आईफोन 8 में होगा वायरलेस चार्जिंग फ़ीचर: रिपोर्ट

आईफोन 8 में होगा वायरलेस चार्जिंग फ़ीचर: रिपोर्ट
विज्ञापन
आईफोन 8 के बारे में तेजी से लीक में जानकारी सामने आ रही है। एक बार फिर नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। जाने-माने केजीआई विश्लेषक मिंग-ची कुओ ने दावा किया है कि आईफोन 8 में वायरलेस चार्जिंग फ़ीचर दिया जाएगा।

कुओ ने कहा कि सिर्फ प्रीमियम वेरिएंट के साथ ही वायरलेस चार्जिंग एडेप्टर दिया जाएगा। और बेस मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को इसके लिए एक अतिरिक्त एक्सेसरी खरीदनी होगी। इस वायरलेस एडेप्टर का डिज़ाइन व बनावट अभी ऐप्पल वॉच को चार्ज करने वाले इंडक्टिव पैड की तरह होगी। कुओ ने यह भी पुष्टि करते हुए कहा कि आईफोन 8 में रियर पर ग्लास होगा ताकि फ्रीक्वेंसी के चलते चार्जिंग स्पीड में कम से कम रुकावट आए।  

ऐसा पहली बार नहीं है जब आईफोन 8 में वायरलेस चार्जिंग की ख़बर सामने आई है। इससे पहले एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अगले आईफोन को नए वायरलेस फ़ीचर से 15 फुट की दूरी से भी चार्ज किया जा सकेगा। जिसका मतलब है कि आईफोन को किसी वायरलेस चार्जिंग प्लेट पर रखने की जरूरत नहीं होगी अभी तक इसी तरह की वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी देखी गई है।

इसके अलावा आईफोन 8 में बेज़ेल रहित कर्व्ड ओलेड स्क्रीन होगा। हालांकि, ऐप्पल को ओलेड डिस्प्ले का उत्पादन करने में मुश्किल हो रही है इसलिए हो सकता है कि कंपनी सिर्फ प्रीमियम वेरिएंट में ही यह डिस्प्ले दे। होम बटन को डिवाइस पर ना देकर ऑनस्क्रीन दिया जा सकता है। अगले आईफोन में एक तेज और नया ए11 प्रोसेसर, डिवाइस लॉक करने और ऐप्पल पे के जरिए पेमेंट के लिए एक नया टच आईडी सिस्टम दिया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »