Upcoming Smartphones 2024: Redmi K80, iQOO Neo 10, Redmi Turbo 4 जैसे धांसू फोन साल के अंत तक होंगे लॉन्च!

Redmi Turbo 4 भी अपकमिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शुमार बताया गया है।

Upcoming Smartphones 2024: Redmi K80, iQOO Neo 10, Redmi Turbo 4 जैसे धांसू फोन साल के अंत तक होंगे लॉन्च!

कई सब-फ्लैगशिप स्मार्टफोन 2024 के अंत तक मार्केट में आने की संभावना है

ख़ास बातें
  • Honor अपनी GT सीरीज में नए स्मार्टफोन 2024 अंत तक पेश कर सकती है।
  • iQOO Neo 10 सीरीज को नवंबर में कंपनी पेश कर सकती है।
  • OnePlus Ace 5 सीरीज भी साल के अंत तक दस्तक दे सकती है।
विज्ञापन
2024 के अंत तक कई फ्लैगशिप लेवल स्मार्टफोन लॉन्च होने की संभावना है। अगर आप कोई ऐसा स्मार्टफोन खरीदना का मन बना रहे हैं जो अफॉर्डेबल प्राइस में फ्लैगशिप जैसे फीचर्स रखता हो, तो आने वाले कुछ हफ्तों में कई धांसू स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे सकते हैं। चीन के जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station द्वारा दावा किया गया है कि कई सब-फ्लैगशिप स्मार्टफोन 2024 के अंत तक मार्केट में आने वाले हैं। आइए जानते हैं कौन से होंगे ये स्मार्टफोन। 

Redmi K80 
रेडमी की K80 सीरीज को कंपनी लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सीरीज में Redmi K80 और Redmi K80 Pro को पेश किया जा सकता है। Redmi K80 फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है जबकि Redmi K80 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। 

iQOO Neo 10 
iQOO Neo 10 सीरीज को भी नवंबर में कंपनी पेश कर सकती है। इसमें दो वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं जिसमें वनिला और प्रो मॉडल शामिल हो सकते हैं। Neo 10 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर आने की संभावना है जबकि Neo 10 Pro में Dimensity 9400 SoC मिलने की संभावना है। 

OnePlus Ace 5 
OnePlus Ace 5 सीरीज भी साल के अंत तक दस्तक दे सकती है। कंपनी का यह फोन एक फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन होगा। हालांकि इसमें प्रो मॉडल भी लॉन्च होगा लेकिन वह वनिला वेरिएंट के बाद लॉन्च होने की संभावना कही जा रही है। लीक्स के मुताबिक प्रो मॉडल को वनप्लस 2025 के मध्य में पेश करेगी। 

Honor GT सीरीज 
Honor अपनी GT सीरीज में नए स्मार्टफोन 2024 के अंतिम दिनों में उतार सकती है। इसमें Honor GT Neo 7 का लॉन्च देखने को मिल सकता है। 

इसके अलावा Redmi Turbo 4 भी अपकमिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शुमार बताया गया है। कंपनी की इस सीरीज की खास बात यह है कि इसमें रेडमी फ्लैगशिप लेवल के चिपसेट वाले डिवाइस बनाती है जिन्हें अधिक अफॉर्डेबल प्राइस में पेश किया जाता है। ये खासकर गेमर्स और पावर यूजर्स के लिए डिजाइन किए जाते हैं। ऊपर बताई गई सारी जानकारी लीक आधारित है। कंपनियों की ओर से इनकी पुष्टि नहीं की गई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  2. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  3. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  4. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  7. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  8. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  10. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »