• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 16 सीरीज में नहीं मिलेगा 8K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर! लीक में सामने आई वजह

iPhone 16 सीरीज में नहीं मिलेगा 8K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर! लीक में सामने आई वजह

iPhone 16 सीरीज में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट नहीं मिलेगा।

iPhone 16 सीरीज में नहीं मिलेगा 8K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर! लीक में सामने आई वजह

Photo Credit: Apple

iPhone 15 सीरीज को पिछले साल सितंबर मध्य में लॉन्च किया गया था।

ख़ास बातें
  • आईफोन 16 सीरीज में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट नहीं मिलेगा।
  • इसके 10-bit ProRes रिकॉर्डिंग के लिए बहुत स्टोरेज की आवश्यकता होती है।
  • iPhone 16 Pro में कंपनी बेस स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाकर दे सकती है।
विज्ञापन
Apple iPhone 16 सीरीज के लॉन्च में अब एक दिन से भी कम का समय रह गया है। कंपनी कल कथित तौर पर सीरीज को पेश करने जा रही है। इसमें चार स्मार्टफोन मॉडल्स iPhone 16, Plus, Pro, और Pro Max पेश किए जा सकते हैं। सीरीज को लेकर लीक्स काफी समय से सामने आ रहे हैं जिसमें स्पेसिफिकेशंस की चर्चा है। लेटेस्ट लीक कहता है कि आईफोन 16 सीरीज में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट नहीं मिलेगा। जबकि कुछ हाई एंड एंड्रॉयड फोन्स में यह फीचर काफी समय से दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह। 

iPhone 16 सीरीज को लेकर एक बड़ा खुलासा लॉन्च से पहले सामने आ रहा है। सीरीज के मॉडल्स में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट अबकी बार भी नदारद रहने वाला (via) है। iPhone 14 Pro में जब कंपनी 48MP का मेन कैमरा लेकर आई तो फैंस को उम्मीद हुई कि अब 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी इसमें संभव हो सकेगी। 8K वीडियो रिकॉर्डिंग 12MP सेंसर के साथ नहीं हो सकती थी। इसके लिए 7680 x 4320 पिक्सल का रिजॉल्यूशन चाहिए होता है जो कि कुल मिलाकर लगभग 33.2 मिलियन पिक्सल बनते हैं। लेकिन एपल के फोन कम स्टोरेज के साथ आते हैं इसलिए इनमें इस फीचर का सपोर्ट मुश्किल हो जाता है। 

इसके अलावा एपल के साथ एक और समस्या यह है कि इसके 10-bit ProRes रिकॉर्डिंग के लिए बहुत सारी स्टोरेज की आवश्यकता पड़ती है। TrendForce की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 16 Pro में कंपनी बेस स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाकर दे सकती है, लेकिन 8K रिजॉल्यूशन में 10-bit ProRes रिकॉर्डिंग के लिए यह पर्याप्त नहीं है। वहीं 1 मिनट की 10-bit ProRes 1080P रिकॉर्डिंग के लिए 1.7GB स्पेस की जरूरत होती है। जबकि 4K में 1 मिनट की रिकॉर्डिंग में यह स्पेस 6GB चाहिए होगा। इस वजह से एपल के फोन स्टोरेज के मामले में कम पड़ जाते हैं। 

हालांकि अन्य लीक्स की मानें तो वीडियो रिकॉर्डिंग में अपग्रेड जरूर देखने को मिलेगा। iPhone 16 Pro में 4K 120fps रिकॉर्डिंग फीचर दिया जा सकता है। जो पिछले साल आई सीरीज में केवल 4K 60fps रिकॉर्डिंग तक ही सीमित था। इस सीरीज में कंपनी नया इमेज फॉर्मेट भी दे सकती है जिसे JPEG XL कहा गया है। यह नेक्स्ट जेनरेशन फॉर्मेट है जो कि ज्यादा बेहतर कम्प्रेशन और क्वालिटी देता है। बहरहाल, अब सीरीज के लॉन्च का इंतजार है, जिसके बाद साफ हो जाएगा आखिर अपकमिंग सीरीज में कंपनी क्या खास पेश करने वाली है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »