Realme P4 Power 5G में होगी 10,001mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह लॉन्च
इस स्मार्टफोन में 10,001 mAh की बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी को लगभग 86 प्रतिशत तक बरकरार रखने के साथ दो घंटे तक की गेमिंग की जा सकेगी। यह सिंगल चार्ज में 32.5 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देगी। Realme P4 Power 5G को TransOrange, TransSilver और TransBlue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें बैक पर मैट फिनिश हो सकती है।