• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto G85 में होगा कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले! 8GB रैम के साथ जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च

Moto G85 में होगा कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले! 8GB रैम के साथ जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च

Moto G85 को क्‍वॉलकॉम के स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 3 प्रोसेसर से पैक किए जाने की उम्‍मीद है। उसके साथ 8GB रैम और एड्रिनो 619 GPU मिल सकता है।

Moto G85 में होगा कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले! 8GB रैम के साथ जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च

नए मोटो फोन में डॉल्‍बी एटमॉस का सपोर्ट हो सकता है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक भी होगा।

ख़ास बातें
  • Moto G85 स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च करने की तैयारी
  • इसमें दिया जा सकता है कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले
  • हाल के दिनों में फोन के कई रेंडर हुए हैं लीक
विज्ञापन
Motorola ने इस साल की शुरुआत में ही संकेत दे दिए थे कि वह साल 2024 में कई डिवाइसेज मार्केट में लॉन्‍च करेगी। कंपनी की नई G सीरीज काफी वक्‍त से सुर्खियां बटोर रही है। कहा जा रहा है कि जल्‍द Moto G85 को पेश किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स में भी इस फोन के बारे में जानकारियां मिली हैं। फाेन को दो कलर ऑप्‍शंस-ग्रे और ग्रीन में पैक किया जा सकता है। ग्रीन कलर ऑप्‍शन में वीगन लेदर फ‍िनिश भी देखने को मिल सकती है। 

गिजमोचाइना की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते सप्‍ताह Moto G85 के रेंडर लीक हुए, जहां इस फोन को कर्व्ड डिस्प्ले और बैक साइड में डुअल कैमरा सेटअप के साथ देखा गया। इस स्मार्टफोन को गीकबेंच प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा चुका है। रिपोर्ट कहती है कि G85 को दो कलर ऑप्शन- ग्रे और ग्रीन में लाया जा सकता है। ग्रीन कलर वेरिएंट में वीगन लेदन फ‍िनिश बताई जा रही है। 

Moto G85 को क्‍वॉलकॉम के स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 3 प्रोसेसर से पैक किए जाने की उम्‍मीद है। उसके साथ 8GB रैम और एड्रिनो 619 GPU मिल सकता है। ऐसे भी दावे हैं कि नए मोटो फोन में डॉल्‍बी एटमॉस का सपोर्ट हो सकता है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक भी होगा। 

Moto G85 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्‍मीद है। फ्रंट कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का हो सकता है, जिसके साथ एक अल्‍ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जाएगा। फोन को यूरोप की एक रिटेल वेबसाइट पर देखा जा चुका है यानी यह कभी भी मार्केट में दस्‍तक दे सकता है। 

Moto G85 के फीचर्स अभी कन्‍फर्म नहीं है। मुमकिन है कि लॉन्चिंग से पहले कंपनी कुछ स्‍पेक्‍स से पर्दा हटाए। मोटो फोन अपनी प्राइसिंग के लिए जाने जाते हैं। Moto G85 को मिड रेंज या उससे भी कम में लॉन्‍च किया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  3. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  4. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  10. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »