Amazon की समर सेल में प्रमुख ब्रांड्स के लैपटॉप्स पर भारी डिस्काउंट

एमेजॉन की सेल में HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शंस पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट है। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच प्रतिशत का कैशबैक मिल सकता है

Amazon की समर सेल में प्रमुख ब्रांड्स के लैपटॉप्स पर भारी डिस्काउंट

इस सेल में बहुत से प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर भी है

ख़ास बातें
  • इस सेल में कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है
  • इसमें Apple और Dell जैसे प्रमुख ब्रांड्स के लैपटॉप्स पर डिस्काउंट है
  • एमेजॉन की सेल में बहुत से प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है
विज्ञापन

ई-कॉमर्स कंपनी Amazon की समर सेल की शुरुआत हो गई है। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंसेज जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें कस्टमर्स के लिए बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर के बेनेफिट भी हैं। एमेजॉन की सेल में Apple, Dell और Lenovo जैसे प्रमुख ब्रांड्स के लैपटॉप्स को कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। 

इस सेल में Dell 15 लैपटॉप को 90,474 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 79,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच FHD स्क्रीन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Intel Arrow Lake Core Ultra 5 दिया गया है। इस लैपटॉप में Intel Arc Graphics कार्ड दिया गया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी हैं। एमेजॉन की सेल में ASUS Vivobook 15 को 87,990 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 71,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसमें ASUS Zenbook 14 को 85,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप का वास्तविक प्राइस 1,17,990 रुपये का है। इसमें Lenovo IdeaPad Slim 5 OLED को 1,23,090 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 84,990 रुपये में खरीदने का विकल्प है। 

एमेजॉन की सेल में HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शंस पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट है। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच प्रतिशत का कैशबैक मिल सकता है। इस सेल में बहुत से प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  6. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  7. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  8. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  9. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »