Data Centers

Data Centers - ख़बरें

  • AI भी गर्मी की चपेट में? हीटवेव से डेटा सेंटर्स के लिए बढ़ा खतरा
    AI डेटा सेंटर तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन अब बढ़ती गर्मी और क्लाइमेट चेंज इनके लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। CNBC की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, सामान्य दिनों में डेटा सेंटर की करीब 40% बिजली सिर्फ कूलिंग में खर्च होती है और हीटवेव के दौरान यह जरूरत और बढ़ जाती है। एक स्टडी के अनुसार, दुनिया की 79% डेटा सेंटर क्षमता जलवायु संबंधी जोखिम वाले इलाकों में मौजूद है। इसी वजह से Microsoft, Nvidia और दूसरी टेक कंपनियां नए कूलिंग सिस्टम और डेटा सेंटर डिजाइन पर काम कर रही हैं, ताकि भविष्य में बढ़ते तापमान का असर कम किया जा सके।
  • Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
    Meta ने Reliance Industries के साथ साझेदारी में भारत का अपना पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर बनाने का ऐलान किया है। गुजरात के जामनगर में बनने वाली इस फैसेलिटी की शुरुआती क्षमता 168 मेगावाट होगी, जिसे भविष्य में बढ़ाया जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक यह डेटा सेंटर Facebook, Instagram और WhatsApp समेत Meta के AI सिस्टम्स को सपोर्ट करेगा। Meta का कहना है कि प्रोजेक्ट पूरी तरह रिन्यूएबल एनर्जी से ऑपरेटेड होगा और कूलिंग के लिए डीसैलिनेटेड समुद्री पानी का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए 900 मेगावाट से ज्यादा क्लीन एनर्जी कैपेसिटी भी सुरक्षित की है।
  • AI Impact Summit: डेटा के बाद अब AI को सस्ता बनाएगा Reliance Jio, 10 लाख करोड़ का होगा निवेश
    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने India AI Impact Summit में ऐलान किया कि जियो अगले सात साल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। उनके मुताबिक, यह निवेश इसी साल से शुरू होगा और इसका फोकस भारत के लिए सॉवरेन कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर रहेगा। जियो इंटेलिजेंस गीगावॉट स्तर के डेटा सेंटर स्थापित करेगा, ताकि AI को सस्ता और सुलभ बनाया जा सके। अंबानी ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य हर नागरिक और हर सेक्टर तक AI पहुंचाना है।
  • AI की मार! 2 बड़ी स्टोरेज कंपनियां सोल्ड आउट, क्या महंगे होंगे गैजेट्स?
    Western Digital और Seagate ने संकेत दिया है कि 2026 तक की उनकी हार्ड ड्राइव क्षमता लगभग पूरी तरह आवंटित हो चुकी है। Western Digital के CEO के मुताबिक कंपनी 2026 के लिए “लगभग सोल्ड आउट” है और अधिकांश क्षमता बड़े एंटरप्राइज ग्राहकों को दी गई है। Seagate ने भी कहा कि उसके हाई कैपेसिटी नियरलाइन ड्राइव्स 2026 तक फुली अलॉटेड हैं। AI और क्लाउड डेटा सेंटर्स की बढ़ती मांग को इस स्थिति की मुख्य वजह माना जा रहा है। इसका असर कंज्यूमर मार्केट में उपलब्धता और कीमतों पर पड़ सकता है।
  • भारत में 15 अरब डॉलर के इनवेस्टमेंट से AI पर फोकस्ड डेटा सेंटर बनाएगी Google
    गूगल के CEO, Thomas Kurian ने बताया कि यह अमेरिका के बाहर कंपनी का सबसे बड़ा इनवेस्टमेंट होगा। कंपनी की योजना देश में 1 GW आउटपुट वाला डेटा सेंटर कैम्पस बनाने की है। इससे Google Cloud का क्लाइंट बेस बढ़ाने में सहायता मिल सकती है। यह डेटा सेंटर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बनाया जाएगा। अगले पांच वर्षों में यह इनवेस्टमेंट किया जाएगा।
  • AI सुपरपावर रैंकिंग में अमेरिका टॉप पर, लेकिन भारत ने चीन को पछाड़ा
    भारत ने 2025 की TRG AI Ranking में बड़ा उलटफेर करते हुए चीन को पछाड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया 6th स्थान पर पहुंच गया, जबकि चीन 7th पर खिसक गया। अमेरिका, UAE और सऊदी टॉप-3 में रहे। TRG ने 746 AI clusters के डेटा, कंप्यूट पावर (H100 equivalents), पावर कैपेसिटी, AI वर्कफोर्स और गवर्नमेंट रेडीनेस को आधार बनाकर यह रैंकिंग तैयार की। इंडिया के पास 1.2M H100 equivalents की कंप्यूटिंग पावर और 8 क्लस्टर्स हैं, जबकि चीन के पास 230 clusters और ज्यादा चिप्स होने के बावजूद केवल 400K पावर है।
  • चंद्रमा पर पानी की खोज के लिए NASA ने लॉन्च किया सैटेलाइट
    अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने चंद्रमा पर पानी की खोज के लिए Lunar Trailblazer सैटेलाइट लॉन्च किया है। इसका भार लगभग 200 किलोग्राम का है। इसके सोलर पैनल पूरी तरह खुले होने पर यह लगभग 3.5 मीटर चौड़ा है। इस सैटेलाइट को फ्लोरिडा में Kennedy Space Center से स्पेस में लॉन्च किया गया है।
  • गजब! चीन समुद्र के अंदर बना रहा डेटा सेंटर, 60 लाख कंप्‍यूटरों को मिलेगी ‘ताकत’
    Underwater Data Center : यह कोई आसान काम नहीं है, पर अगर ऐसा हो जाता है, तो सीधे तौर पर दो फायदे होंगे।
  • खूब ‘पानी पी रहे’ Google के डेटा सेंटर्स, 2021 में 16 अरब लीटर पानी हुआ इस्‍तेमाल, जानें इसकी वजह
    मीडिया आउटलेट ‘द ओरेगोनियन’ ने अमेरिका के ओरेगन के द डेल्‍स शहर से यह जानकारी मांगी थी कि इस क्षेत्र में Google डेटा सेंटर ने कितने पानी की खपत की है।
  • Adani Group की 100 अरब डॉलर के इनवेस्टमेंट से एनर्जी, डेटा सेंटर्स का किंग बनने की तैयारी
    अडानी ग्रुप की कुछ कंपनियों के शेयर प्राइसेज इस वर्ष दोगुने से भी अधिक बढ़े हैं। अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी टोटल गैस के शेयर प्राइस प्रॉफिट से 700 गुना से अधिक पर ट्रेड कर रहे हैं

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »