Crew

Crew - ख़बरें

  • PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
    Sony ने PS Plus Game Catalogue में अप्रैल महीने के लिए नए गेम्स का ऐलान किया है। इस बार Horizon Zero Dawn Remastered, The Crew Motorfest और Football Manager 26 जैसे बड़े टाइटल्स शामिल किए गए हैं। ये सभी गेम्स 21 अप्रैल से PS Plus Extra और Deluxe/Premium मेंबर्स के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा Warriors: Abyss और Monster Train जैसे गेम्स भी लाइनअप का हिस्सा हैं। वहीं Classics Catalogue में Wild Arms 4 को जोड़ा जा रहा है। इससे पहले Essential मेंबर्स के लिए भी कुछ गेम्स पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
  • Artemis II लॉन्च: 50 साल बाद इंसानों का 10 दिन का मून मिशन शुरू, यहां समझें पूरा प्लान
    NASA ने Artemis II मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है, जो 1972 के बाद पहली बार इंसानों को चांद के आसपास ले जाने वाला मिशन है। यह मिशन चांद पर लैंड नहीं करेगा, बल्कि Orion कैप्सूल “free-return trajectory” पर चांद के चारों ओर घूमकर वापस पृथ्वी पर आएगा। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य भविष्य के चांद मिशन्स के लिए जरूरी सिस्टम्स और टेक्नोलॉजी को टेस्ट करना है। मिशन करीब 10 दिनों तक चलेगा और इसमें क्रू स्पेसक्राफ्ट की परफॉर्मेंस, सेफ्टी और डीप स्पेस ऑपरेशन्स को जांचेगा।
  • Artemis II Launch: जानें NASA के SLS रॉकेट की ताकत, जिससे आज शुरू होगा नया Moon मिशन
    NASA का Artemis II मिशन लॉन्च के करीब है और इसे 1 अप्रैल 2026 (US टाइम) के लिए टारगेट किया गया है। यह मिशन 50 साल से ज्यादा समय बाद इंसानों को चंद्रमा के आसपास ले जाएगा। इसमें चार अंतरिक्ष यात्री Orion spacecraft के जरिए डीप स्पेस में जाएंगे। लॉन्च Kennedy Space Center से Space Launch System रॉकेट के साथ होगा। भारत में यह लॉन्च 2 अप्रैल को तड़के करीब 3:54 बजे (अनुमानित) देखा जा सकता है।
  • NASA के चांद मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के हाथ में होगा खास बैंड, जानें कैसे करेगा काम
    NASA का Artemis II मिशन 2 अप्रैल 2026 को लॉन्च होने वाला है, जो Apollo के बाद पहला crewed deep-space मिशन होगा। इस मिशन में चार astronauts चांद के आसपास यात्रा करेंगे। खास बात यह है कि इस बार “Archer” स्टडी के तहत astronauts रिस्टबैंड पहनेंगे, जो उनकी नींद, स्ट्रेस, मूवमेंट और टीमवर्क से जुड़ा डेटा रिकॉर्ड करेंगे। कंपनी के मुताबिक यह रिसर्च भविष्य के Moon और Mars मिशन के लिए अहम साबित हो सकती है, क्योंकि इससे डीप स्पेस में इंसानों के व्यवहार और हेल्थ पर पड़ने वाले असर को समझने में मदद मिलेगी।
  • NASA ने टाला SpaceX Crew-12 मिशन! अब इस इस दिन होगा लॉन्च
    Crew-12 मिशन को NASA ने एक दिन के लिए टाल दिया है। यह मिशन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए केप केनेवरेल स्पेस फोर्स स्टेशन, फ्लोरिडा से रवाना होगा। मंगलवार की सुबह मिशन टीम ने इसके लिए वैदर रिव्यू पूरा किया। क्रू-12 के उड़ान मार्ग पर खराब मौसम का पूर्वानुमान किया गया है। जिसके कारण गुरुवार, 12 फरवरी को प्रक्षेपण को रद्द कर दिया गया है।
  • गगनयान मिशन जल्द होगा टेस्ट फ्लाइट के लिए तैयार, ISRO ने दी जानकारी
    इस मिशन में तीन एस्ट्रोनॉट्स के क्रू को 400 किलोमीटर के ऑर्बिट में तीन दिन के लिए भेजा जाएगा और इसके बाद उनकी समुद्र पर सुरक्षित वापसी होगी। भारत की योजना अंतरिक्ष में अपना स्टेशन बनाने की भी इस स्टेशन का नाम "भारत अंतरिक्ष स्टेशन" होगा। इसकी स्थापना 2035 तक हो सकती है। भारत की योजना अंतरिक्ष में अपना स्टेशन बनाने की भी है।
  • स्पेस डॉकिंग में कामयाबी हासिल करने वाला चौथा देश बना भारत, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
    अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत यह क्षमता रखने वाला चौथा देश बन गया है। कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है। पिछले वर्ष के अंत में लॉन्च किए गए ISRO के SpaDeX मिशन के प्रमुख लक्ष्यों में स्पेस डॉकिंग प्रोसेस शामिल था। यह क्षमता भविष्य में ह्युमन और स्पेश मिशंस के लिए जरूरी है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इस बड़ी सफलता पर ISRO को बधाई दी है।
  • गगनयान मिशन में बड़ी उपलब्धि, ISRO ने शुरू की लॉन्च व्हीकल की असेंबलिंग
    ISRO ने इस मिशन के लिए ह्युमन रेटेड लॉन्च व्हीकल Mark-3 (HLVM3) की असेंबलिंग शुरू कर दी है। यह असेंबलिंग आंध्र प्रदेश में ISRO के सतीश धवन स्पेस सेंटर पर की जा रही है। देश के महत्वाकांक्षी गगनयान ह्युमन स्पेसफ्लाइट मिशन के तहत बिना क्रू वाले पहले मिशन की यह शुरुआत है। ISRO ने S200 सॉलिड रॉकेट मोटर के नोजल एंड सेगमेंट की स्टैकिंग के साथ असेंबलिंग शुरू की है।
  • इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर फंसी सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी में देरी
    अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने बताया है कि SpaceX के Crew-10 मिशन में देरी के कारण इनकी वापसी को टाला गया है। Crew-10 मिशन में NASA के एस्ट्रोनॉट्स Anne McClain और Nichole Ayers के साथ JAXA के Takuya Onishi और Roscosmos के कॉस्मोनॉट Kirill Peskov जाएंगे। इस मिशन को SpaceX के Falcon 9 रॉकेट के जरिए मार्च के अंत में लॉन्च किया जाएगा।
  • अंतरिक्ष से पानी में लैंड करेंगे भारतीय एस्‍ट्रोनॉट तो क्‍या होगा? इसरो ने की टेस्टिंग, देखें फोटोज
    भारत अपने गगनयान मिशन को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है। बीते सप्‍ताह एक नकली गगनयान क्रू मॉड्यूल को पानी में डालकर उसे उठाया गया। यह एक प्रकार की एक्‍सरसाइज थी यह देखने के लिए कि जब एस्‍ट्रोनॉट्स अंतरिक्ष से पानी में लैंड करेंगे, तब किस प्रकार की तैयारियां चाहिए होंगी। इसरो ने इंडियन नेवी के साथ मिलकर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के तट पर बंगाल की खाड़ी में यह एक्‍सरसाइज की।
  • Video : अंतरिक्ष से धरती पर पहुंचे 3 चीनी एस्‍ट्रोनॉट, रात के वक्‍त की लैंडिंग, देखें वीडियो
    स्‍पेस में 6 महीने से भी ज्‍यादा समय तक रहने के बाद चीन का शेनझोउ 18 क्रू (Shenzhou 18 crew) पृथ्‍वी पर लौट आया है। तीन अंतरिक्ष यात्री- ये गुआंगफू, ली कांग और ली गुआंगसू पृथ्‍वी पर लौट आए हैं और उन्‍होंने अपने देश में लैंड किया। ये सभी 25 अप्रैल से अंतरिक्ष में थे और तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन पर रह रहे थे। इन्‍होंने उत्तरी चीन के डोंगफेंग लैंडिंग साइट पर कदम रखे।
  • 232 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर लौटे 4 अंतरिक्ष यात्री, देखें Video
    इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में कई दिनों तक रुकने के बाद चार अंतरिक्ष यात्री सकुशल पृथ्‍वी पर लौट आए हैं। क्रू8 (Crew-8) के एस्‍ट्रोनॉट्स- मैथ्यू डोमिनिक, माइकल बैरेट, जीनेट एप्स और अलेक्जेंडर ग्रेबेनकिन ने शुक्रवार को फ्लोरिडा के पेंसाकोला के तट से दूर मैक्सिको की खाड़ी में लैंड किया। ये अंतरिक्ष यात्री 232 दिनों तक स्‍पेस में रुके। उन्‍हें दो हफ्तों से ज्‍यादा वक्‍त तक इंतजार करना पड़ा, क्‍योंकि मौसम साथ नहीं दे रहा था।
  • सुनीता विलियम्‍स को लाने अंतरिक्ष में पहुंचा ‘फ्रीडम’, कब तक होगी वापसी? जानें
    अंतरिक्ष में ‘फंसी’ भारतीय मूल की एस्‍ट्रोनॉट सुनीता विलियम्‍स जिस स्‍पेसक्राफ्ट से वापस लौटेंगी, वह इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर पहुंच गया है। स्‍पेसएक्‍स के क्रू-9 मिशन ने आईएसएस पर डॉक किया है। क्रू-9 के ड्रैगन कैप्‍सूल का नाम फ्रीडम है। दो अंतरिक्ष यात्री स्‍पेस स्‍टेशन पहुंचे हैं। जब ये वापस लौटेंगे तो कुल यात्रियों की संख्‍या 4 होगी, जिसमें सुनीता विल‍ियम्‍स और उनके साथी बुच विल्‍मोर भी होंगे। वापसी अगले साल फरवरी में हो सकती है।
  • स्पेस में गूंजी वायलिन की धुन! Polaris Dawn अंतरिक्ष यात्री Sarah Gillis ने बजाया Star Wars का गाना, देखें Viral Video
    कमर्शियल स्पेस मिशन Polaris Dawn की अंतरिक्ष यात्री Sarah Gillis ने स्पेस में ही गाना बजाकर पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। सारा ने Rey's Theme को परफॉर्म किया जो जॉन विलियम्स द्वारा Star Wars: The Force Awakens मूवी के लिए लिखा गया है। सबसे खास बात यह थी कि उनके साथ ही दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में ऑर्केस्ट्रा उस वक्त बजाए जा रहे थे। यह अपने आप में एक अद्भुत लम्हा था।
  • स्‍पेस में सबसे ज्‍यादा दिन कौन रहा है? क्‍या सुनीता विल‍ियम्‍स तोड़ देंगी रिकॉर्ड
    Sunita Williams : अंतरिक्ष में सबसे ज्‍यादा दिनों तक रहने का रिकॉर्ड वैलेरी पोल्याकोव (Valeri Polyakov) ने बनाया था।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »