Data Price

Data Price - ख़बरें

  • Bharti Airtel ने बंद किया सिर्फ कॉल वाला प्लान, 199 का होगा न्यूनतम रिचार्ज
    कंपनी ने 189 रुपये के प्लान को बंद करने की घोषणा नहीं की है। न्यूनतम टैरिफ प्लान का प्राइस बढ़ाने से भारती एयरटेल के एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) में बढ़ोतरी हो सकती है। कंपनी ने अपने 5G नेटवर्क की कवरेज को बढ़ाने की तैयारी की है। डेटा की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने कवरेज बढ़ाने की योजना बनाई है।
  • ओला इलेक्ट्रिक की बढ़ी स्क्रूटनी, सरकार ने मांगी व्हीकल्स सेल्स, रजिस्ट्रेशन की जानकारी
    कंपनी ने बताया कि हेवी इंडस्ट्रीज और रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्रीज ने ईमेल भेजकर यह जानकारी मांगी है। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि फरवरी में उसकी बिक्री लगभग 25,000 व्हीकल्स की थी। हालांकि, एक सरकारी पोर्टल पर कंपनी के व्हीकल्स के लगभग 8,600 रजिस्ट्रेशंस ही दिख रहे हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने कहा है कि यह रजिस्ट्रेशन के अस्थायी तौर पर लंबित होने का मामला है।
  • भारत में मोबाइल फोन का टैरिफ एक दशक में 90 प्रतिशत से ज्यादा घटा
    कम्युनिकेशन मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने संसद में बताया कि एक दशक पहले मोबाइल फोन पर एक मिनट की कॉल का खर्च लगभग 50 पैसे का था और यह घटकर तीन पैसे हो गया है। मोबाइल फोन के टैरिफ में यह लगभग 94 प्रतिशत की कमी है। उन्होंने कहा कि एक दशक पहले एक दशक पहले ब्रॉडबैंड इंटरनेट के एक GB की कॉस्ट लगभग 270 रुपये की थी। यह कॉस्ट घटकर लगभग 9.70 रुपये प्रति GB की हो गई है।
  • Reliance Jio ने दोबारा पेश किया 189 रुपये का प्रीपेड वैल्यू प्लान, जानें बेनेफिट्स 
    इस टैरिफ प्लान को वैल्यू पैक के तौर पर लिस्ट किया गया है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 300 फ्री SMS के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में 2 GB का डेटा भी मिलेगा। रिलायंस जियो ने इस प्लान में फ्री JioTV, JioCinema और JioCloud सब्सक्रिप्शन की भी पेशकश की है। कंपनी के 199 रुपये के एक अन्य प्लान में प्रति दिन 1.5 GB का डेटा और प्रति दिन 100 फ्री SMS मिलेंगे।
  • भारत में Apple के प्रोडक्ट्स में यूजर्स को सिक्योरिटी के रिस्क की चेतावनी
    इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने यह चेतावनी जारी की है। CERT-In ने एपल के आईफोन, टैबलेट्स और लैपटॉप्स के ऑपरेटिंग सिस्टम में सिक्योरिटी से जुड़ी कमियां पाई हैं। कंपनी के लिए भारत बड़े मार्केट्स में शामिल है। CERT-in की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि एपल के प्रोडक्ट्स में सिक्योरिटी से जुड़ी कमियां मिली हैं। इससे हैकर्स संवेदनशील जानकारी तक पहुंच सकते हैं।
  • भारत में जल्द सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू सकती है Elon Musk की स्टारलिंक
    भारत में सैटेलाइट स्पेक्ट्रम को प्रशासनिक तरीके से एलोकेट किया जा सकता है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio की भी यह सर्विस शुरू करने की योजना है। ऐसी रिपोर्ट है कि स्टारलिंक ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट की ओर से लोकल डेटा स्टोरेज सरकार की ओर से डेटा इंटरसेप्शन से जुड़ी शर्तों के लिए औपचारिक तौर पर सहमति दी है।
  • एयरटेल ने नए कॉल्स और SMS टैरिफ प्लान में किए बदलाव, जानें नए प्राइस
    पिछले वर्ष के अंत में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने रूल्स में बदलाव कर टेलीकॉम कंपनियों के लिए केवल कॉल्स और SMS के प्लान लाना अनिवार्य किया था। TRAI के नए टैरिफ प्लान्स की स्क्रूटनी करने की जानकारी देने के बाद भारती एयरटेल ने इन प्लान्स के लिए स्पेशल टैरिफ वाउचर्स में बदलाव किए हैं।
  • एयरटेल ने पेश किए कॉल्स और SMS के लिए अलग प्रीपेड प्लान, TRAI ने दिया था निर्देश
    हाल ही में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों को सिर्फ वॉयस और SMS की सर्विसेज के लिए अलग टैरिफ प्लान लाने का निर्देश दिया था। इन टैरिफ प्लान में डेटा शामिल नहीं होगा। ये प्रीपेड प्लान ऐसे कस्टमर्स के लिए बेहतर होंगे जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं है। आमतौर पर, इन कस्टमर्स में फीचर फोन रखने वाले या सेकेंडरी SIM कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोग शामिल होते हैं।
  • TRAI के नए रूल से रिचार्ज नहीं कराने पर भी इतने महीने तक रहेगी SIM की वैलिडिटी....
    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने SIM की वैलिडिटी से जुड़े नए रूल्स जारी किए हैं। इन रूल्स के तहत, कुछ महीने तक रिचार्ज नहीं करने पर भी मोबाइल कनेक्शन बंद नहीं होगा। विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के लिए रिचार्ज नहीं कराने पर SIM के वैलिड रहने की अवधि भी अलग है। Reliance Jio के सब्सक्राइबर्स बिना रिचार्ज के SIM को 90 दिनों तक एक्टिव रख सकेंगे। इसके बाद रिचार्ज कराने की जरूरत होगी।
  • Airtel और Reliance Jio को टक्कर देने के लिए BSNL का 333 रुपये में 1,300GB डेटा प्लान
    प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के लिए BSNL ने नई चुनौती पेश किया है। कंपनी ने प्रति माह 1,300 GB के डेटा वाला प्लान 333 रुपये में पेश किया है। BSNL के नए 'Winter Bonanza' ऑफर में सब्सक्राइबर्स को छह महीने की Bharat Fiber ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए 1,999 रुपये देने होंगे। इस प्लान में प्रत्येक महीने 25 Mbps तक की स्पीड पर 1,300 GB का डेटा शामिल है।
  • Xiaomi की शिकायत के बाद CCI ने रिकॉल की Flipkart से जुड़ी जांच की रिपोर्ट
    चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) को दी गई एक शिकायत में कहा था कि इस रिपोर्ट में उसके कारोबार से जुड़े सीक्रेट हैं जिन्हें संपादित किया जाना चाहिए। CCI ने कॉम्पिटिशन पर नियंत्रण रखने वाले कानूनों के उल्लंघन को लेकर फ्लिपकार्ट की जांच की थी। हाल ही में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple से जुड़ी एक रिपोर्ट को भी CCI ने वापस लिया था।
  • बिटकॉइन में जोरदार तेजी, 64,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
    बिटकॉइन का प्राइस इंटरेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 64,260 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 64,826 डॉलर का था। अमेरिका में प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) डेटा बेहतर रहने से क्रिप्टो मार्केट में उत्साह है। Ether का प्राइस भी बढ़ा है। Gadgets360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, भारतीय एक्सचेंजों पर Ether का प्राइस लगभग 2,521 डॉलर और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर 2,526 डॉलर का था।
  • बिटकॉइन पर बिकवाली का प्रेशर, 56,600 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
    बिटकॉइन का प्राइस भारतीय और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर 1.06 प्रतिशत से लगभग 2.03 प्रतिशत के बीच गिरा है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 56,530 डॉलर और CoinDCX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 60,353 डॉलर का था।
  • दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया जाली क्रिप्टो साइट्स को हटाने का ऑर्डर
    Mudrex ने जाली वेबसाइट्स के उसके नाम और अन्य निशानों का इस्तेमाल कर यूजर्स को फंसाने का प्रमाण दिया था। इस याचिका में बताया गया था कि Mudrex को इन स्कैम का शिखार हुए लोगों से कई शिकायतें मिली हैं
  • क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 60,000 डॉलर से ज्यादा
    इस वर्ष बिटकॉइन ने लगभग तीन वर्षों के बाद अपना नया हाई लेवल बनाया था। इसका प्राइस मार्च में 73,737 डॉलर से अधिक पर पहुंचा था

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »