Internet News

Internet News - ख़बरें

  • टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में Mijia Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश में कलर डिस्प्ले, Sonic Vibration Motor 2.0 और रियल टाइम ब्रशिंग मॉनिटरिंग फीचर मिलता है। इसकी स्क्रीन पर ब्रशिंग टाइम और दांतों की सफाई का कवरेज देखा जा सकता है। इसमें टू-वे प्रेशर अलर्ट दिया गया है, जो ज्यादा दबाव पड़ने पर वाइब्रेशन फ्रीक्वेंसी कम कर देता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 190 दिनों तक चल सकती है। इसमें USB Type-C चार्जिंग और IPX8 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है। इसकी शुरुआती कीमत 179 युआन है।
  • Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
    Xiaomi ने चीन में Mijia Shoe Washer 3KG पेश की है। यह खास मशीन जूतों की सफाई के लिए बनाई गई है और इसमें एक बार में 2 से 4 जोड़ी जूते धोने का दावा किया गया है। मशीन में 8 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिनमें 20 मिनट का Quick Wash मोड भी शामिल है। इसमें पानी के बहाव और तीन लेयर वाले ब्रश की मदद से जूतों की सफाई की जाती है। चीन में इसकी सामान्य कीमत 1,299 युआन है, जबकि क्राउडफंडिंग के दौरान इसे 799 युआन में पेश किया जाएगा। फिलहाल भारत में लॉन्च की जानकारी नहीं है।
  • Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
    दिल्ली पुलिस ने करीब ₹2.10 करोड़ की डिजिटल अरेस्ट ठगी से जुड़े मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कथित तौर पर ठगी की रकम हासिल करने के लिए इस्तेमाल किए गए बैंक अकाउंट में 98,592 रुपये आए थे। इस मामले के साथ बैंक अकाउंट में साइबर ठगी के पैसे आने पर कानूनी कार्रवाई और जांच से जुड़े सवाल भी उठते हैं। दिल्ली हाई कोर्ट के एक अलग मामले में ठगी की रकम के मनी ट्रेल की जांच को अहम बताया गया। जानें डिजिटल अरेस्ट स्कैम से कैसे बचें और अपने बैंक अकाउंट का गलत इस्तेमाल होने से कैसे रोकें।
  • ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
    Airtel ने अपने यूजर्स के लिए नया धमाका कर दिया है। कंपनी ने चुपके से अपने पोर्टफोलियो में ऐसा प्लान जोड़ा है जिसके बेनिफिट्स सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे। यह प्लान यूजर को थोक के भाव में हाई स्पीड इंटरनेट डेटा देता है। प्लान 30GB का डेटा अपने साथ लेकर आता है। वैधता महीनेभर की है।
  • WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
    Instagram रील अब WhatsApp पर बहुत आसानी से शेयर की जा सकेंगी। कंपनी कथित तौर पर नया फीचर रोलआउट कर रही है जो एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स के लिए पहुंच भी गया है। रील्स को अब मीडिया पिकर में नहीं खोजना होगा। बल्कि अटैचमेंट मेन्यु में ही एक बटन मिल जाएगा जिसकी मदद से रील शेयर करना काफी सरल होगा। यहां से यूजर अपनी हालिया ब्राउज की गई रील्स देख सकते हैं।
  • eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
    eMudhra डिजिटल ट्रस्ट, साइबर सुरक्षा कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने ग्लोबल डिजिटल सर्टिफिकेट बिजनेस को बंद करने जा रही है। इसका कारण कंपनी के साथ हाल ही में हुई एक बड़ी सुरक्षा चूक को बताया गया है। eMudhra के आठ इंटरमीडिएट सर्टिफिकेट से जुड़ी प्राइवेट कीज (private keys) असुरक्षित पाई गईं थीं।
  • WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
    WhatsApp यूजर्स के लिए लेटेस्ट फीचर Guest Calling का रोल आउट कंपनी द्वारा किया जा रहा है। गेस्ट कॉलिंग फीचर की मदद से अब आप किसी को भी व्हाट्सएप कॉल में जोड़ सकते हैं, भले ही उनके पास व्हाट्सएप अकाउंट न हो। गेस्ट के तौर पर जुड़ने वाले किसी भी बाहरी यूजर को जुड़ने के लिए हालांकि कॉल होस्ट की मंजूरी की जरूरत होगी।
  • अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
    अब अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स से छुटकारा मिल जाएगा, क्योंकि सरकार 1 नवंबर, 2026 से नया नियम लागू करने जा रही है। इसके बाद अब अंजान नंबर से आने वाली इनकमिंग कॉल्स में KYC रजिस्टर्ड नाम लिखा हुआ नजर आएगा। इसके अलावा विदेशों से आने वाली कॉल्स पर इंटरनेशनल कॉल लिखा हुआ नजर आएगा। हालांकि, कॉल्स खत्म होने के बाद ऑपरेटर्स कॉलर का नाम स्टोर नहीं कर पाएंगे।
  • Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
    Google का Connected Cameras फीचर अब WhatsApp जैसे लगभग एक दर्जन ऐप्स पर काम करेगा। Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने Pixel Camera Services को अपडेट कर दिया है। Connected Cameras सपोर्ट अब 11 ऐप पर काम करेगा। यानी पहले यह फीचर 5 ऐप के लिए काम करता था, लेकिन अब यह फीचर 16 ऐप के लिए काम करेगा।
  • बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
    भारत में D2M यानी Direct-to-Mobile तकनीक के जरिए बिना मोबाइल डेटा खर्च किए Smartphone पर Live TV और अन्य प्रसारण सामग्री पहुंचाने की योजना पर बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार D2M के कमर्शियल रोलआउट की दिशा में आगे बढ़ रही है, लेकिन स्मार्टफोन कंपनियों को अपने डिवाइस में D2M सिग्नल रिसीव करने वाली खास चिप या हार्डवेयर लगाना अनिवार्य नहीं किया जाएगा। कंपनियां बाजार की मांग के आधार पर इस सुविधा को अपनाने का फैसला कर सकेंगी। सरकार ने D2M के लिए 470–582 MHz बैंड और PPP मॉडल को मंजूरी दी है। इससे हर Smartphone में D2M सपोर्ट मिलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
  • Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
    दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए कई नए उपायों की तैयारी है। इनमें 50 फीसदी Work From Home और No PUCC, No Fuel सबसे अहम नियम हैं। इसके अलावा पार्किंग फीस बढ़ाने, कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन गतिविधियों पर रोक लगाने तथा कुछ दूसरे राज्यों के वाहनों की एंट्री पर पाबंदी जैसे कदम भी शामिल हैं। वहीं CAQM ने संशोधित GRAP भी जारी किया है, जिसमें AQI बढ़ने के साथ चार स्टेज में पाबंदियां लागू होंगी। Stage-4 में AQI 450 से ऊपर पहुंचने पर 50% ऑफिस स्टाफ के साथ काम और बाकी कर्मचारियों के लिए WFH का प्रावधान है।
  • Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
    यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) से जुड़े रिसर्चर्स ने 'भारत ABIS' नामक टूल बनाया है जो एक ओपन-सोर्स बायोमेट्रिक वैरिफिकेशन सिस्टम है। मौजूदा सिस्टम के मुकाबले इसे स्पीड और एक्युरेसी के मामले में कहीं बेहतर बताया जा रहा है।
  • दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
    1 अक्टूबर 2026 से AC, TV, फ्रिज और Washing Machine समेत कई होम अप्लायंसेज की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, AC की कीमत करीब 5 से 8 फीसदी तक बढ़ सकती है, जबकि TV, फ्रिज और Washing Machine की कीमतों में करीब 3 से 4 फीसदी तक इजाफा हो सकता है। कुछ कंपनियां पहले ही कीमतें बढ़ा चुकी हैं और कुछ अक्टूबर या नवंबर से नई कीमतें लागू करने की तैयारी में हैं। बढ़ती कॉपर, स्टील, एल्युमीनियम और प्लास्टिक की कीमतों के साथ फ्रेट और सप्लाई चेन लागत को इसकी बड़ी वजह बताया जा रहा है।
  • घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
    Dyson ने भारत में नया V16 Piston Animal कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर लॉन्च कर दिया है। इसमें 900W Hyperdymium मोटर दी गई है, जो 315AW तक सक्शन पावर देती है। इसका नया All Floor Cones Sense क्लीनर हेड फर्श के हिसाब से सक्शन और ब्रश की रफ्तार अपने आप बदल सकता है और लंबे बालों को उलझने से रोकता है। इसमें CleanCompaktor बिन है, जो सामान्य बिन की तुलना में तीन गुना तक ज्यादा धूल रखने का दावा करता है। वैक्यूम ईको मोड में 70 मिनट तक चलता है और इसमें पांच चरण वाला HEPA फिल्ट्रेशन भी है।
  • ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
    ड्राइविंग लाइसेंस को मोबाइल से लिंक करवाने की डेडलाइन 25 सितंबर नहीं है। जी हां, परिवहन विभाग की ओर से ऐसी कोई सूचना नहीं जारी की गई है जिसमें कहा गया हो कि 25 सितंबर या उससे पहले आपको ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर को लिंक करना होगा। हां, लेकिन विभाग ने इतना जरूर कहा है कि वाहन धारक अपने लाइसेंस में मोबाइल नम्बर को अपडेट रखें।

Internet News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »