Fujifilm X-E5 कैमरा भारत में लॉन्च: इसमें है 40.2MP सेंसर और 6.2K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, जानें कीमत
Fujifilm ने भारत में अपना नया मिररलेस कैमरा X-E5 लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की X सीरीज का नया मॉडल है जिसे हल्के और कॉम्पैक्ट डिजाइन में तैयार किया गया है। कंपनी का कहना है कि X-E5 को रोजाना इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के साथ-साथ प्रोफेशनल शूटिंग के लिए भी बनाया गया है। इसमें 40.2 मेगापिक्सल का APS-C X-Trans CMOS 5 HR सेंसर दिया गया है जो X-Processor 5 के साथ काम करता है। Fujifilm X-E5 की कीमत 1,59,999 रुपये (बॉडी ओनली) रखी गई है। यह सिल्वर और ब्लैक दो कलर ऑप्शन में मिलेगा। कैमरा Fujifilm ई-शॉप, अमेजन, फ्लिपकार्ट और देशभर के ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा।