• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • शराब पीकर बाइक नहीं चलाने देगा ये हेल्मेट! रांची के स्कूली बच्चों ने किया तैयार

शराब पीकर बाइक नहीं चलाने देगा ये हेल्मेट! रांची के स्कूली बच्चों ने किया तैयार

स्टूडेंट्स एक और ऐसी ही चिप भविष्य में तैयार करना चाहते हैं जो हेलमेट ना होने पर या फिर हेलमेट की ठीक से न पहने जाने पर भी बाइक को स्टार्ट नहीं होने देगी।

शराब पीकर बाइक नहीं चलाने देगा ये हेल्मेट! रांची के स्कूली बच्चों ने किया तैयार

Photo Credit: MSN

इस हेलमेट को छठी क्लास के 4 बच्चों ने मिलकर बनाया है।

ख़ास बातें
  • इस हेलमेट को छठी क्लास के 4 बच्चों ने मिलकर बनाया है।
  • फिलहाल इसका प्रोटोटाइप बनाया गया है।
  • झारखंड में प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं में 3,500 के लगभग लोग मारे जाते हैं।
विज्ञापन
अगर आप एक टू-व्हीलर उपयोगकर्ता हैं तो हेलमेट की उपयोगिता भी अच्छी तरह समझते होंगे। कई बार यह जानलेवा हादसों में भी चालक की जान बचा लेता है। लेकिन रांची में स्टूडेंट्स ने एक नया कारनामा कर दिखाया है। यहां एक ऐसा हेलमेट तैयार किया गया है जो बेहद अनोखा है। अगर टू-व्हीलर चलाने वाला व्यक्ति शराब के नशे में है तो यह हेलमेट बाइक या स्कूटर को स्टार्ट ही नहीं होने देगा। है न चौंकाने वाली बात! इसके बारे में पूरी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। 

रांची के सेंट जेवियर स्कूल के बच्चों ने एक बेहद अनोखा हेलमेट इजाद किया है। फिलहाल इसका प्रोटोटाइप बनाया गया है। इस हेलमेट में एक खास चिप लगी है। यह चिप सेंसर्स की मदद से राइडर की स्थिति के बारे में बता सकती है। यह कुछ इस तरह से काम करती है कि राइडर के नशे में होने पर संकेत भेजती है, जिससे यह बाइक को स्टार्ट ही नहीं होने देगा। इस हेलमेट की मदद से टूव्हीलर्स से जुड़े उन सभी हादसों को रोकने में मदद मिल सकती है जिनके पीछे की वजह कहीं न कहीं शराब या अन्य किसी तरह का नशा होता है। इस मौके पर स्कूल के वॉयस प्रिंसिपल ने कहा कि बच्चों ने इस हेलमेट को तैयार किया है। बच्चों को एक गाइडेंस की जरूरत होती है, जिसकी मदद से वह इस तरह के और भी आविष्कार कर सकते हैं। इसके लिए एक प्रैक्टिकल अप्रोच अपनाए जाने की जरूरत है। 
dntc7hv
इतना ही नहीं, स्टूडेंट्स एक और ऐसी ही चिप भविष्य में तैयार करना चाहते हैं जो हेलमेट ना होने पर या फिर हेलमेट की ठीक से न पहने जाने पर भी बाइक को स्टार्ट नहीं होने देगी। ट्रैफिक डिपार्टमेंट की ओर से भी अक्सर इस तरह की अपील जारी की जाती है कि शराब पीकर या किसी तरह का नशा करके गाड़ी न चलाएं। ऐसे में इस अनोखे हेलमेट की मदद से ड्रिंक और ड्राइव हादसों पर काफी हद तक लगाम लगाई जा सकेगी। 

इस हेलमेट को छठी क्लास के 4 बच्चों ने मिलकर बनाया है। इनमें अविराज सिंह, वत्सल सरावगी, पार्थ और आरव पोद्दार का नाम शामिल है। हेलमेट में खास सेंसर्स लगे हैं जिनसे शराब की गंध को पकड़ा जा सकता है और फिर यह अलर्ट भेजता है और बाइक को स्टार्ट होने से रोके रखता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड में प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं में 3,500 के लगभग लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। इसका कारण अधिकतर केसों में ओवरस्पीड और ड्रिंक ड्राइव होता है। ऐसे में जब शराब पीया हुआ व्यक्ति बाइक को स्टार्ट ही नहीं कर पाएगा तो इस तरह के हादसों को रोका जा सकेगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »