Fairphone 6: घर में रिपेयर हो सकता है 50MP कैमरा, 4415mAh बैटरी वाला मोबाइल, जानें कीमत
Fairphone ने अपना नया स्मार्टफोन Fairphone 6 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास उन लोगों के लिए बना है जो स्मार्टफोन में लम्बे समय तक टिकाऊपन और रिपेयर करने की सुविधा ढूंढते हैं। Fairphone 6 की शुरुआती कीमत यूरोप में EUR 599 (लगभग 60,000 रुपये) रखी गई है। यह फिलहाल UK में उपलब्ध है और Cloud White, Forest Green और Horizon Black कलर ऑप्शन में मिलता है। जो यूजर्स DeGoogled Android चाहते हैं उनके लिए /e/OS वर्जन भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत EUR 649 (करीब 65,000 रुपये) है।