Bumble, Panera Bread, Match Group और CrunchBase पर साइबर हमले की पुष्टि हुई है, जिसके बाद साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है।
Photo Credit: Pexels/ Sora Shimazaki
Match Group में सीमित यूजर डेटा प्रभावित होने की जानकारी
डेटिंग ऐप Bumble समेत कई बड़ी टेक और कंज्यूमर कंपनियां हाल ही में एक नए साइबर अटैक वेव की चपेट में आ गई हैं। इस लिस्ट में Panera Bread, Match Group और CrunchBase जैसी कंपनियों के नाम भी शामिल हैं। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों के बाद साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने अमेरिकी कंपनियों को लेकर अलर्ट जारी किया है और इसे एक बड़े सोशल इंजीनियरिंग कैंपेन से जोड़कर देखा जा रहा है।
Bumble में यह साइबर हमला एक फिशिंग अटैक के जरिए हुआ, जिसमें कंपनी के एक कॉन्ट्रैक्टर का अकाउंट कम्प्रोमाइज हो गया। इससे Bumble के नेटवर्क के एक छोटे हिस्से तक कुछ समय के लिए अनऑथराइज्ड एक्सेस मिला। हालांकि कंपनी का कहना है कि इस घटना में यूजर डेटा या अकाउंट्स पर कोई असर नहीं पड़ा है और मामले की जानकारी कानूनी एजेंसियों को दे दी गई है। न्यूज पब्लिकेशन ने Bumble के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि यह एक्सेस सीमित और कुछ समय के लिए ही था।
वहीं Panera Bread ने भी एक अलग साइबर सिक्योरिटी घटना की पुष्टि की है। कंपनी के मुताबिक, एक हैकर ने उस सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन तक एक्सेस बना लिया था, जिसमें कॉन्टैक्ट से जुड़ी जानकारी स्टोर की जाती है। Panera Bread ने कहा है कि उसने तुरंत कदम उठाकर इस घटना को कंट्रोल किया और संबंधित एजेंसियों को सूचित किया।
Match Group ने भी एक अलग घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें सीमित मात्रा में यूजर डेटा प्रभावित हुआ है। कंपनी ने कहा है कि वह प्रभावित ग्राहकों को नोटिफाई करने की प्रक्रिया में है। कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, इस हमले में लॉग-इन डिटेल्स, फाइनेंशियल जानकारी या प्राइवेट कम्युनिकेशन के एक्सेस के कोई संकेत नहीं मिले हैं। वहीं CrunchBase ने बताया कि उसके कॉर्पोरेट नेटवर्क के कुछ डॉक्यूमेंट्स प्रभावित हुए थे, लेकिन घटना को समय रहते कंट्रोल कर लिया गया।
रिपोर्ट बताती है कि Match Group का सिस्टम 16 जनवरी को ब्रीच हुआ था, जबकि अन्य कंपनियों पर हुए हमलों का सटीक समय साफ नहीं है। इन घटनाओं के बाद ShinyHunters नाम का एक ग्रुप इन हमलों की जिम्मेदारी लेने का दावा कर रहा है, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा