Data Hacking

Data Hacking - ख़बरें

  • Instagram यूजर्स सावधान! 20 हजार से ज्यादा अकाउंट हुए हैक, Meta ने मानी गलती
    Meta ने स्वीकार किया है कि उसके AI आधारित Instagram अकाउंट रिकवरी सिस्टम में मौजूद एक खामी के कारण 20 हजार से ज्यादा अकाउंट्स प्रभावित हुए। रिपोर्ट्स के अनुसार हमलावरों ने High Touch Support (HTS) टूल का गलत फायदा उठाकर पासवर्ड रीसेट लिंक हासिल किए और अकाउंट्स का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया। Meta ने प्रभावित सिस्टम को बंद कर दिया है और अतिरिक्त सिक्योरिटी जांच लागू की है। घटना के बाद AI आधारित कस्टमर सपोर्ट सिस्टम की सुरक्षा को लेकर नए सवाल उठने लगे हैं।
  • Smartphone Hacks: इन 5 तरीकों से बड़ी से बड़ी फाइल मिनटों में ट्रांसफर, इंटरनेट की जरूरत नहीं!
    आज भी कई जगह इंटरनेट कमजोर होने या डेटा खत्म होने की समस्या रहती है, जिससे फाइल शेयर करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, स्मार्टफोन में ही कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जिनकी मदद से बिना इंटरनेट के भी आसानी से फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट भेजे जा सकते हैं। Nearby Share, Bluetooth और Wi-Fi Direct जैसे ऑप्शन अच्छी स्पीड के साथ फाइल ट्रांसफर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा USB केबल और कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करके भी बड़ी फाइल शेयर की जा सकती है। सही तरीके का चुनाव करके आप बिना डेटा खर्च किए फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • पॉपुलर ट्रैवल बुकिंग ऐप पर साइबर अटैक, WhatsApp पर टारगेट हो रहे हैं यूजर्स!
    Booking.com ने कन्फर्म किया है कि एक सिक्योरिटी ब्रीच में कुछ यूजर्स की पर्सनल और बुकिंग डिटेल्स तक अनऑथराइज्ड एक्सेस हो सकता है। इसमें नाम, ईमेल, फोन नंबर और बुकिंग से जुड़ी जानकारी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ यूजर्स को पहले ही फिशिंग मैसेज मिल चुके हैं, जिससे संकेत मिलता है कि हैकर्स इस डेटा का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि उसने इस गतिविधि को कंट्रोल करने के लिए कदम उठाए हैं और प्रभावित बुकिंग्स के PIN अपडेट किए गए हैं। हालांकि कितने यूजर्स प्रभावित हुए, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
  • GTA 6 डेवलपर Rockstar Games पर साइबर अटैक, डेटा लीक की धमकी, हैकर्स ने मांगी फिरौती!
    Rockstar Games ने एक थर्ड-पार्टी डेटा ब्रीच की पुष्टि की है, जिसमें कंपनी की कुछ सीमित जानकारी एक्सेस की गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ShinyHunters नाम के हैकर ग्रुप ने सिस्टम में सेंध लगाई और फिरौती की मांग की है। हालांकि Rockstar का कहना है कि यह डेटा नॉन-मटेरियल है और इसका असर प्लेयर्स या कंपनी के ऑपरेशन्स पर नहीं पड़ा है। यह घटना GTA 6 के लॉन्च से पहले सामने आई है, जिससे एक बार फिर सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
  • 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
    Android यूजर्स के लिए बड़ा खतरा सामने आया है, जहां Google Play Store के 50 ऐप्स में NoVoice मालवेयर पाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन ऐप्स को 23 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था। यह मालवेयर यूजर्स के डिवाइस में घुसकर डेटा चोरी कर सकता है और सिस्टम पर कंट्रोल हासिल कर सकता है। खास बात यह है कि यह Play Store के जरिए फैला, जिससे इसकी गंभीरता और बढ़ जाती है। फिलहाल Google ने इन ऐप्स को हटा दिया है और यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
  • डेटिंग ऐप्स यूजर सावाधान, इन पॉपुलर प्लेटफॉर्म का डेटा हुआ हैक, आपकी डिटेल्स खतरे में!
    Bumble, Panera Bread, Match Group और CrunchBase समेत कई बड़ी कंपनियां हाल ही में साइबर हमलों की चपेट में आई हैं। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमले एक सोशल इंजीनियरिंग कैंपेन से जुड़े हो सकते हैं। Bumble में फिशिंग अटैक के जरिए नेटवर्क के एक हिस्से तक अनधिकृत पहुंच बनाई गई, हालांकि कंपनी के अनुसार यूजर डेटा प्रभावित नहीं हुआ है। Panera Bread और Match Group ने भी अलग-अलग घटनाओं की पुष्टि की है। इन मामलों के बाद साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है।
  • Rainbow Six Siege Hack: गेमिंग की दुनिया में बड़ा हैक! 117 करोड़ की वैल्यू के क्रेडिट्स बांटे गए, Ubisoft ने किए बड़े एलान
    Ubisoft के पॉपुलर टैक्टिकल शूटर Rainbow Six Siege में बड़ा सिक्योरिटी ब्रीच सामने आया है, जिसके बाद कंपनी को गेम के सर्वर और मार्केटप्लेस अस्थायी रूप से बंद करने पड़े। हैकर्स को बैन सिस्टम, इन-गेम आइटम्स और क्रेडिट्स तक पहुंच मिल गई थी और करीब 2 बिलियन क्रेडिट्स डिस्ट्रीब्यूट कर दिए गए। Ubisoft ने साफ किया है कि प्लेयर्स को इस पर पेनल्टी नहीं मिलेगी, लेकिन 11:00am UTC के बाद की गई ट्रांजैक्शन्स रोलबैक की गई हैं। अब कंपनी ने Rainbow Six Siege को दोबारा सभी प्लेयर्स के लिए खोलने का ऐलान किया है, जबकि मार्केटप्लेस अभी बंद रहेगा।
  • BSNL के सब्क्राइबर्स के डेटा की चोरी में अमेरिकी सैनिक गिरफ्तार
    पिछले वर्ष के अंत में अमेरिका के एक सैनिक को अमेरिकी टेलीकॉम कंपनियों से हैक किए गए डेटा को बेचने की कोशिश में पकड़ा गया था। दक्षिण कोरिया में तैनात Cameron John Wagenius एक कम्युनिकेशंस स्पेशिलिस्ट है। अमेरिका में टेक्सस से कैमरून को 20 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। BSNL के डेटा की चोरी में इसके शामिल होने का शक है।
  • Twitter पर हैकर्स का हमला, 20 करोड़ यूजर्स के ईमेल एड्रेस लीक
    इजरायल की सायबर सिक्योरिटी मॉनिटरिंग फर्म Hudson Rock के को-फाउंडर, Alon Gal ने LinkedIn पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि इससे हैकिंग और फिशिंग के मामले बढ़ेंगे
  • OpenSea NFT मार्केटप्लेस के डेटा में सेंध लगने से लीक हुए यूजर्स के Email एड्रेस
    इससे पहले भी क्रिप्टो सेगमेंट की बहुत सी फर्मों के साथ इस तरह के मामले हो चुके हैं। पिछले महीने हैकर्स ने Moonbirds NFT प्रोजेक्ट पर अटैक कर 29 डिजिटल कलेक्टिबल्स की चोरी की थी
  • CoinMarketCap के 30 लाख से अधिक यूजर्स का डेटा हुआ लीक!
    CoinMarketCap (CMC) के 30 लाख से अधिक यूजर्स का डेटा अक्टूबर की शुरुआत में लीक हो गया था, क्रिप्टो ट्रैकर ने इसकी पुष्टि की।
  • भारतीय वेबसाइट BabyChakra के 55 लाख यूज़र्स का डेटा लीक, निजी जानकारियां खतरे में
    मीडिया कंटेंट के अलावा, बेबीचक्र वेबसाइट के जरिए की गई खरीदारी से 35,000 से अधिक इनवॉइस और 19,800 पैकेजिंग स्लिप्स में शामिल डेटा भी एक्सेस किया गया है।
  • LinkedIn के 50 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक, ऑनलाइन बिक रही हैं निजी जानकारियां
    LinkedIn की वेबसाइट कहती है कि प्लेटफॉर्म को दुनिया भर में इस्तेमाल करने वालों की संख्या 740 मिलियन यानी 74 करोड़ से अधिक है, जिसका मतलब है कि कंपनी के दो-तिहाई से अधिक यूज़र्स के डेटा से समझौता हुआ है।
  • Facebook के 53 करोड़ यूज़र्स के फोन नंबर सहित अन्य निजी जानकारियां ऑनलाइन लिस्ट
    साइबरक्राइम इंटेलीजेंस कंपनी Hudson Rock के को-फाउंडर और सीटीओ Alon Gal ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि एक यूज़र ने निचले स्तर के एक हैकिंग फोरम में 533 मिलियन यानी 53 करोड़ फेसबुक यूज़र्स की निजी जानकारियों को पब्लिश कर दिया है।
  • MobiKwik ने लाखों लोगों के लीक डाटा की खबरों का किया खंडन
    MobiKwik के प्रवक्ता ने एक ईमेल के जरिए कहा कि कंपनी अपने पीसीआई-डीएसएस और आईएसओ प्रमाणपत्रों के तहत कड़े अनुपालन उपायों के अधीन है, जिसमें वार्षिक सुरक्षा ऑडिट और त्रैमासिक प्रवेश परीक्षण शामिल हैं, जो प्लेटफॉर्म की सिक्योरिटी को सुरक्षित रखते हैं।  

Data Hacking - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »