• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • स्पेस में गूंजी वायलिन की धुन! Polaris Dawn अंतरिक्ष यात्री Sarah Gillis ने बजाया Star Wars का गाना, देखें Viral Video

स्पेस में गूंजी वायलिन की धुन! Polaris Dawn अंतरिक्ष यात्री Sarah Gillis ने बजाया Star Wars का गाना, देखें Viral Video

सारा ने Rey's Theme को परफॉर्म किया जो जॉन विलियम्स द्वारा Star Wars: The Force Awakens मूवी के लिए लिखा गया है।

स्पेस में गूंजी वायलिन की धुन! Polaris Dawn अंतरिक्ष यात्री Sarah Gillis ने बजाया Star Wars का गाना, देखें Viral Video

Photo Credit: x/polarisprogram

Polaris Dawn की अंतरिक्ष यात्री Sarah Gillis ने स्पेस में ही गाना बजाकर पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है।

ख़ास बातें
  • सारा ने Star Wars की Rey's Theme को परफॉर्म किया
  • दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में ऑर्केस्ट्रा ने भी दिया साथ
  • Polaris Dawn पांच दिवसीय पहला कमर्शियल स्पेस मिशन है
विज्ञापन
दुनिया के पहले कमर्शियल स्पेस मिशन Polaris Dawn की अंतरिक्ष यात्री Sarah Gillis ने स्पेस में ही गाना बजाकर पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। स्पेस एक्सप्लोर करने के दौरान म्यूजिक का तड़का पहली बार देखने को मिला है। Sarah Gillis एलन मस्क की स्पेस कंपनी SpaceX में इंजीनियर भी हैं और म्यूजिक का शौक भी रखती हैं। स्पेस में संगीत कला के उनके इस प्रदर्शन ने उनके दुनियाभर में करोड़ों फैंस बना दिए हैं। स्पेस में उनका वायलिन परफॉर्मेंस दुनियाभर में वायरल हो रहा है। 

Polaris Dawn की अंतरिक्ष यात्री Sarah Gillis ने वायलिन के माध्यम से जो गाना बजाया वह Rey's Theme है जो कि जॉन विलियम्स द्वारा Star Wars: The Force Awakens मूवी के लिए लिखा गया है। सारा ने एक तरफ जहां एक आम नागरिक के रूप में स्पेसवॉक करके इतिहास रचा, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने Star Wars का Rey's Theme वायलिन के माध्यम से परफॉर्म करके सबका दिल जीत लिया। Crew Dragon स्पेसक्राफ्ट में सारा ने यह परफॉर्मेंस दिया। 

आप सोच रहे होंगे कि स्पेस में से पृथ्वी तक यह पहुंचा कैसे होगा। दरअसल इस परफॉर्मेंस को रिकॉर्ड किया गया और SpaceX के Starlink सैटेलाइट के माध्यम से पृथ्वी पर ट्रांसमिट किया गया। पृथ्वी की कक्षा में घूमते हुए सारा के इस म्यूजिकल परफॉर्मेंस की सोशल मीडिया पर खूब तारीफें हो रही हैं। 

सारा गिलिस का इस परफॉर्मेंस के बारे में क्या कहना है वो भी आपको बताते हैं। सारा ने दरअसल कहा कि उनकी इच्छा थी कि वो इस म्यूजिकल लम्हे को दुनिया के साथ शेयर करें। उन्होंने कहा कि वह इस खास परफॉर्मेंस को ग्लोबल यूनिटी और मानव उपलब्धता के लिए समर्पित करना चाहती थीं। वीडियो सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया। सबसे खास बात यह थी कि उनके साथ ही दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में ऑर्केस्ट्रा उस वक्त बजाए जा रहे थे। यह अपने आप में एक अद्भुत लम्हा था। 

Polaris Dawn एक पांच दिवसीय स्पेस मिशन है जो दुनिया का पहला कमर्शियल स्पेस एक्सप्लोरेशन मिशन है। इसमें 4 मेंबर शामिल हैं जो स्पेस की दुनिया की सैर करने निकले हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »