Instagram Accounts

Instagram Accounts - ख़बरें

  • बच्चों के लिए Instagram में बढ़ाए गए सेफ्टी फीचर्स, पैरेंट्स को मिलेंगे नए कंट्रोल्स
    Meta ने Teen Accounts सुपरविजन सिस्टम को अपडेट किया है, जिससे पैरेंट्स के लिए Instagram, Facebook, Messenger और Meta Horizon पर बच्चों की एक्टिविटी को ट्रैक करना आसान होगा। कंपनी ने सभी पैरेंटल कंट्रोल्स को Family Center में इंटीग्रेट किया है। इसके अलावा Instagram के “Your Algorithm” फीचर में नए इनसाइट्स जोड़े गए हैं, जिनकी मदद से पैरेंट्स यह समझ पाएंगे कि उनके बच्चे किस तरह के कंटेंट में दिलचस्पी ले रहे हैं। Meta नए टीन इंटरेस्ट नोटिफिकेशन्स भी जोड़ रही है। कंपनी के मुताबिक यह अपडेट ग्लोबली रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले समय में इसे दूसरे मार्केट्स में भी एक्सपैंड किया जाएगा।
  • Instagram पर आया प्राइवेट फोटो शेयरिंग फीचर Instants, जल्द लॉन्च होगा अलग ऐप
    Instagram ने Instants नाम का नया फीचर पेश किया है, जो रियल टाइम और बिना एडिट की गई फोटो शेयरिंग पर आधारित है। इस फीचर में यूजर्स सिर्फ उसी समय क्लिक की गई फोटो Close Friends या Mutual followers को भेज पाएंगे। गैलरी से फोटो अपलोड करने की अनुमति नहीं होगी। शेयर की गई फोटो देखने के बाद गायब हो जाएगी और 24 घंटे बाद दोबारा एक्सेस नहीं की जा सकेगी। कंपनी के मुताबिक इसमें स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी नहीं दिया गया है। Instagram ने Teen अकाउंट्स के लिए पैरेंटल कंट्रोल्स और सेफ्टी टूल्स भी शामिल किए हैं। फिलहाल फीचर का ग्लोबल रोलआउट शुरू हो गया है।
  • गलत उम्र डालकर अकाउंट चलाना पड़ेगा भारी, बच्चों की सेफ्टी के लिए Meta ने लगाई AI पुलिस!
    Meta ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर टीन यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नए AI-पावर्ड एज डिटेक्शन फीचर्स का ऐलान किया है। कंपनी अब पोस्ट, फोटो, कैप्शन और अन्य एक्टिविटी के आधार पर संभावित टीन यूजर्स की पहचान करेगी, भले ही उन्होंने अकाउंट में गलत उम्र दर्ज की हो। ऐसे यूजर्स को ऑटोमैटिकली Teen Account प्रोटेक्शन में डाला जाएगा, जहां सेंसिटिव कंटेंट और अनजान लोगों के मैसेज पर लिमिट्स लागू होंगी। जरूरत पड़ने पर यूजर्स को सरकारी आईडी या फेसियल एज एस्टिमेशन टूल्स के जरिए एज वेरिफिकेशन भी करना होगा।
  • Meta ने हटाए 1.5 लाख से ज्यादा Instagram और Facebook अकाउंट, जानें क्या है वजह
    Meta ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर करीबन 1.5 लाख से अकाउंट्स को बंद किया है। बैंकॉक में एक हफ्ते तक चले इस ऑपरेशन के तहत यह नतीजा सामने आया है, जिसमें मेटा, रॉयल थाई पुलिस एंटी-साइबर स्कैम सेंटर (ACSC), अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) और अमेरिकी न्याय विभाग के स्कैम सेंटर स्ट्राइक फोर्स के साथ-साथ कई देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​शामिल थीं।
  • Pahalgam Attack: सरकार का नया एक्शन! हानिया आमिर समेत इन पाकिस्तानी एक्टर्स के Instagram अकाउंट ब्लॉक
    पाकिस्तान के कई मशहूर कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स भारत में ब्लॉक हो गए हैं। इनमें कई जाने-माने एक्टर जैसे माहिरा खान, हानिया आमिर, और अली जफर का अकाउंट भी शामिल है। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए घातक हमले के कुछ दिनों बाद ये अकाउंट्स ब्लॉक किए गए हैं। हमले के लिए नई दिल्ली ने इस्लामाबाद को जिम्मेदार ठहराया है। आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे।
  • अब Instagram पर टीनेजर्स की फर्जी उम्र नहीं चलेगी, AI पता लगाएगा सच
    Instagram पर उन किशोरों की पहचान करने के लिए AI बेस्ड आयु पहचान (टूल के उपयोग की टेस्टिंग कर रहा है, जिन्होंने अकाउंट में अपनी गलत आयु दर्ज की है। एक ब्लॉग पोस्ट में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने बताया कि उसने ऐप का उपयोग करने वाले किशोरों का पता लगाने के लिए AI टूल की टेस्टिंग शुरू की है। Instagram का मानना है कि इस कैपेसिटी में टेक्नोलॉजी का उपयोग करना उसके लिए नया है।
  • WhatsApp यूजर्स Instagram प्रोफाइल को अपने अकाउंट से कर पाएंगे लिंक! जानें कैसे करेगा काम
    WhatsApp का नया फीचर यूजर्स को अपने Instagram प्रोफाइल को अपने WhatsApp अकाउंट से लिंक करने की सुविधा देगा। वॉट्सऐप कई प्रकार के प्राइवेसी सेटिंग दे रहा है, जिसमें एवरीवन, माय कॉन्टैक्ट, माय कॉन्टैक्ट एक्सेप्ट और नो बडी शामिल हैं। इससे यह साफ होता है कि यूजर्स अपनी प्रोफाइल विजिबिलिटी और प्राइवेसी पर पूरी तरह से कंट्रोल बनाए रखें। यह फीचर पूरी तरह से ऑप्शनल रहेगा।
  • बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल का X (Twitter) अकाउंट हैक, 16 दिनों तक झेली परेशानी, अब खुद दी जानकारी
    हैकर्स ने बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल का X (पहले Twitter) अकाउंट हैक कर लिया। श्रेया घोषाल ने खुद अपने एक और सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी दी। श्रेया घोषाल बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर हैं। खबर आने से उनके फैंस भी हैरानी में हैं। यहां पर चौंकाने वाली बात यह है कि 16 दिन बाद भी श्रेया घोषाल का अकाउंट बहाल नहीं हो पाया।
  • एक ही मोबाइल पर चलेंगे एक से ज्यादा WhatsApp अकाउंट! जल्द आ रहा है मल्टी-अकाउंट फीचर
    WhatsApp फीचर्स को ट्रैक करने वाली एक वेबसाइट के अनुसार, WhatsApp एक मल्टी-अकाउंट फीचर पर काम कर रहा है, जिसे iOS बीटा ऐप वर्जन 25.2.10.70 पर देखा गया था। मल्टी-अकाउंट फीचर में iOS यूजर्स चुटकी में एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में स्विच कर सकेंगे। यह Instagram के समान हो सकता है, जिसमें एक से अधिक अकाउंट को प्लेटफॉर्म पर एक साथ जोड़ा जा सकता है और इनके बीच एक-एक करके स्विच किया जा सकता है।
  • Bigg Boss Season 18 कंटेस्टेंट के इतने हैं Instagram फॉलोअर्स!
    Bigg Boss Season 18 शुरू हो गया है और यह शो सोशल मीडिया पर हर जगह ट्रेंड कर रहा है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान कान शो को होस्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में हम आपको बिगबॉस में आए सभी कंटेस्टेंट के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के बारे में बता रहे हैं, कि कौन किसको मात देता है। अगर आप इस शो को ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो Jio Cinema प्रीमियम पर की मेंबरशिप लेकर देख सकते हैं।
  • छोटे मियां Govinda का Twitter अकाउंट हैक! हरियाणा हिंसा पर आए ट्वीट से छिड़ा था विवाद, जानें पूरा मामला
    गोविंदा के ट्विटर अकाउंट से कथित तौर पर हरियाणा हिंसा को लेकर एक ट्वीट किया गया था। उस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया में काफी ‘बवाल’ मचा था।
  • Donald Trump के Facebook, Instagram अकाउंट से 2 साल बाद हटा बैन, लेकिन कंपनी ने रख दी ये शर्त!
    मेटा की ओर से कारण भी बताया गया है कि उनका अकाउंट किसलिए बैन किया गया था और किन शर्तों के साथ इसे बहाल किया गया है।
  • YouTube, Facebook, Instagram, Twitter के 150 से ज्यादा अकाउंट सरकार ने किए बैन! कहा- था बड़ा खतरा
    गुरूवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 104 यू-ट्यूब चैनल, 45 वीडियो, 4 फेसबुक अकाउंट, 3 इंस्टाग्राम अकाउंट, 5 ट्विटर अकाउंट और 6 वेबसाइट्स को ब्लॉक किए जाने की सूचना दी।
  • इस्लामिक ग्रुप PFI का Twitter अकाउंट बैन, सामने आई बड़ी वजह
    संगठन का @PFIofficial के नाम से ट्विटर अकाउंट था जिसके 81 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। इसके अलावा, संगठन के चेयरपर्सन OMA Salam (@oma_salam) के अकाउंट को भी बैन कर दिया है जिसके 50 हजार के लगभग फॉलोअर्स थे।
  • पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान के इंस्टाग्राम एकाउंट से हैकर्स कर रहे क्रिप्टो का प्रचार
    इंस्टाग्राम ने पिछले वर्ष ऐसे इंस्टाग्राम एकाउंट्स के लिए एक सिक्योरिटी चेक फीचर शुरू किया था जो पहले हैक किए जा चुके हैं। इस फीचर का उद्देश्य यूजर एकाउंट्स को अधिक सुरक्षित बनाना है

Instagram Accounts - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »