• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई

Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई

Dyson ने CameraJet Smart Toothbrush लॉन्च किया है। इसमें 100,000-पिक्सल कैमरा और AI तकनीक से दांतों के बीच गैप पहचानकर वहां Mouthwash की Jet भेजी जाती है।

Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई

Photo Credit: Dyson

ख़ास बातें
  • 100,000-पिक्सल कैमरा दांतों के बीच गैप पहचानेगा
  • AI की मदद से वहीं Mouthwash की Jet भेजेगा
  • 12.5ml Reservoir और MyDyson ऐप का सपोर्ट
विज्ञापन

Dyson ने ओरल केयर सेगमेंट में एंट्री करते हुए अपना पहला स्मार्ट टूथब्रश Dyson CameraJet लॉन्च किया है। यह सामान्य इलेक्ट्रिक टूथब्रश से काफी अलग है, क्योंकि इसमें ब्रश हेड के पास एक छोटा कैमरा दिया गया है, जो दांतों के बीच की जगह को पहचानकर वहां माउथवॉश की जेट भेजता है। यानी ब्रश करने के साथ यह अपने आप फ्लॉसिंग भी कर सकता है। कंपनी के मुताबिक CameraJet को तैयार करने में छह साल का रिसर्च और डेवलपमेंट लगा है। इसमें कैमरा, मशीन लर्निंग और प्रिसीजन जेटिंग सिस्टम को एक साथ जोड़ा गया है। 

Dyson CameraJet की शुरुआती कीमत $499.99 (करीब 47,500 रुपये) गई है और यह फिलहाल चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध है। भारत में उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसे Ceramic Pink और Ceramic Ultra Blue कलर में पेश किया गया है।

Dyson CameraJet में 100,000-पिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। यह कैमरा हर सेकंड 28 लाइव इमेज कैप्चर करता है। इसके बाद AI आधारित सिस्टम दांतों के बीच मौजूद गैप को पहचानता है। Dyson इसे Gap Optical Targeting कहती है। गैप की पहचान होने के बाद करीब 100 मिलीसेकंड के अंदर ब्रश वहां माउथवॉश की एक छोटी जेट भेज देता है। इसका मकसद दांतों के बीच जमा प्लाक को हटाना है। CameraJet में कैमरे के साथ एक Conical Jet सिस्टम दिया गया है। यह दांतों के बीच माउथवॉश की जेट भेजता है, जिससे अलग से फ्लॉस या वॉटर फ्लॉसर इस्तेमाल करने की जरूरत कम हो सकती है।

Dyson के मुताबिक जेट का डिजाइन सामान्य वॉटर फ्लॉसर की तुलना में ज्यादा चौड़ा रखा गया है, ताकि कम दबाव के साथ दांतों के बीच सफाई की जा सके। इस टूथब्रश का कैमरा सिर्फ दांतों के गैप पहचानने के लिए नहीं है। इसे MyDyson ऐप के साथ कनेक्ट करके यूजर अपने फोन पर मुंह के अंदर का लाइव व्यू भी देख सकता है। CameraJet Wi-Fi और Bluetooth के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट होता है।

Dyson का कहना है कि कैमरे से ली गई तस्वीरें डिवाइस पर स्टोर नहीं होतीं और क्लाउड पर भी नहीं भेजी जातीं। CameraJet के हैंडल के अंदर 12.5ml का माउथवॉश रिजर्वायर दिया गया है। इसका डिजाइन ऐसा है कि ब्रश को किसी भी दिशा में पकड़ने पर भी माउथवॉश की सप्लाई बनी रहे। इसके लिए कंपनी ने टैंक के अंदर एक एयर ब्लैडर का इस्तेमाल किया है, जो खाली जगह को भरने और लगातार दबाव बनाए रखने में मदद करता है। इसका डॉकिंग स्टेशन ब्रश को चार्ज करने के साथ माउथवॉश टैंक को करीब 3 सेकंड में भर सकता है।

इसमें बदलने योग्य ब्रश हेड दिए गए हैं। इनके बाहरी ब्रिसल्स अपेक्षाकृत नरम हैं, जो मसूड़ों की लाइन के आसपास सफाई के लिए बनाए गए हैं, जबकि अंदर के ब्रिसल्स दांतों पर जमी गंदगी और दाग साफ करने के लिए ज्यादा सख्त हैं। ब्रश हेड करीब 1,000 बार प्रति सेकंड तक oscillate करता है और इसके ऑस्किलेशन एंगल में लगातार बदलाव होता रहता है, जिससे ब्रशिंग को बेहतर बनाने की कोशिश की गई है।

ब्रश हेड में RFID टैग भी दिया गया है। यह इसके इस्तेमाल को ट्रैक करता है और करीब तीन महीने बाद ब्रश हेड बदलने की जरूरत होने पर अलर्ट कर सकता है। CameraJet सामान्य टूथपेस्ट और माउथवॉश के साथ काम कर सकता है। हालांकि, कैमरे को मुंह के अंदर साफ दिखाई देने में आसानी हो, इसके लिए Dyson अपना कम झाग वाला टूथपेस्ट और माउथवॉश भी पेश करने वाली है। कंपनी के मुताबिक कम झाग कैमरे को दांतों के बीच के गैप देखने में मदद करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »