Intel Core Ultra Laptop

Intel Core Ultra Laptop - ख़बरें

  • HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
    HP ने मार्केट में अपना लैपटॉप HP Star Book Air 14 लॉन्च कर दिया है। यह 14 इंची डिस्प्ले से लैस किया गया है। लैपटॉप में OLED पैनल लगा है जो कि एक टच डिस्प्ले है। लैपटॉप में Intel Core 5 320 प्रोसेसर दिया गया है। यह वजन में हल्का है और 1.5 किलोग्राम से भी कम का है। यह 60Wh की बैटरी से लैस होकर आता है।
  • Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
    Acer ने भारत में नया Swift Neo AI Laptop लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹67,999 है और इसे Flipkart, Acer E-store समेत दूसरे चैनल्स से खरीदा जा सकता है। लैपटॉप में Intel Core Ultra 5 और Core Ultra 7 H सीरीज प्रोसेसर का विकल्प मिलता है। इसमें 32GB तक LPDDR5 RAM और 1TB तक PCIe NVMe SSD स्टोरेज दी गई है। स्क्रीन 14 इंच की WUXGA IPS है, जबकि चुनिंदा मॉडल में OLED पैनल भी मिलता है। लैपटॉप का वजन 1.25Kg और मोटाई 17.2mm है। इसमें 52Wh बैटरी, 65W USB Type-C चार्जिंग, Wi-Fi 6 और 1080p वेबकैम भी दिया गया है।
  • Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस लैपटॉप के लिए 14 इंच और 15 इ के डिस्प्ले साइज के विकल्प हैं। इनके दोनों डिस्प्ले 16:10 की आस्पेक्ट रेशो और 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करते हैं। Lenovo का दावा है कि स्लिम बेजेल्स की वजह से इस लैपटॉप का डिस्प्ले 90 प्रतिशत की एक्टिव एरिया रेशो की पेशकश करता है। इसे लो ब्लू लाइट इमिशन के लिए TUV सर्टिफिकेशन मिला है।
  • Acer का 1.2Kg वजन वाला Aspire 5 AI भारत में लॉन्च, 180-डिग्री तक खुलता है इसका डिस्प्ले
    Acer ने भारत में अपना नया Aspire 5 AI लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक लैपटॉप Intel Core Ultra 5 और Ultra 7 H-series प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 14 इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले, 32GB तक LPDDR5 RAM और 1TB तक NVMe SSD स्टोरेज सपोर्ट मिलता है। Acer Aspire 5 AI का वजन करीब 1.2Kg है और इसमें 180-डिग्री हिंज दिया गया है। लैपटॉप में Wi-Fi 6, USB Type-C, Full HD webcam और 65W Type-C चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 79,999 रुपये रखी गई है।
  • Amazon की समर सेल में प्रमुख ब्रांड्स के लैपटॉप्स पर भारी डिस्काउंट
    इस सेल में Dell 15 लैपटॉप को 90,474 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 79,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच FHD स्क्रीन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Intel Arrow Lake Core Ultra 5 दिया गया है। इस लैपटॉप में Intel Arc Graphics कार्ड दिया गया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी हैं।
  • Dell 15 (2026) लैपटॉप भारत में लॉन्च: AI फीचर्स, Intel Core Ultra 2 प्रोसेसर और लंबा बैटरी बैकअप!
    Dell ने भारत में अपना नया Dell 15 AI-powered लैपटॉप लॉन्च किया है, जो Intel Core Ultra 2 सीरीज H प्रोसेसर पर चलता है। कंपनी के मुताबिक इसमें Intel Arc ग्राफिक्स और डेडिकेटेड NPU दिया गया है, जिससे AI वर्कलोड और मल्टीटास्किंग बेहतर होती है। लैपटॉप में 15 इंच FHD डिस्प्ले, 13,380 mAh बैटरी और ExpressCharge सपोर्ट मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 69,699 रुपये रखी गई है और यह ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों चैनल्स पर उपलब्ध है। यह डिवाइस काम, पढ़ाई और एंटरटेनमेंट के लिए बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।
  • Samsung Galaxy Book 6 सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस लैपटॉप सीरीज के Samsung Galaxy Book 6 Ultra के Intel Core Ultra 7 Series 3 प्रोसेसर वाले वेरिएंट का शुरुआती प्राइस 2,42,990, Samsung Galaxy Book 6 Pro के 14 इंच की स्क्रीन, Intel Core Ultra 5 Series 3 और 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का 1,78,990 रुपये का है। इन दोनों लैपटॉप को ग्रे कलर में उपलब्ध कराया गया है।
  • Amazon Mega Electronic Days सेल लाई तगड़ा मौका, 80% डिस्काउंट पर खरीदें स्मार्टवॉच, लैपटॉप और हेडफोन
    Amazon Mega Electronic Days सेल भारत में 17 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी तक जारी रहेगी। लैपटॉप पर 45%, टैबलेट पर 60 प्रतिशत, होम ऑडियो पर 60 प्रतिशत, हेडफोन 75 प्रतिशत, स्मार्टवॉच पर 80 प्रतिशत, मॉनिटर्स पर 50 प्रतिशत, प्रिंटर्स पर 60 प्रतिशत, गेमिंग लैपटॉप पर 45 प्रतिशत, कैमरा पर 70 प्रतिशत, पीसी एक्सेसरीज पर 75 प्रतिशत, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट पर 70 प्रतिशत डिस्काउंट मिल सकता है।
  • Amazon की सेल में Asus, Dell, Lenovo और कई ब्रांड्स के प्रीमियम लैपटॉप्स पर बड़ा डिस्काउंट
    इस सेल में Lenovo Yoga Slim 7 को 1,13,290 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 76,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप में Intel Core Ultra 5 दिया गया है। ASUS TUF A15 गेमिंग लैपटॉप को 83,990 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 66,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। Dell SmartChoice G15-5530 को 1,05,398 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 75,990 रुपये में बेचा जा रहा है।
  • CES 2026: Dell ने 18 इंच बड़े, OLED डिस्प्ले, 240Hz Alienware गेमिंग लैपटॉप किए लॉन्च, जानें खास फीचर्स
    CES 2026 में Dell ने Alienware सीरीज में नए गेमिंग लैपटॉप पेश किए गए हैं। कंपनी ने नए Area-51 गेमिंग लैपटॉप पेश किए हैं जो 16 इंच और 18 इंच डिस्प्ले साइज में आते हैं। इसी के साथ Alienware 16X Aurora को पेश किया गया है जो कि कंपनी के पतले और हल्के लैपटॉप मॉडल्स में शामिल किया गया है। तीनों ही लैपटॉप Intel Core Ultra 200HX चिपसेट से लैस होकर आते हैं। इनमें NVIDIA GeForce RTX 50-सीरीज लैपटॉप जीपीयू दिए गए हैं।
  • CES 2026: Samsung Galaxy Book 6 सीरीज लैपटॉप हुए लॉन्च, 30 घंटे बैटरी बैकअप और नए Intel चिप्स
    Samsung ने CES 2026 के दौरान अपनी नई Galaxy Book 6 लैपटॉप सीरीज लॉन्च की है। इस लाइनअप में Galaxy Book 6 Ultra, Galaxy Book 6 Pro और स्टैंडर्ड Galaxy Book 6 शामिल हैं। नई सीरीज Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर पर आधारित है, जो 18A प्रोसेस पर बने पहले क्लाइंट चिप्स बताए जा रहे हैं। Galaxy Book 6 Ultra और Pro मॉडल्स में Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 30 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है। सीरीज में AI फीचर्स और बेहतर कूलिंग सिस्टम भी शामिल हैं।
  • 32GB रैम, 240Hz डिस्प्ले के साथ Lenovo ने नया गेमिंग लैपटॉप किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Lenovo की ओर से Legion Y9000P Diablo IV लैपटॉप लॉन्च किया गया है। इसमें 16 इंच का 240Hz OLED डिस्प्ले दिया गया है जो 2560 x 1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। लैपटॉप में 32 जीबी की रैम दी गई है और 1TB स्टोरेज साथ में आती है। इसमें Intel Core Ultra 9 275HX CPU दिया गया है।
  • Motorola ने लॉन्च किया Book 60 Pro, 14 इंच OLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस लैपटॉप के 16 GB के RAM और Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर वाले वेरिएंट का प्राइस 64,990 रुपये से शुरू होता है। Moto Book 60 Pro के 32 GB के RAM और Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर वाले वेरिएंट का प्राइस 80,990 रुपये का है। ये लैपटॉप 1 TB की SSD स्टोरेज के साथ उपलब्ध हैं। Moto Book 60 Pro को बैंक ऑफर्स के साथ क्रमशः 59,990 रुपये और 75,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • Samsung ने लॉन्च किया Galaxy Book 5, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर
    इस लैपटॉप के बेस वेरिएंट का प्राइस 77,990 रुपये का है। यह Intel Core Ultra 5 और Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर्स के साथ चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसे 16 GB या 32 GB के RAM और 512 GB या 1 TB की स्टोरेज में उपलब्ध कराया गया है। इसे सिंगल ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप की बिक्री सैमसंग के स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए की जाएगी।
  • Acer ने भारत में लॉन्च किया Swift Lite 14 AI PC, 14 इंच OLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    यह कंपनी का AI फोकस्ड नया लैपटॉप है। इसमें 32 GB के RAM के साथ Intel Core Ultra 5 CPU दिया गया है। इस लैपटॉप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाले कई फीचर्स दिए गए हैं। Windows 11 Home पर चलने वाले इस PC में एक अलग Copilot की दी गई है जिससे Microsoft के AI असिस्टेंट को शुरू किया जा सकता है। इस लैपटॉप को Light Silver और Sunset Copper कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।

Intel Core Ultra Laptop - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »