NFT और Metaverse के लिए Google सर्च ट्रेंड में लगातार आ रही गिरावट! ये है वजह ...

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की गिरावट का एक कारण इसकी सख्त रेगुलेशन भी रहा है।

NFT और Metaverse के लिए Google सर्च ट्रेंड में लगातार आ रही गिरावट! ये है वजह ...
ख़ास बातें
  • एनएफटी मार्केट प्लेस OpenSea के लिए सबसे अच्छा महीना रहा जनवरी।
  • NBA Top Shot एनएफटी में पिछले हफ्ते से 26% की गिरावट आ चुकी है।
  • पॉपुलर प्ले-टू-अर्न प्रोजेक्ट Axie Infinity में 15% की गिरावट आ चुकी है।
विज्ञापन
मेटावर्स (Metaverse) और एनएफटी  (NFT) को 2021 के अंत तक आते आते खूब पॉपुलरिटी मिली। लेकिन वर्तमान में वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी के चलते दोनों ही प्रोजेक्ट्स में लोगों की रूचि कम होने लगी है। Google Trends के आंकड़ें बताते हैं कि मेटावर्ट और नॉन फंजीबल टोकन (NFT) पिछले साल के सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले टॉपिक्स में से थे। लेकिन 2022 में इनका सर्च वॉल्यूम तेजी से नीचे गिर रहा है। इसी तरह दूसरे मैट्रिक्स जैसे ट्रेडिंग वॉल्यूम और क्रिप्टो प्राइस चार्ट से संबंधित सर्च भी इसी दिशा में तेजी से नीचे जा रही हैं। 

CryptoPotato की एक रिपोर्ट बताती है, रिटेल संबंधी जानकारी के लिए Google Trends के आंकड़ों पर भरोसा किया जा सकता है और 'metaverse' शब्द के लिए सर्च क्वाइरी अक्टूबर 2021 के सर्च लेवल तक गिर गई है। यह उससे पहले का स्तर है जब Facebook ने अपने नाम को Meta में रीब्रांड करने का फैसला किया था। 

नॉन फंजीबल टोकन या एनएफटी के लिए भी यही संकेत मिल रहे हैं। एनएफटी रिसोर्स NonFungible के अनुसार, एनएफटी के लिए ट्रेड वॉल्यूम हर हफ्ते नीचे गिरता जा रहा है। इंडस्ट्री डेटा बताता है कि एक नॉन फंजीबल टोकन का औसत सेलिंग प्राइस 2022 की शुरुआत में इसके सबसे उच्चतम स्तर $6,900 (लगभग 5.3 लाख रुपये) से गिरकर   $2,000 (लगभग 1.5 लाख रुपये) पर आ गया है। 

सबसे बड़े एनएफटी मार्केट प्लेस OpenSea के लिए सबसे अच्छा महीना जनवरी का रहा था। उसके बाद से महामारी और ग्लोबल टेंशन के चलते प्राइस धीरे धीरे नीचे आना शुरू हो गए जिसने क्रिप्टो मार्केट को व्यापक रूप से प्रभावित किया। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से कीमतों गिरावट केवल बढ़ी ही है। 

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की गिरावट का एक और कारण इसकी सख्त रेगुलेशन भी रहा है। अमेरिकी सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमिशन एनएफटी क्रिएटर्स और मार्केटप्लेस की जांच पड़ताल में लगा है, ये देखने के लिए कि कोई ऐसेट एजेंसी के नियमों के विरुद्ध तो नहीं जा रहा।  

DappRadar डेटा ट्रैकर बताता है कि सबसे ज्यादा पॉपुलर ब्रांड्स की सेल भी तेजी से गिर रही हैं। NBA Top Shot एनएफटी में पिछले हफ्ते से 26% की गिरावट आ चुकी है। जबकि पॉपुलर प्ले-टू-अर्न प्रोजेक्ट Axie Infinity में 15% की गिरावट आ चुकी है। हालांकि कुछ ऐसे एनएफटी भी हैं जिनकी सेल्स में जबरदस्त उछाल आया है। Bored Ape Yacht Club एनएफटी की सेल्स पिछले एक हफ्ते में 59 प्रतिशत बढ़ गई है जबकि CryptoPunk की सेल्स इसी अवधि के दौरान 118% बढ़ गई हैं। ट्रेंड्स भले ही कुछ एनएफटी और मेटावर्स के लिए गिरावट के संकेत दे रहे हैं लेकिन यूक्रेन रूस युद्ध के शुरू होने के बाद से बिटकॉइन की वैल्यू में बढ़ोत्तरी हुई है और निवेशकों ने बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी को ऐसेट स्टोरेज के लिए सुरक्षित स्थान के रूप में पहचाना है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  4. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  5. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  6. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  7. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  8. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  9. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  10. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »