 'शेक फ्री' मेन कैमरा होगा जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी देखने को मिलेगी। साथ में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। फोन में 60X अल्ट्रा जूम मिल सकता है।
Paytm सीईओ विजय शेखर शर्मा ने X पर iPhone 16 की कैमरा क्वालिटी के बारे में बताया। शर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि "मैं हैरान हूं कि कैसे iPhone ने 16 में अपने कैमरे सॉफ्टवेयर/ऐप को इतनी बुरी तरह से खराब कर दिया। यह इतना ज्यादा खराब है कि मैं अब एक Pixel के बारे में सोच रहा हूं। क्या कोई और भी इसी तरह की दिक्कत का सामना कर रहा है?"
कंपनी के इस स्मार्टफोन का मॉडल बदलने की अटकल है। यह iPhone SE 4 के बजाय iPhone 16E के तौर पर लाया जा सकता है। पिछले वर्ष सितंबर में कंपनी ने iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया था। नए स्मार्टफोन में एपल का A18 चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 6 GB और 8 GB के LPDDR5 RAM के विकल्प हो सकते हैं। हालांकि, इसके प्राइस में पिछले वर्जन की तुलना में बढ़ोतरी की जा सकती है।
Apple ने इस साल iPhone 16 सीरीज लॉन्च की थी, अब iPhone 17, iPhone 18 पर काम चल रहा है। TF इंटरनेशनल सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक मिंग-ची कुओ ने सोमवार को Apple के आगामी इनोवेशन के बारे में जानकारी प्रदान की है, जिसमें M5 चिप सीरीज के लिए प्रोडक्शन टाइमलाइन और iPhone 18 पर एक वेरिएबल अपर्चर कैमरे की शुरुआत शामिल है।
iPhone 16 सीरीज में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट नहीं मिलेगा। इसके लिए 7680 x 4320 पिक्सल रिजॉल्यूशन चाहिए होता है जो कि 33.2 मिलियन पिक्सल बनते हैं। Pro मॉडल में भले ही कंपनी बेस स्टोरेज 256GB तक दे सकती है, लेकिन 8K रिजॉल्यूशन में 10-bit ProRes रिकॉर्डिंग के लिए यह पर्याप्त नहीं है। हालांकि, Pro वेरिएंट में 4K 120fps रिकॉर्डिंग फीचर दिया जा सकता है।
एपल की नई आईफोन सीरीज के iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में कुछ अपग्रेड किए जा सकते हैं। iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को नए कॉफी कलर में पेश किया जा सकता है
Apple Glowtime Event Live 9th September 2024: इस सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में नया कैप्चर बटन मिल सकता है