Nothing Phone (3a) Pro का कैमरा देगा iPhone 16 Pro Max को टक्कर! कंपनी ने दिखाए धांसू फीचर्स

Nothing Phone (3a) सीरीज में 50MP का 'शेक फ्री' मेन कैमरा होगा।

Nothing Phone (3a) Pro का कैमरा देगा iPhone 16 Pro Max को टक्कर! कंपनी ने दिखाए धांसू फीचर्स

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone (3a) स्मार्टफोन सीरीज 4 मार्च को मार्केट में दस्तक देने जा रही है।

ख़ास बातें
  • Nothing Phone (3a) सीरीज में पहली बार पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस आएगा
  • इसमें 50MP का 'शेक फ्री' मेन कैमरा होगा
  • अफवाह है कि फोन में 60X अल्ट्रा जूम क्षमता देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Nothing Phone (3a) स्मार्टफोन सीरीज 4 मार्च को मार्केट में दस्तक देने जा रही है। इस स्मार्टफोन सीरीज में दो मॉडल्स आने की संभावना है जिसमें Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro शामिल हो सकते हैं। सीरीज को लेकर आ रहे लीक्स की मानें तो इस बार खास बात यह होगी कि दोनों ही मॉडल्स में कंपनी टेलीफोटो लेंस दे सकती है। अब कंपनी ने अधिकारिक रूप से सीरीज के एक स्मार्टफोन मॉडल के कैमरा स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है जिसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस की पुष्टि हो गई है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Nothing Phone (3a) सीरीज का लॉन्च 4 मार्च के लिए कंफर्म है। कंपनी की इस सीरीज में बेस मॉडल के साथ Nothing Phone (3a) Pro भी लॉन्च होने वाला है। सीरीज में सबसे बड़ा आकर्षण होगा कि कंपनी Nothing Phone (3a) सीरीज में पहली बार पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस इस्तेमाल करेगी। कंपनी ने कैमरा स्पेसिफिकेशंस टीज करते हुए बताया है कि इसमें 50MP का 'शेक फ्री' मेन कैमरा होगा जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी देखने को मिलेगी। साथ में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा जिसमें पेरिस्कोप लेंस मिलेगा। तीसरा कैमरा सोनी का सेंसर होगा जो कि 8 मेगापिक्सल का लेंस होगा। यह अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। अफवाह है कि फोन में 60X अल्ट्रा जूम क्षमता देखने को मिल सकती है। 

इसके अलावा नथिंग की इस अपकमिंग सीरीज में कैमरा के अंदर कंपनी AI फीचर्स भी दे सकती है जो कि यूजर्स के लिए फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस और ज्यादा बेहतर कर सकता है। पुराने मॉडल की तुलना में नई सीरीज में कंपनी बड़े अपग्रेड कर सकती है। नए कैमरा सेंसर के लिए कहा जा रहा है कि यह 64% ज्यादा लाइट कैप्चर कर सकेगा। जिससे फोटोग्राफी में बेहतर डाइनेमिक रेंज और लो-लाइट में रिजल्ट बेहतर मिल सकेंगे। 

Nothing ने फोन की कैमरा क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें Phone (3a) Pro की तुलना Apple iPhone 16 Pro Max के साथ करके दिखाई गई है। नई सीरीज में कंपनी TrueLens Engine 3.0 का इस्तेमाल करने जा रही है जिससे कि फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी बेहतर होगी। कंपनी का दावा है कि फोटोग्राफी स्किल्स के बिना भी यूजर इस फोन से बेहतरीन फोटोग्राफी कर पाएगा। मेन कैमरा 4K वीडियो भी शूट कर सकेगा। बहरहाल, सीरीज के फोन के ये कैमरा स्पेसिफिकेशंस काफी आकर्षक लग रहे हैं। देखना होगा कि मार्केट में आने के बाद यह सीरीज यूजर्स को कितना आकर्षित कर पाती है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Massive screen size
  • Brilliant display
  • Performance beast
  • Camera Control is a boon
  • Fantastic battery life
  • कमियां
  • Big phone for one-hand use
  • Expensive
  • No Apple Intelligence at launch
  • Slow-wired charging support
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए18 प्रो
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
ओएसआईओएस 18
रिज़ॉल्यूशन1320x2868 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »