Asus TUF Gaming F16: RTX 3050A GPU, 16GB RAM, 144Hz डिस्प्ले वाला लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Asus TUF Gaming F16 (FX607VBR) को भारत में 80,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

Asus TUF Gaming F16: RTX 3050A GPU, 16GB RAM, 144Hz डिस्प्ले वाला लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Asus

ख़ास बातें
  • Asus TUF Gaming F16 (FX607VBR) की कीमत 80,990 रुपये
  • गेमिंग लैपटॉप Intel Core 5 210H प्रोसेसर से लैस आता है
  • इसमें 16GB DDR4 RAM और 512GB NVMe PCIe 4.0 SSD स्टोरेज शामिल है
विज्ञापन
Asus ने भारत में अपना नया TUF Gaming F16 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। यह गेमिंग लैपटॉप Intel Core 5 210H प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 3050A GPU के साथ आता है। इसमें 16-इंच का फुल-HD+ एंटीग्लेयर IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 300 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल और 3ms रिस्पॉन्स टाइम शामिल है। Windows 11 Home पर चलने वाले इस लैपटॉप में 16GB DDR4 RAM और 512GB NVMe PCIe 4.0 SSD स्टोरेज मिलता है।
 

Asus TUF Gaming F16 price in India, availability

Asus TUF Gaming F16 (FX607VBR) को भारत में 80,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह Mecha Grey कलर में उपलब्ध होगा और Asus एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Asus ईशॉप, फ्लिपकार्ट, अमेजन, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और विजय सेल्स जैसे रिटेल स्टोर्स पर भी बेचा जाएगा।
 

Asus TUF Gaming F16 specifications

Asus TUF Gaming F16 को मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD 810H) सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे यह अधिक तापमान, नमी और शॉक को झेल सकता है। गेमिंग लैपटॉप Intel Core 5 210H प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 3050A GPU के साथ आता है। इसमें 16-इंच का फुल-HD+ एंटीग्लेयर IPS डिस्प्ले है। पैनल 144Hz रिफ्रेश रेट, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 300 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल और 3ms रिस्पॉन्स टाइम से लैस है। इसमें 16GB DDR4 RAM और 512GB NVMe PCIe 4.0 SSD स्टोरेज शामिल है।

Windows 11 Home पर चलने वाले लैपटॉप के साथ कंपनी तीन महीने का Xbox Game Pass भी मुफ्त दे रही है। इसमें AI-पावर्ड नॉइज कैंसलेशन, Dolby Atmos सपोर्ट और Hi-Res हेडफोन सर्टिफिकेशन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए यह Bluetooth 5.3 और Wi-Fi 6 सपोर्ट करता है। 

इसमें 1-Zone RGB बैकलिट कीबोर्ड, USB 3.2 Gen 2 Type-C (DisplayPort सपोर्ट के साथ), दो USB 3.2 Gen 1 Type-A पोर्ट, HDMI 2.1 FRL पोर्ट, RJ45 LAN पोर्ट, और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। वेबकैम के लिए इसमें 720p HD कैमरा मिलता है।

56Wh लिथियम-आयन बैटरी से लैस यह गेमिंग लैपटॉप 150W AC अडैप्टर के साथ आता है। यह 30 मिनट में 50% चार्ज होने का दावा करता है। इसका वजन 2.20 किलोग्राम और डायमेंशन 354 x 251 x 22.1mm है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »