LinkedIn के 50 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक, ऑनलाइन बिक रही हैं निजी जानकारियां

LinkedIn की वेबसाइट कहती है कि प्लेटफॉर्म को दुनिया भर में इस्तेमाल करने वालों की संख्या 740 मिलियन यानी 74 करोड़ से अधिक है, जिसका मतलब है कि कंपनी के दो-तिहाई से अधिक यूज़र्स के डेटा से समझौता हुआ है।

LinkedIn के 50 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक, ऑनलाइन बिक रही हैं निजी जानकारियां

LinkedIn के दो-तिहाई से अधिक यूज़र्स के डेटा से समझौता हुआ है

ख़ास बातें
  • LinkedIn के 50 करोड़ से अधिक यूज़र्स का डेटा चोरी हो गया है
  • कंपनी ने इस डेटा ब्रीच को स्वीकारा
  • डेटा को बेचा जा रहा है ऑनलाइन
विज्ञापन
LinkedIn डेटा ब्रीच का शिकार होने वाली लेटेस्ट कंपनी है। यह डेटा काफी बड़ा है। खबर है कि प्लेटफॉर्म के 500 मिलियन यानी 50 करोड़ से अधिक यूज़र्स का डेटा चुराया गया है और उसे सेल के लिए ऑनलाइन पोस्ट किया गया है। इस डेटाबेस में यूज़र्स के ईमेल एड्रेस, फोन नंबर, वर्कप्लेस की जानकारी, पूरा नाम, अकाउंट आईडी, उनके सोशल मीडिया अकाउंट के लिंक जैसी संवेदनशील जानकारी शामिल हैं। ब्रीच हुए डेटा को कथित तौर पर एक अज्ञात यूज़र द्वारा हैकर फोरम पर बेचा जा रहा है। इस यूज़र ने सैंपल प्रूफ के नाम पर 2 मिलियन यानी 20 लाख से अधिक यूज़र्स का डेटा सार्वजनिक रखा है। हैक किए गए डेटा के बदले में हैकर बिटकॉइन के रूप में बड़ी राशि की मांग कर रहा है।

LinkedIn की वेबसाइट कहती है कि प्लेटफॉर्म को दुनिया भर में इस्तेमाल करने वालों की संख्या 740 मिलियन यानी 74 करोड़ से अधिक है, जिसका मतलब है कि कंपनी के दो-तिहाई से अधिक यूज़र्स के डेटा से समझौता हुआ है और इसे ऑनलाइन बेचा जा रहा है। इस खबर को पहले CyberNews ने रिपोर्ट किया था और लिंक्डइन ने बाद में Business Insider को इस ब्रीच की पुष्टि की।

प्रकाशन को एक आधिकारिक बयान में LinkedIn के प्रवक्ता ने बताया, (अनुवादित) “हम अभी भी इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं और पोस्ट किए गए डेटाबेस में सार्वजनिक रूप से दिखाई देने वाली जानकारी लिंक्डइन से स्क्रैप की गई थी और ये अन्य वेबसाइट्स या कंपनियों से एकत्रित डेटा के साथ जुड़ी थी। लिंक्डइन से हमारे यूज़र्स के डेटा को ब्रीच करना हमारी सर्विस की टर्म्स का उल्लंघन है और हम अपने यूज़र्स और उनके डेटा की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहे हैं। डेटा में फोन नंबर, ईमेल आईडी, कार्यस्थल की जानकारी और यहां तक ​​कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट से लिंक जैसी संवेदनशील जानकारियां शामिल हैं।

कुछ दिन पहले, 533 मिलियन यानी 53.3 करोड़ फेसबुक यूज़र्स का व्यक्तिगत डेटा हैकिंग फोरम पर लीक हुआ था। बड़े डेटासेट में 106 देशों के यूज़र्स शामिल हैं, जिनमें यूएस के 3.2 करोड़ और भारत में 60 लाख यूज़र्स शामिल हैं। डेटाबेस में यूज़र्स के ईमेल, फोन नंबर, फेसबुक आईडी, लोकेशन, जन्मतिथि और बायो कथित तौर पर शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  2. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  3. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  5. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  6. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  7. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  8. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  10. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »