• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सावधान! इस राज्य में हेलमेट पर कैमरा लगाने से होगा भारी चालान, ड्राइविंग लाइसेंस भी होगा रद्द

सावधान! इस राज्य में हेलमेट पर कैमरा लगाने से होगा भारी चालान, ड्राइविंग लाइसेंस भी होगा रद्द

कुछ बाहरी एजेंसियों ने यह संकेत देते हुए टेस्ट किए हैं कि हेलमेट पर लगे कैमरे वास्तव में दुर्घटना के दौरान कुछ प्रभाव को सोख सकते हैं।

सावधान! इस राज्य में हेलमेट पर कैमरा लगाने से होगा भारी चालान, ड्राइविंग लाइसेंस भी होगा रद्द

2013 में F1 के दिग्गज माइकल शूमाकर की स्कीइंग दुर्घटना में एक्शन कैमरे को दोषी ठहराया गया था

ख़ास बातें
  • भारत में डैशकैम अभी ज्यादा पॉपुलर एसेसरी नहीं है
  • नए नियम का उल्लंघन करने पर ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड हो सकता है
  • कैमरा लगाने पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है
विज्ञापन
दुनिया भर में कई देश ऐसे हैं, जहां टू-व्हीलर्स और फोर-व्हीलर्स मालिक अपने क्रमश: अपने हेलमेट या डैशबोर्ड में एक कैमरा लगा कर चलते हैं। ये कैमरा कई कारणों से लगाए जाते हैं। कुछ लोग व्लॉगिंक के लिए इसका इस्तमाल करते हैं, तो कुछ लोग सिक्योरिटी के कारण, वहीं कुछ लोग इसका इस्तेमाल दुर्घटना के बाद इंश्योरेंस क्लेम लेने के लिए करते हैं। भारत में डैशकैम अभी ज्यादा पॉपुलर एसेसरी नहीं है, लेकिन बाइकिंग के शौकीन अपने हैलमेट में कैमरा लगा कर व्लॉगिंग करने का शौक जरूर रखते हैं। हालांकि, केरल के मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट का कहना है कि हेलमेट पर लगे कैमरों को अब पूरे राज्य में बैन कर दिया गया है। इस नए नियम का उल्लंघन करने पर आप पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।

TOI के अनुसार, केरल में हेलमेट पर कैमरा लगाने पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है या तीन महीने के लिए राइडर के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित भी किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य ने पिछले साल इस तरह के कैमरों पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया था और साथ ही कहा था कि यह सवारियों का ध्यान भटकाता है। 

Kerala MVD के अनुसार, हेलमेट पर कैमरा लगाने से इसके कुल ढांचे की मजबूती से समझौता होता है, जिससे यह दुर्घटना की स्थिति में अपना काम सही तरीके से निभाने में अक्षम हो सकता है। जबकि अधिकांश एक्शन कैमरा निर्माता कहते हैं कि कैमरे और माउंट टकराव के समय में टूटने के लिए डिजाइन किए गए हैं, लेकिन उनके बारे में कुछ चिंताएं भी हैं। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि मोटरस्पोर्ट्स के लिए प्रमुख गवर्निंग बॉडी, FIA (Fédération Internationale de l'Automobile) ने रेस ट्रैक्स पर हेलमेट-माउंटेड कैमरों पर प्रतिबंध लगा दिया है। 2013 में F1 के दिग्गज माइकल शूमाकर की स्कीइंग दुर्घटना की जांच में भी हेलमेट पर लगे एक्शन कैमरे को दोषी ठहराया गया था।

पब्लिकेशन ने आगे यह भी जानकारी दी है कि कुछ बाहरी एजेंसियों ने यह संकेत देते हुए टेस्ट किए हैं कि हेलमेट पर लगे कैमरे वास्तव में दुर्घटना के दौरान कुछ प्रभाव को सोख सकते हैं। हालांकि, इन स्टडी को अभी तक आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया है। 

निश्चित तौर पर यात्रा को रिकॉर्ड करने के लिए और सड़क पर किसी घटना के मामले में सुरक्षा के लिए एक्शन कैमरों का इस्तेमाल करना समझदारी है, लेकिन ऐसा भी जरूरी नहीं है कि यह केवल हेलमेट में लगाया जाए। राइडर अपने दोपहिया वाहन पर भी एक्शन कैमरा को सुरक्षित रूप से लगा सकते हैं, जहां इसे अवैध नहीं माना जाएगा। इसके अलावा, चेस्ट माउंट भी एक ऑप्शन हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Action Camera, Helmet Camera, Helmet Mount, kerela
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »