Cognizant इस साल अपने कर्मचारियों की संख्या में इजाफा करने का प्लान बना रही है।
Photo Credit: X/Cognizant
Cognizant इस साल अपने कर्मचारियों की संख्या में इजाफा करने का प्लान बना रही है। आईटी सर्विस कंपनी ने बुधवार को कहा कि वह कर्मचारियों की संख्या में इजाफा करने की स्ट्रैटजी के तहत 2026 में करीबन 24-25 हजार नए युवा इंजीनियर्स को भर्ती करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। यह 2025 के मुकाबले में करीबन 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, बीते साल कंपनी ने लगभग 20 हजार ग्रेजुएट्स को हायर किया था। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Cognizant की 2025 की चौथी तिमाही की इनकम संबंधित घोषणा के दौरान के सीईओ रवि कुमार एस ने कहा कि कंपनी बड़े पिरामिड की स्ट्रैटजी पर फोकस कर रही है, जिसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल से हाई वेल्यू वाली टेक विशेषता एंट्री लेवल के कर्मचारियों तक पहुंच रही है, न कि उनकी नौकरी खा रहा है। जहां एक तरह यह डर फैल रहा है कि आर्टिफिशियल एंटेलिजेंस से आईटी सेक्टर में नौकरी खत्म हो जाएंगी, वहीं कॉग्निजेंट अलग ही दिशा में आगे बढ़ रही है और कंपनी का कहना है कि एआई कर्माचरियों के लिए प्रोजेक्ट में मददगार साबित हो रहा है।
कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 24,000 से 25,000 नए ग्रेजुएट हायर करने का प्लान बना रही है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब कई आईटी कंपनियां नए कर्मचारियों को खासतौर पर एंट्री लेवल पर हायर करने में सतर्कता बरत रही हैं। कंपनी ने 2025 में करीबन 20 हजार नए ग्रेजुएट हायर किए थे। अधिकतर ग्राहकों के साथ काम कर रहे हैं और कुछ अभी भी ट्रेनिंग में हैं।
कंपनी ने अपने हालिया तिमाही परिणामों की घोषणा के बाद हायर प्लान के बारे में बताया। चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जतिन दलाल ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि 2026 में नए ग्रेजुएट की हायरिंग में करीबन 20 प्रतिशत की ग्रोथ होगी। उन्होंने कहा कि हमने 2025 में लगभग 20 हजार ग्रेजुएट को हायर किया था। अगले साल हमारा प्लान इसे करीब 20% बढ़ाने का है। इसलिए हम 2026 तक करीबन 24 हजार से 25 हजार ग्रेजुएट्स को हायर करने पर बहुत खुश होंगे। कंपनी का मानना है कि एआई टूल्स, ऑटोमेशन और एजेंट बेस्ड सॉफ्टवेयर की मदद से शुरुआती लेवल के पदों में कटौती करने के बजाय काम को छोटे-छोटे टास्क में बांटना और उन्हें जूनियर टीम को सौंपना आसान हो गया है। इससे नए कर्मचारियों को पुराने डिलीवरी मॉडल के मुकाबले में जल्दी योगदान देने का मौका मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999