boAt ने भारत में अपना नया Nirvana Eutopia 2 ANC ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च कर दिया है। इसमें 45dB Adaptive Hybrid ANC, Dual Drivers, Hi-Res Audio, 3D Spatial Audio, Bluetooth 5.4 और 80 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Photo Credit: boAt
boAt Nirvana Eutopia 2 ANC की कीमत 4,999 रुपये है
boAt ने भारतीय बाजार में अपने प्रीमियम Nirvana सीरीज का नया Nirvana Eutopia 2 ANC ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च कर दिया है। यह हेडफोन 45dB Adaptive Hybrid Active Noise Cancellation (ANC), Dual Drivers, Hi-Res Audio, 3D Spatial Audio और एक बार चार्ज करने पर 80 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसी खूबियों के साथ आता है। इसके अलावा इसमें Bluetooth 5.4, Google Fast Pair और AI ENx कॉलिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
boAt Nirvana Eutopia 2 ANC की लॉन्च कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। यह Cosmic Black और Utopian White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए शुरू होगी।
साउंड क्वालिटी के लिए इस हेडफोन में Dual Driver सेटअप दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह बेहतर बेस (bass), साफ वोकल्स और अलग-अलग इंस्ट्रूमेंट्स की बेहतर डिटेलिंग देने में सक्षम है। इसके साथ Hi-Res Audio और 3D Spatial Audio का सपोर्ट भी मिलता है।
नॉइस कैंसलेशन के लिए इसमें 45dB Adaptive Hybrid ANC दिया गया है। यह आसपास के शोर के अनुसार अपने आप एडजस्ट होकर बेहतर नॉइज़ कैंसलेशन देने का काम करता है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर ट्रैवलिंग, कैफे, ऑफिस और अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी सुनने का अनुभव बेहतर बनाए रखता है।
बैटरी की बात करें तो boAt Nirvana Eutopia 2 ANC एक बार चार्ज करने पर 80 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देने का दावा करता है। वहीं, Fast Charging सपोर्ट की मदद से सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 12 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए हेडफोन में Bluetooth 5.4 और Google Fast Pair (GFPS) का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा boAt Hearables App के जरिए यूजर्स EQ सेटिंग्स, कंट्रोल्स और अन्य ऑडियो प्रेफरेंस को अपनी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।
कम्फर्ट को ध्यान में रखते हुए इसमें Adaptive Fit डिजाइन और मैमोरी फोम कुशन्स दिए गए हैं। कॉलिंग के लिए AI ENx Technology आसपास के शोर को कम करने में मदद करती है। वहीं, प्लेबैक कंट्रोल, वॉल्यूम, वॉयस असिस्टेंट और ANC मोड के लिए फिजिकल बटन दिए गए हैं। आसान कैरी के लिए हेडफोन फोल्डेबल और Swivel डिजाइन के साथ आता है और बॉक्स में हार्ड कैरिंग केस भी मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!