• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 60 हजार एकड़ जंगल आग में ‘स्‍वाहा’, देखिए कैलिफोर्निया में हुई बर्बादी की सैटेलाइट इमेज

60 हजार एकड़ जंगल आग में ‘स्‍वाहा’, देखिए कैलिफोर्निया में हुई बर्बादी की सैटेलाइट इमेज

यह साल 2022 में कैलिफोर्निया में लगी अब तक की सबसे बड़ी और घातक जंगल की आग बताई जा रही है।

60 हजार एकड़ जंगल आग में ‘स्‍वाहा’, देखिए कैलिफोर्निया में हुई बर्बादी की सैटेलाइट इमेज

Photo Credit: earthobservatory.nasa.gov

लैंडसैट 8 पर लगे ऑपरेशनल लैंड इमेजर (OLI) ने 6 अगस्‍त को यह तस्‍वीर कैद की थी।

ख़ास बातें
  • नासा की ये तस्‍वीरें आग की विभ‍ीषिका को दिखाती हैं
  • आग से 90 घर राख हो गए और 5 लोगों की जान चली गई
  • नदी में पहुंचे इसके मलबे से हजारों मछलियों के मरने का अनुमान
विज्ञापन
अमेरिका के कैलिफोर्निया में जंगलों में लगी आग किसी त्रासदी से कम नहीं है। उत्तरी कैलिफोर्निया के क्लैमथ नेशनल फॉरेस्‍ट में लगी आग से एक हफ्ते से भी ज्‍यादा समय तक पूरा इलाका धधकता रहा। यह साल 2022 में कैलिफोर्निया में लगी अब तक की सबसे बड़ी और घातक जंगल की आग बताई जा रही है। इसका दायरा और बर्बादी का आंकड़ा कितना बड़ा है, उसे आप इन तस्‍वीरों से समझ सकते हैं। लैंडसैट 8 पर लगे ऑपरेशनल लैंड इमेजर (OLI) ने 6 अगस्‍त को यह तस्‍वीर कैद की थी। 

नासा के अनुसार, दायीं ओर दिख रही तस्‍वीर को शॉर्टवेव इन्फ्रारेड, नियर-इन्‍फ्रारेड और हरे रंग की रोशनी से तैयार किया गया है, ताकि आग का दायरा दिखाया जा सके। तस्‍वीर से धुंए को हटा दिया गया है, जिसे आप असल तस्‍वीर में बायीं ओर देख सकते हैं। 29 जुलाई को लगी इस आग ने 60,000 एकड़ (243 वर्ग किलोमीटर) से अधिक एरिया में लकड़ी, टिंबर और घास को जला दिया। यह इस जंगल का कुल 40 फीसदी है। 

बायीं ओर दिख रही असल तस्‍वीर में आप धुएं को देख सकते हैं। इसकी वजह से इलाके की एयर क्‍वॉलिटी काफी खराब हो गई थी। आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाकों में रहने वालों लोगों को अलर्ट किया गया था।  

रिपोर्टों के मुताबिक, जंगल में अलग-अलग जगहों पर आग लग रही थी। सिक्स रिवर लाइटनिंग कॉम्प्लेक्स के अंदर 5 अगस्त को आग लगी, जब जंगल के ऊपर से गरज के साथ छींटे पड़े। आग के 12 स्‍पॉट थे। हवा की रफ्तार कम होने से आग से निकलने वाला धुआं घाटियों में जमा हो रहा था। इस वजह से आसपास के इलाकों में हवा की क्‍वॉलिटी बेहद खराब हो गई थी। 

आग की वजह से लगभग 90 घर बर्बाद हो गए और 5 लोगों की मौत हो गई। हाल में आई भारी बारिश ने आग को ठंडा तो किया, लेकिन बाढ़ और मलबा नई जली हुई जमीन पर बह गया। जीवविज्ञानी का मानना है कि यह मलबा जिस नदी में पहुंचेगा, उससे नदी में ऑक्सीजन का स्तर कम हो सकता है। माना जा रहा है कि इसकी वजह से हजारों मछलियों की मौत हो गई है। यह आग कैसे लगी, अभी पता नहीं चल पाया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »