Intel India

Intel India - ख़बरें

  • Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
    Acer ने भारत में नया Swift Neo AI Laptop लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹67,999 है और इसे Flipkart, Acer E-store समेत दूसरे चैनल्स से खरीदा जा सकता है। लैपटॉप में Intel Core Ultra 5 और Core Ultra 7 H सीरीज प्रोसेसर का विकल्प मिलता है। इसमें 32GB तक LPDDR5 RAM और 1TB तक PCIe NVMe SSD स्टोरेज दी गई है। स्क्रीन 14 इंच की WUXGA IPS है, जबकि चुनिंदा मॉडल में OLED पैनल भी मिलता है। लैपटॉप का वजन 1.25Kg और मोटाई 17.2mm है। इसमें 52Wh बैटरी, 65W USB Type-C चार्जिंग, Wi-Fi 6 और 1080p वेबकैम भी दिया गया है।
  • भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस लैपटॉप में 15.6 इंच फुल HD (1,920 x 1,080 पिक्सल्स) एंटी-ग्लेयर NanoEdge डिस्प्ले 300 निट्स के ब्राइटनेस लेवल और 45 प्रतिशत कलर गैमुट कवरेज के साथ है। इसमें Intel Processor N50 प्रोसेसर और Intel UHD ग्राफिक्स दिया गया है। यह लैपटॉप Chrome OS पर चलता है। इसके लिए ऑटोमैटिक तरीके से सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
  • Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
    Asus ने भारत में अपने नए लैपटॉप Vivobook 14, और Vivobook 15 को लॉन्च किया है। ये लैपटॉप खासतौर पर AI फीचर्स से लैस किए गए हैं। लैपटॉप में Intel Core 7 Series 3 चिपसेट मिलता है। साथ में साथ में कंपनी ने समर्पित NPU भी दिया है। कंपनी का कहना है कि लैपटॉप काम, पढ़ाई और मनोरंजन, सभी तरह के इस्तेमाल के लिए बने हैं।
  • Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप
    Asus ने भारतीय बाजार में Vivobook 15 (2026) और TUF Gaming A15 (2026) लॉन्च किए हैं। Vivobook 15 को Intel Core 5 Series 3 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है, जबकि TUF Gaming A15 में AMD Ryzen 7 8845HS और NVIDIA GeForce RTX 3050 GPU मिलता है। दोनों लैपटॉप Windows 11, 16GB DDR5 RAM और 512GB SSD स्टोरेज के साथ आते हैं। Vivobook 15 की शुरुआती कीमत 1,07,990 रुपये और TUF Gaming A15 की कीमत 1,24,990 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर्स में बैंक डिस्काउंट, Easy Pay और 9 महीने तक No Cost EMI का लाभ मिलेगा।
  • Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस लैपटॉप के लिए 14 इंच और 15 इ के डिस्प्ले साइज के विकल्प हैं। इनके दोनों डिस्प्ले 16:10 की आस्पेक्ट रेशो और 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करते हैं। Lenovo का दावा है कि स्लिम बेजेल्स की वजह से इस लैपटॉप का डिस्प्ले 90 प्रतिशत की एक्टिव एरिया रेशो की पेशकश करता है। इसे लो ब्लू लाइट इमिशन के लिए TUV सर्टिफिकेशन मिला है।
  • Acer का 1.2Kg वजन वाला Aspire 5 AI भारत में लॉन्च, 180-डिग्री तक खुलता है इसका डिस्प्ले
    Acer ने भारत में अपना नया Aspire 5 AI लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक लैपटॉप Intel Core Ultra 5 और Ultra 7 H-series प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 14 इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले, 32GB तक LPDDR5 RAM और 1TB तक NVMe SSD स्टोरेज सपोर्ट मिलता है। Acer Aspire 5 AI का वजन करीब 1.2Kg है और इसमें 180-डिग्री हिंज दिया गया है। लैपटॉप में Wi-Fi 6, USB Type-C, Full HD webcam और 65W Type-C चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 79,999 रुपये रखी गई है।
  • Dell 15 (2026) लैपटॉप भारत में लॉन्च: AI फीचर्स, Intel Core Ultra 2 प्रोसेसर और लंबा बैटरी बैकअप!
    Dell ने भारत में अपना नया Dell 15 AI-powered लैपटॉप लॉन्च किया है, जो Intel Core Ultra 2 सीरीज H प्रोसेसर पर चलता है। कंपनी के मुताबिक इसमें Intel Arc ग्राफिक्स और डेडिकेटेड NPU दिया गया है, जिससे AI वर्कलोड और मल्टीटास्किंग बेहतर होती है। लैपटॉप में 15 इंच FHD डिस्प्ले, 13,380 mAh बैटरी और ExpressCharge सपोर्ट मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 69,699 रुपये रखी गई है और यह ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों चैनल्स पर उपलब्ध है। यह डिवाइस काम, पढ़ाई और एंटरटेनमेंट के लिए बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।
  • 24 घंटे में 2.5 लाख AI Pledge, भारत ने बनाया Guinness वर्ल्ड रिकॉर्ड
    भारत ने AI को लेकर एक बड़ा वैश्विक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। AI Impact Summit 2026 के दौरान देश ने 24 घंटे में 2,50,946 AI Responsibility Pledge हासिल कर Guinness World Records का खिताब जीता। यह कैंपेन 16 से 17 फरवरी के बीच चलाया गया था। केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस उपलब्धि की घोषणा की। सरकार के मुताबिक, अभियान का मकसद नागरिकों को डेटा प्राइवेसी, ट्रांसपेरेंसी और जिम्मेदार AI उपयोग के लिए प्रेरित करना था।
  • Acer TravelLite Essential लैपटॉप लॉन्च: 32GB तक रैम, Intel और AMD प्रोसेसर ऑप्शन, कीमत Rs 32,999 से शुरू
    Acer ने भारत में अपनी TravelLite Essential लैपटॉप सीरीज को पेश किया है। ये हल्के और स्टाइलिश लैपटॉप Intel 13th Gen Core i5 और AMD Ryzen 5 प्रोसेसर ऑप्शन के साथ आते हैं। इसमें 14-इंच Full HD डिस्प्ले, 32GB तक RAM, 1TB SSD और 8 घंटे बैटरी बैकअप मिलता है। Acer TravelLite Essential सीरीज सिंगल Obsidian Black कलर फिनिश में लॉन्च की गई है और इसे Acer के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, अधिकृत रिटेलर्स और Acer ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। कीमत 32,999 रुपये से शुरू होती है।
  • Asus Vivobook S14, S14 Flip लैपटॉप 16GB रैम, Intel Core i5 चिप के साथ भारत में Rs 67,990 से शुरू, जानें फीचर्स
    Asus ने भारत में अपने दो नए लैपटॉप मॉडल Asus Vivobook S14, और S14 Flip को लॉन्च किया है। इन नए लैपटॉप में कंपनी ने 13th Gen Intel Core i5 चिपसेट लगाया है। ग्राफिक्स के लिए Intel UHD ग्राफिक्स का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप में 16GB रैम दी गई है। दोनों ही लैपटॉप 14 इंच बड़े डिस्प्ले से लैस हैं। S14 Flip में टच डिस्प्ले है और इसमें स्टाइलस भी है।
  • Motorola ने भारत में लॉन्च किया 16GB रैम, 120Hz OLED डिस्प्ले वाला Moto Book 60 लैपटॉप, जानें कीमत
    Motorola ने भारत में अपना पहला लैपटॉप Moto Book 60 लॉन्च कर दिया है। Moto Book 60 भारत में ब्रॉन्ज ग्रीन और वेज वुड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 23 अप्रैल दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। Intel Core 5 प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 69,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, जिसे शुरुआती ऑफर के रूप में 61,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, Intel Core 7 प्रोसेसर के साथ 16GB RAM और 512GB/1TB स्टोरेज वाले वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 74,990 रुपये और 78,990 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत दोनों वेरिएंट 73,999 रुपये में मिलेंगे।
  • Asus TUF Gaming F16: RTX 3050A GPU, 16GB RAM, 144Hz डिस्प्ले वाला लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Asus ने भारत में अपना नया TUF Gaming F16 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। यह गेमिंग लैपटॉप Intel Core 5 210H प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 3050A GPU के साथ आता है। इसमें 16-इंच का फुल-HD+ एंटीग्लेयर IPS डिस्प्ले दिया गया है। Asus TUF Gaming F16 (FX607VBR) को भारत में 80,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह Mecha Grey कलर में उपलब्ध होगा और Asus एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Asus ईशॉप, फ्लिपकार्ट, अमेजन, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और विजय सेल्स जैसे रिटेल स्टोर्स पर भी बेचा जाएगा।
  • Acer Predator Helios Neo 14 लैपटॉप भारत में 16GB रैम, Intel Core Ultra 7 CPU के साथ लॉन्च, जानें कीमत
    Acer Predator Helios Neo 14 लैपटॉप को कंपनी ने भारत में लॉन्च किया है। यह गेमिंग लैपटॉप 14.5 इंच के IPS डिस्प्ले से लैस है। इसमें Intel Core Ultra 7 CPU लगा है और इसमें 16GB रैम है। यह Nvidia GeForce RTX 4050 GPU से लैस है। डिवाइस में 76Wh की बैटरी मिलती है और RGB बैकलिट कीबोर्ड भी है। इसकी कीमत 1,39,999 रुपये है।
  • Gigabyte Aorus 16X, G6X गेमिंग लैपटॉप AI फीचर्स और RGB बैकलिट कीबोर्ड के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Gigabyte Aorus 16X और G6X गेमिंग लैपटॉप की कीमतें 96,999 रुपये से  1,89,999 रुपये है। प्रत्येक मॉडल की सटीक कीमतें अभी तक लिस्ट नहीं की गई हैं।
  • Infinix GT 20 Pro गेमिंग फोन, GT Book गेमिंग लैपटॉप भारत में 21 मई को होंगे लॉन्च!
    Infinix भारत में गेमिंग प्रोडक्ट्स पर फोकस बढ़ा रही है। कंपनी जल्द ही देश में दो नए प्रोडक्ट्स कथित तौर पर लॉन्च करने जा रही है।

Intel India - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »