Impacts

Impacts - ख़बरें

  • AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
    ChatGPT और दूसरे AI चैटबॉट्स के बढ़ते इस्तेमाल के बीच एक नई रिसर्च में इंसानों के व्यवहार पर संभावित असर को लेकर सवाल उठाया गया है। रिसर्चर्स के मुताबिक, AI के साथ लगातार बातचीत करने पर इंसान अनजाने में उसके बातचीत करने के तरीके को अपनाने लग सकते हैं। इस संभावित स्थिति को 'रोबोटॉइड ह्यूमैननेस' नाम दिया गया है। रिसर्च में यह भी बताया गया है कि AI से मिलने वाला लगातार फीडबैक किसी व्यक्ति के खुद को देखने के नजरिए को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, यह अभी एक सैद्धांतिक मॉडल है और इसके असर को साबित करने के लिए आगे एक्सपेरिमेंट की जरूरत है।
  • AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
    AI के जॉब पर असर को लेकर पिछले कुछ समय से इंडस्ट्री में एक बहस छिड़ी हुई है। एक तरफ एक्सपर्ट्स जहां AI के कारण नौकरियों पर पड़ने वाली बड़ी मार की बात कर रहे हैं, तो कुछ जानकार कह रहे हैं कि इससे प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी। लेकिन अब एक नई रिसर्च ने युवाओं के लिए नई चिंता पैदा कर दी है।
  • Surya Grahan Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
    12 अगस्त 2026 यानी आज, बुधवार को साल का पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण है। सूर्य ग्रहण का सूतक कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा। ऐसे में भारत जैसे देशों में सूर्य ग्रहण को लेकर खास उत्सुकता रहती है। आज का सूर्य ग्रहण अमावस के दिन पड़ रहा है।
  • AI से भारत जैसे देशों में नौकरियां जाने का खतरा कम! टेक्नोलॉजी को मिलेगी नई उड़ान ...
    AI से बढ़ती चिंताओं के बीच वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि विकसित देशों की तुलना में उभरती अर्थव्यवस्थाओं में रोजगार के लिए यह नई तकनीक कम खतरा पैदा करती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विकसित देशों में एआई के कारण 14.2 प्रतिशत नौकरियां जाने का खतरा है। लेकिन कम और मध्यम आय वाले देशों में केवल 4.5 प्रतिशत नौकरियां ही AI से प्रभावित होने वाली हैं।
  • AI ऑटोमेशन के चलते 2026 में अबतक 1.2 लाख लोगों की गई नौकरी!
    AI ऑटोमेशन के चलते जाहिर तौर पर दुनियाभर में नौकरियों पर असर पड़ रहा है। खासकर टेक इंडस्ट्री में इस बात को लेकर लगातार चर्चा है और माहौल चिंता का बना हुआ है। इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स और टेक कंपनियों के कई मालिकों के बयान भी इसी तरफ इशारा करते हैं।
  • AI को 'सबकुछ' मान पहले नौकरी से निकाला! अब कंपनियां फिर से कर रहीं भर्ती ...
    AI के कारण नौकरियां गंवाने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। टेक कंपनियां फिर से कर्मचारियों की भर्ती करने लगी हैं। CNBC की रिपोर्ट में कहा गया है 'सबकुछ' करने वाले AI के भरोसे कर्मचारियों को निकाल कर कंपनियां अब पछता रही हैं। कंपनियों को अहसास हुआ है कि मानव कर्मचारियों के बिना बिजनेस को आगे ले जाना बहुत मुश्किल है।
  • Cisco निकालेगी 4 हजार कर्मचारी, AI में निवेश की तैयारी!
    अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी Cisco Systems ने अपने 4 हजार कर्मचारियों की छुट्टी करने का फैसला किया है। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने वर्कफोर्स का 5% घटाने जा रही है
  • Layoffs 2026: AI की दौड़ में नौकरियां जा रही हैं? 1 महीने में 45,800 जॉब गईं, 87% केवल टेक से!
    ग्लोबल टेक इंडस्ट्री में मार्च 2026 के दौरान बड़े पैमाने पर छंटनी देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने करीब 45,800 कर्मचारियों की नौकरी गई है। कंपनियां अब AI, डेटा सेंटर और चिप्स में निवेश बढ़ा रही हैं, जिसके चलते वर्कफोर्स कम किया जा रहा है। Meta, Microsoft, Oracle और Snap जैसी कंपनियां इस ट्रेंड का हिस्सा हैं। डेटा यह भी दिखाता है कि साल की शुरुआत से अब तक हजारों कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह बदलाव इंडस्ट्री के AI-ड्रिवन फेज की ओर बढ़ने का संकेत है।
  • 20 हजार नौकरियां खत्म करेंगीं Meta, Microsoft! AI बन रहा बड़ी वजह
    Meta और Microsoft जैसी कंपनियां 20 हजार से ज्यादा नई छंटनियां करने वाली हैं। टेक कंपनियां लगातार AI में निवेश को बढ़ा रही हैं और वर्कफोर्स को घटा रही हैं। ये छंटनियां इसी हफ्ते में होने की संभावना है।
  • AI से काम आसान, लेकिन दिमाग को लग रही “शॉर्टकट” की आदत! स्टडी में बड़ा खुलासा
    एक नई स्टडी में पाया गया है कि सिर्फ 10 मिनट तक AI का इस्तेमाल करने से लोगों की सोचने की क्षमता और किसी समस्या पर टिके रहने की आदत प्रभावित हो सकती है। रिसर्च में 1,200 से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया, जहां AI की मदद से उनकी परफॉर्मेंस बेहतर रही, लेकिन बाद में बिना AI के उनकी क्षमता कम हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, AI आसान जवाब देता है, जिससे दिमाग की मेहनत कम होती है और “पर्सिस्टेंस” यानी धैर्य घट सकता है। यह ट्रेंड लंबे समय में सीखने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होते ही S25 Ultra हुआ सस्ता! नई कीमत लीक
    Samsung ने Galaxy S26 सीरीज लॉन्च के बाद Galaxy S25 Ultra की कीमतों में कटौती की है। लीक के मुताबिक 12GB + 256GB वेरिएंट पर 10,000 रुपये तक की कमी की गई है, जबकि अन्य वेरिएंट्स पर भी कीमत घटाई गई है। यह बदलाव 20 मार्च 2026 से लागू बताया जा रहा है। हालांकि कंपनी की तरफ से आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। आमतौर पर ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर फोन और सस्ते में मिलते हैं, ऐसे में Galaxy S25 Ultra आने वाले समय में और कम कीमत पर उपलब्ध हो सकता है।
  • AI आपकी नौकरी लेने को बैठा है तैयार! सर्वे में खुलासा
    दुनियाभर की तमाम कंपनियां आपकी जगह AI को देने के लिए तैयार बैठी हैं। ResumeBuilder की ओर से एक सर्वे किया गया है जो मार्च 2026 का ही सर्वे बताया जा रहा है। सर्वे में सामने आया है कि कंपनियां खुशी-खुशी इंसानों का काम AI को सौंपने के लिए तैयार बैठी हैं। स्टडी में अमेरिका के वरिष्ठ बिजनेस लीडर्स के बयान भी शामिल किए गए हैं
  • चांद से टकराने वाला है विशाल एस्टेरॉयड? NASA की नई रिपोर्ट ने साफ किया पूरा मामला
    NASA के James Webb Space Telescope ने एस्टेरॉयड 2024 YR4 को लेकर नई ऑब्जर्वेशन की हैं, जिनसे वैज्ञानिकों ने इसकी कक्षा को पहले से ज्यादा सटीक तरीके से मापा है। पहले आशंका जताई जा रही थी कि यह एस्टेरॉयड 2032 में चांद से टकरा सकता है, लेकिन अब नई गणनाओं के बाद यह संभावना लगभग खत्म हो गई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह एस्टेरॉयड बेहद धुंधला है और मौजूदा समय में इसे ट्रैक करना आसान नहीं है। Webb Telescope की संवेदनशीलता की वजह से वैज्ञानिक इसकी स्थिति को बेहतर तरीके से माप पाए, जिससे भविष्य में इसकी सटीक स्थिति का अनुमान लगाना संभव हुआ।
  • AI कर रहा है 'भेजा फ्राई'? ज्यादा AI टूल्स का यूज आपके लिए खतरा! नई स्टडी में दावा
    वर्कप्लेस पर AI टूल्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और कई कर्मचारी एक साथ कई AI सिस्टम का यूज कर रहे हैं। हालांकि एक नई स्टडी में सामने आया है कि लगातार इन टूल्स को मॉनिटर और मैनेज करना मानसिक थकान पैदा कर सकता है, जिसे “AI Brain Fry” कहा गया है। Harvard Business Review में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक कुछ कर्मचारियों को ध्यान लगाने में कठिनाई, निर्णय लेने में देरी और सिरदर्द जैसी समस्याएं महसूस हुईं। स्टडी यह भी बताती है कि जिन कर्मचारियों पर AI टूल्स की निगरानी का दबाव ज्यादा होता है, उनमें निर्णय थकान और गलतियों की संभावना भी बढ़ सकती है।
  • Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण से तारा ग्रहण तक! मार्च में होंगी ये अद्भुत अंतरिक्ष घटनाएं
    March 2026 में अंतरिक्ष के अंदर कई महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएँ होने जा रही हैं। हाल ही में ग्रहों की परेड आसमान में दिखाई दी थी। अगर आपने 28 फरवरी की वह परेड देखने में चूक कर दी है तो निराश न हों। मार्च 2026 भी खगोलीय घटनाओं से भरा है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »