• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • खूब ‘पानी पी रहे’ Google के डेटा सेंटर्स, 2021 में 16 अरब लीटर पानी हुआ इस्‍तेमाल, जानें इसकी वजह

खूब ‘पानी पी रहे’ Google के डेटा सेंटर्स, 2021 में 16 अरब लीटर पानी हुआ इस्‍तेमाल, जानें इसकी वजह

यह कानूनी विवाद करीब 13 महीनों तक चला क्‍योंकि ‘द डेल्स’ शहर का प्रशासन इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं करना चाहता था।

खूब ‘पानी पी रहे’ Google के डेटा सेंटर्स, 2021 में 16 अरब लीटर पानी हुआ इस्‍तेमाल, जानें इसकी वजह

गूगल के आंकड़े बताते हैं कि उसके डेटा सेंटर्स में पानी की जितनी खपत हो रही है, वह अमेरिका के 29 गोल्फ कोर्स के बराबर है।

ख़ास बातें
  • इंटरनेट सर्वरों को ठंडा रखने में इस्‍तेमाल हो रहा पानी
  • सबसे ज्‍यादा पानी अमेरिका में इस्‍तेमाल किया जा रहा
  • कुुल खपत का 80 फीसदी अमेरिका में यूज हो रहा है
विज्ञापन
क्‍या आप जानते हैं कि आप और हम जो इंटरनेट चला रहे हैं उसके लिए दुनिया में हर साल अरबों लीटर पानी इस्‍तेमाल किया जा रहा है। इसे बारीकी से समझने के लिए पहले यह जान लीजिए कि दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में से एक गूगल (Google) ने साल 2021 में दुनियाभर में अपने डेटा सेंटर्स पर 4 अरब गैलन से अधिक पानी का इस्‍तेमाल किया। इसमें से 3.3 अरब गैलन पानी अकेले अमेरिका में इस्‍तेमाल हुआ और बाकी 97.1 करोड़ गैलन पानी की खपत बाकी दुनिया में हुई। ये आंकड़े जाहिर तौर पर चौंकाने वाले हैं। 

रिपोर्टों के अनुसार, मीडिया आउटलेट ‘द ओरेगोनियन' (The Oregonian) ने अमेरिका के ओरेगन के द डेल्‍स (The Dalles) शहर से यह जानकारी मांगी थी कि इस क्षेत्र में Google डेटा सेंटर ने कितने पानी की खपत की है। यह कानूनी विवाद करीब 13 महीनों तक चला क्‍योंकि ‘द डेल्स' शहर का प्रशासन इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं करना चाहता था। आखिर खुलासा करना पड़ा। जानकारी में बताया गया है कि गूगल ने सिर्फ साल 2021 में 27 करोड़ 450 लाख गैलन पानी का इस्तेमाल किया। द डेल्‍स शहर के प्रशासन ने यह भी वादा किया है कि वह भविष्य में इस तरह के डेटा को और आसानी से उपलब्ध कराएगा। 

आंकड़े बताते हैं कि साल 2012 के बाद से ‘द डेल्स' शहर में गूगल के डेटा सेंटर के लिए पानी की खपत तेजी से बढ़ी है। जानकारी के अनुसार, द डेल्‍स में गूगल का डेटा सेंटर शहर की कुल जलापूर्ति का एक चौथाई से ज्‍यादा हिस्‍सा इस्‍तेमाल कर रहा था। 

एक रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि गूगल ने साल 2021 में दुनियाभर में उसके डेटा केंद्रों में 4.3 अरब गैलन पानी का इस्‍तेमाल किया, जो 16 करोड़ लीटर से ज्‍यादा है। इस पानी का लगभग 80 फीसदी हिस्‍सा अकेले अमेरिका में यूज हुआ। खुद गूगल के आंकड़े बताते हैं कि उसके डेटा सेंटर्स में पानी की जितनी खपत हो रही है, वह अमेरिका के 29 गोल्फ कोर्स के बराबर है। दिलचस्‍प यह भी है कि इन आंकड़ों में समुद्र का पानी शामिल नहीं है। 
 

डेटा सेंटर्स में पानी का क्‍या काम?

दुनियाभर के इंटरनेट सिस्टम को चलाने में सर्वर की भूमिका अहम होती है। सभी सर्वरों को डेटर में होस्‍ट किया जाता है। गूगल और दुनिया की बाकी बड़ी टेक कंपनियों के डेटा सेंटरों में हजारों की संख्‍या में सर्वर होते हैं। इन्‍हें ऑपरेट करने में बहुत ज्‍यादा बिजली खर्च होती है। इस वजह से ये बहुत हीट पैदा करते हैं। इन्‍हें ठंडा रखना जरूरी होता है। ऐसे में डेंटा सेंटर्स को ठंडा रखने के लिए पानी, एसी प्लांट आदि तरीकों को इस्‍तेमाल किया जाता है। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »