Instagram Update News

Instagram Update News - ख़बरें

  • अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
    Instagram ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अब अपनी पहले से पब्लिश हो चुकी Feed और Carousel Posts का म्यूजिक बदल सकते हैं। पहले ऐसा करने के लिए पोस्ट डिलीट करके दोबारा अपलोड करनी पड़ती थी, जिससे Likes, Comments, Shares और Reach जैसी Engagement खत्म हो जाती थी। नए फीचर के साथ यूजर्स Edit ऑप्शन में जाकर Music Library से नया ऑडियो ट्रैक चुन सकते हैं और पोस्ट की एंगेजमेंट भी सुरक्षित रहती है।
  • Instagram आपके हाथ में दे रहा है फीड का कंट्रोल, अब खुद तय करो क्या देखना है और क्या नहीं
    Instagram अपने Your Algorithm फीचर को और विस्तारित करने की तैयारी कर रहा है। नए अपडेट के बाद यूजर्स यह देख पाएंगे कि Instagram उन्हें किन Topics में रुचि रखने वाला मानता है और उन्हें अपनी पसंद के अनुसार बदल भी सकेंगे। फिलहाल यह फीचर Topics तक सीमित रहेगा, लेकिन भविष्य में People, Content Types और Moods जैसे विकल्प भी जोड़े जा सकते हैं। इससे पहले यह फीचर Reels और Explore Page के लिए उपलब्ध था। कंपनी का कहना है कि इसका उद्देश्य यूजर्स को एल्गोरिदम पर अधिक नियंत्रण देना और उनके कंटेंट एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाना है।
  • बच्चों के लिए Instagram में बढ़ाए गए सेफ्टी फीचर्स, पैरेंट्स को मिलेंगे नए कंट्रोल्स
    Meta ने Teen Accounts सुपरविजन सिस्टम को अपडेट किया है, जिससे पैरेंट्स के लिए Instagram, Facebook, Messenger और Meta Horizon पर बच्चों की एक्टिविटी को ट्रैक करना आसान होगा। कंपनी ने सभी पैरेंटल कंट्रोल्स को Family Center में इंटीग्रेट किया है। इसके अलावा Instagram के “Your Algorithm” फीचर में नए इनसाइट्स जोड़े गए हैं, जिनकी मदद से पैरेंट्स यह समझ पाएंगे कि उनके बच्चे किस तरह के कंटेंट में दिलचस्पी ले रहे हैं। Meta नए टीन इंटरेस्ट नोटिफिकेशन्स भी जोड़ रही है। कंपनी के मुताबिक यह अपडेट ग्लोबली रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले समय में इसे दूसरे मार्केट्स में भी एक्सपैंड किया जाएगा।
  • Instagram पर आया प्राइवेट फोटो शेयरिंग फीचर Instants, जल्द लॉन्च होगा अलग ऐप
    Instagram ने Instants नाम का नया फीचर पेश किया है, जो रियल टाइम और बिना एडिट की गई फोटो शेयरिंग पर आधारित है। इस फीचर में यूजर्स सिर्फ उसी समय क्लिक की गई फोटो Close Friends या Mutual followers को भेज पाएंगे। गैलरी से फोटो अपलोड करने की अनुमति नहीं होगी। शेयर की गई फोटो देखने के बाद गायब हो जाएगी और 24 घंटे बाद दोबारा एक्सेस नहीं की जा सकेगी। कंपनी के मुताबिक इसमें स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी नहीं दिया गया है। Instagram ने Teen अकाउंट्स के लिए पैरेंटल कंट्रोल्स और सेफ्टी टूल्स भी शामिल किए हैं। फिलहाल फीचर का ग्लोबल रोलआउट शुरू हो गया है।
  • गलत उम्र डालकर अकाउंट चलाना पड़ेगा भारी, बच्चों की सेफ्टी के लिए Meta ने लगाई AI पुलिस!
    Meta ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर टीन यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नए AI-पावर्ड एज डिटेक्शन फीचर्स का ऐलान किया है। कंपनी अब पोस्ट, फोटो, कैप्शन और अन्य एक्टिविटी के आधार पर संभावित टीन यूजर्स की पहचान करेगी, भले ही उन्होंने अकाउंट में गलत उम्र दर्ज की हो। ऐसे यूजर्स को ऑटोमैटिकली Teen Account प्रोटेक्शन में डाला जाएगा, जहां सेंसिटिव कंटेंट और अनजान लोगों के मैसेज पर लिमिट्स लागू होंगी। जरूरत पड़ने पर यूजर्स को सरकारी आईडी या फेसियल एज एस्टिमेशन टूल्स के जरिए एज वेरिफिकेशन भी करना होगा।
  • Instagram का नया Instants ऐप, Snapchat को देगा टक्कर! 24 घंटे में गायब होंगी फोटो
    Instagram ने “Instants” नाम का नया फीचर पेश किया है, जिसमें यूजर्स disappearing फोटो शेयर कर सकते हैं। ये फोटो केवल एक बार देखी जा सकती है और 24 घंटे तक उपलब्ध रहती है। इसमें गैलरी से फोटो अपलोड करने की सुविधा नहीं है और कंटेंट को एडिट करने के ऑप्शन्स भी सीमित हैं, जिससे यह फीचर ज्यादा रियल और अनफिल्टर्ड अनुभव देता है। फिलहाल इसे स्पेन और इटली में टेस्ट किया जा रहा है और जल्द ही अन्य देशों में भी रोलआउट किया जा सकता है।
  • Facebook-Instagram पर बच्चे AI से क्या बात कर रहे हैं? अब आप रख सकेंगे नजर, Meta लाया नया फीचर
    Meta ने Facebook, Instagram और Messenger पर नया parental control फीचर पेश किया है, जिससे माता-पिता अपने बच्चों के AI इस्तेमाल को मॉनिटर कर सकते हैं। “Insights” टैब के जरिए parents पिछले 7 दिनों में पूछे गए सवालों के टॉपिक्स देख सकते हैं, हालांकि पूरी चैट नहीं दिखाई जाती। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर teens के लिए AI अनुभव को सुरक्षित और उम्र के अनुसार बेहतर बनाने के लिए लाया गया है। फिलहाल यह फीचर कुछ देशों में उपलब्ध है और जल्द ही अन्य मार्केट्स में भी रोलआउट किया जाएगा।
  • Instagram पर आवाज बदलकर भेज सकते हैं DMs, जानें कैसे काम करता है AI Voice Effects फीचर
    Instagram ने अपने Direct Messages (DMs) फीचर में एक नया अपडेट पेश किया है। अब यूजर्स वॉइस नोट भेजते समय अपनी आवाज को अलग-अलग स्टाइल में बदल सकते हैं। कंपनी ने इस नए फीचर को AI Voice Effects नाम दिया है, जो वॉइस मैसेज को ज्यादा इंटरैक्टिव बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए यूजर अपनी रिकॉर्ड की गई आवाज पर अलग-अलग ऑडियो इफेक्ट्स लगा सकते हैं और फिर उसे चैट में भेज सकते हैं। Instagram के मुताबिक यूजर्स को इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए DM चैट में जाकर वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करना होगा। रिकॉर्डिंग के दौरान Voice Effects का ऑप्शन मिलेगा, जहां अलग-अलग ऑडियो फिल्टर को प्रीव्यू करके चुना जा सकता है और फिर मैसेज भेजा जा सकता है।
  • बिना मांगे आया Instagram का पासवर्ड रीसेट ईमेल? क्या आपका अकाउंट खतरे में है, कंपनी ने कहा...
    दुनियाभर के कई Instagram यूजर्स हाल के दिनों में उस वक्त घबरा गए, जब उन्हें बिना किसी रिक्वेस्ट के पासवर्ड रीसेट ईमेल मिलने लगे। सोशल मीडिया पर इसे लेकर हैकिंग और डेटा लीक की आशंकाएं तेज हो गईं। हालांकि Instagram ने साफ किया है कि यह किसी साइबर अटैक या सिस्टम ब्रीच का मामला नहीं है, बल्कि एक टेक्निकल इश्यू की वजह से कुछ अकाउंट्स पर ऐसे ईमेल ट्रिगर हो गए थे। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स के अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित हैं और इन ईमेल्स को नजरअंदाज किया जा सकता है।
  • Instagram Reels अब TV पर, लॉन्च हुआ नया ऐप
    Instagram ने Reels के लिए एक नया TV ऐप पेश किया है, जिससे यूजर्स अब बड़े स्क्रीन पर Reels देख पाएंगे। Meta के मुताबिक, यह ऐप Reels को एक साथ देखने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लाया गया है। TV ऐप में Reels को अलग-अलग चैनल्स में दिखाया जाएगा, जो यूजर्स की पसंद और इंटरेस्ट पर आधारित होंगे। होम स्क्रीन पर वीडियो थंबनेल्स मिलते हैं और किसी Reel पर क्लिक करने पर पोर्ट्रेट वीडियो ओपन होता है। फिलहाल यह ऐप टेस्टिंग फेज में है और अमेरिका में Amazon Fire TV डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है।
  • Instagram रील देखने के लिए हाथों का नहीं करना पड़ेगा इस्तेमाल, आ रहा नया फीचर
    अगर आपको बार-बार रील्स स्क्रॉल करना परेशान करता है तो अब Instagram इसमें बदलाव कर रहा है। दरअसल प्लेटफॉर्म एक नए ऑटो स्क्रॉल फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इससे यूजर्स को रील्स स्क्रॉल करने के लिए अपनी ऊंगली या अंगूठा उपयोग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और रील्स लगातार चलती रहेंगी। फिलहाल यह फीचर्स सभी के लिए नहीं आया है। कुछ सीमित संख्या में यूजर्स और क्रिएटर्स को यह फीचर्स देखने को मिला है।
  • YouTube, Facebook, Instagram, Twitter के 150 से ज्यादा अकाउंट सरकार ने किए बैन! कहा- था बड़ा खतरा
    गुरूवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 104 यू-ट्यूब चैनल, 45 वीडियो, 4 फेसबुक अकाउंट, 3 इंस्टाग्राम अकाउंट, 5 ट्विटर अकाउंट और 6 वेबसाइट्स को ब्लॉक किए जाने की सूचना दी।
  • Bigg Boss 16 कंटेस्टेंट निमृत कौर लंबे समय से हैं ड्रिप्रेशन में, शो में और बिगड़ी कंडीशन
    निमृत ने यह भी बताया कि वह बिग बॉस हाउस में रात को सो नहीं पा रही थीं। निमृत कौर अहलूवालिया ने यह भी कहा कि वह "क्लस्ट्रोफोबिक" महसूस कर रही थीं। 
  • Bigg Boss 16 में Abdu Rozik के बाद यह नामीबियन Instagram स्टार दिखाएगा जलवे!
    किली पॉल अब 'Jhalak Dikhla Ja 10' में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लेने वाले हैं। हालांकि, इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
  • पिछले एक साल में लोगों ने Crypto स्कैम में गंवाए 7,770 करोड़!
    कुल नुकसान में से $575 मिलियन (लगभग 4,467 करोड़ रुपये) बोगस निवेश अवसरों का झांसा देकर लूटे गए।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »