इस कार की सीट में लगा है 'हैलमेट एयरबैग', एक्सिडेंट के वक्त सिर की सेफ्टी पक्की! जानें कब होगी लॉन्च
Huawei और Chery की जॉइंट ब्रांड Luxeed अपनी नई फ्लैगशिप Luxeed V9 मिनीवैन को 2026 में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुनिया की पहली मास-प्रोडक्शन कार हो सकती है, जिसमें सीट्स के अंदर हेलमेट एयरबैग इंटीग्रेटेड होगा। इस सेफ्टी टेक्नोलॉजी का मकसद टक्कर के दौरान सिर और शरीर की सुरक्षा को बेहतर बनाना है। Luxeed V9 को 800V आर्किटेक्चर, Huawei के एडवांस ड्राइविंग सिस्टम और EV व EREV पावरट्रेन ऑप्शन्स के साथ पेश किया जा सकता है।