Dyson HushJet Purifier Compact: एडवांस फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी वाला एयर प्यूरीफायर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Dyson ने भारत में अपना नया HushJet Purifier Compact पेश किया है, जिसमें कंपनी की नई HushJet Entrainment Nozzle टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। एयर प्यूरीफायर 0.3 माइक्रोन तक के पार्टिकल्स को 99.97% कैप्चर करने का दावा करता है और इसकी फिल्टर लाइफ पांच साल तक बताई गई है। कीमत 29,900 रुपये रखी गई है और यह Black व Teal कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। प्यूरीफायर में 24dB तक का लो नॉइज मोड, रियल-टाइम एयर क्वालिटी वाला LCD डिस्प्ले और CADR 250m³/h की रेटिंग मिलती है। इसे MyDyson ऐप, Alexa और Google Assistant से भी कंट्रोल किया जा सकता है।