IIM के छात्रों ने बनाया 'AC हेलमेट', गर्मी में पुलिसकर्मियों को रखेंगे ठंडा

फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि AC हेलमेट असल में कैसे काम करता है और इसे आम लोगों के इस्तेमाल के लिए आगे जाकर कर्मशियलाइज किया जाएगा या नहीं।

IIM के छात्रों ने बनाया  'AC हेलमेट', गर्मी में पुलिसकर्मियों को रखेंगे ठंडा

Photo Credit: PTI

ख़ास बातें
  • IIM बदौड़ा के छात्रों ने तैयार किया है एक खास AC Helmet
  • बैटरी से चलने वाला यह हेलमेट सर को ठंडा रखने का काम करता है
  • वडोदरा पुलिस विभाग ने 450 पुलिसकर्मियों को दिया यह हेलमेट
विज्ञापन
IIM वडोदरा के छात्रों ने एक 'AC हेलमेट' तैयार किया है, जो गर्मी के सीजन में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को राहत प्रदान करेगा। दरअसल समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, IIM छात्रों द्वारा तैयार किए गए इस यूनिक और बेहद काम के हेलमेट को वडोदरा पुलिस द्वारा अपने उन 450 पुलिसकर्मियों को इस्तेमाल के लिए दिया है, जो कड़ी धूप में लंबी शिफ्ट करते हैं। नया वातानुकूलित हेलमेट पहनने वाले के सर को ठंडा रखने का काम करता है।

पीटीआई ने X पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सड़क पर खड़ा दिखाया गया है। पुलिसकर्मी के हाथ में बोर्ड है, जिसमें ट्रैफिक नियम का पालन करने के बारे में लिखा है, लेकिन यहां सबसे अदभुत चीज उसका हेलमेट है। हेलमेट आम पुलिस हेलमेट का मॉडिफाइड वर्जन लगता है, जिसमें आगे की ओर एक मशीन फिट की गई है।

मशीन में बाहर की ओर हवा खींचने के लिए वेंट बना है, जो शायद बाहर से गर्म हवा को खीचने का काम करता होगा, जिसे मशीन ठंडी हवा में बदलकर हेलमेट के अंदर भेजने का काम करती होगी। मशीन को बैटरी के साथ जोड़ा गया है, जो वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी के कमर पर बेल्ट के जरिए लगाई गई है।
 

वीडियो में बताया गया है कि इस हेलमेट को IIM वडोदरा के छात्रों द्वारा तैयार किया गया है और पुलिस विभाग ने 450 पुलिसकर्मियों को यह हेलमेट इस्तेमाल के लिए दिया है।

बता दें कि हर साल के समान इस साल भी गर्मी अपना विकराल रूप दिखा सकती है। भारत के मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अप्रैल से जून तक देश के अधिकांश क्षेत्रों में भीषण गर्मी की भविष्यवाणी की है। इस अवधि के दौरान 10 से 20 दिनों के बीच लू चलने की संभावना अधिक है। ऐसे में निश्चित तौर पर वडोदरा के पुलिसकर्मियों के लिए IIM का यह हेलमेट काफी काम का साबित हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IIM, IIM Baroda, AC Helmet, Air conditioner Helmet
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
  2. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  3. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  4. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  5. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
  6. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  8. ₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
  9. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »