• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Video : अंतरिक्ष से धरती पर पहुंचे 3 चीनी एस्‍ट्रोनॉट, रात के वक्‍त की लैंडिंग, देखें वीडियो

Video : अंतरिक्ष से धरती पर पहुंचे 3 चीनी एस्‍ट्रोनॉट, रात के वक्‍त की लैंडिंग, देखें वीडियो

ये सभी 25 अप्रैल से अंतरिक्ष में थे और तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन पर रह रहे थे।

Video : अंतरिक्ष से धरती पर पहुंचे 3 चीनी एस्‍ट्रोनॉट, रात के वक्‍त की लैंडिंग, देखें वीडियो

इसका वीडियो वहां की न्‍यूज एजेंसी ने शेयर किया है, जो काफी दिलचस्‍प और कुछ हद तक फ‍िल्‍मी भी नजर आता है।

ख़ास बातें
  • चीनी अंतरिक्ष यात्रियों की लैंडिंग का वीडियो
  • स्‍पेस स्‍टेशन से पृथ्‍वी पर पहुंचे
  • 25 अप्रैल के बाद रखा धरती पर कदम
विज्ञापन
Space Return Video : चीन ने जब से अंतरिक्ष में अपना स्‍पेस स्‍टेशन तियांगोंग (Tiangong) बनाया है, उसके अंतरिक्ष यात्रियों की टीम वहां आती-जाती रहती है। अब 6 महीने से भी ज्‍यादा समय तक स्‍पेस में रहने के बाद चीन का शेनझोउ 18 क्रू (Shenzhou 18 crew) पृथ्‍वी पर लौट आया है। तीन अंतरिक्ष यात्री- ये गुआंगफू, ली कांग और ली गुआंगसू पृथ्‍वी पर लौट आए हैं और उन्‍होंने अपने देश में लैंड किया। ये सभी 25 अप्रैल से अंतरिक्ष में थे और तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन पर रह रहे थे। इन्‍होंने उत्तरी चीन के डोंगफेंग लैंडिंग साइट पर कदम रखे। 

स्‍पेसडॉटकॉम के अनुसार, चीनी स्‍पेस एजेंसी का कहना है कि तीनों अंतरिक्ष यात्रियों की हेल्‍थ एकदम ठीक है। जब भी चीनी यात्रियों ने पृथ्‍वी पर लैंड किया है, तो वह दिन का वक्‍त था। ऐसा दूसरी बार हुआ, जब चीन के एस्‍ट्रोनॉट्स ने रात में लैंडिंग की। उन्‍हें रेस्‍क्‍यू करने के लिए बचाव दल ने इन्‍फ्रारेड थर्मल इमेजर्स का इस्‍तेमाल किया और उस कैप्‍सूल तक पहुंच गए, जिसमें अंतरिक्ष यात्री लौटे थे। 

इसका वीडियो वहां की न्‍यूज एजेंसी ने शेयर किया है, जो काफी दिलचस्‍प और कुछ हद तक फ‍िल्‍मी भी नजर आता है। स्‍पेस स्‍टेशन से लौटने से पहले तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने वहां कई वैज्ञानिक प्रयोग किए। उन्‍होंने प्राचीन सूक्ष्मजीवों को स्‍टडी किया। मई में एक स्‍पेसवॉक की। चीन का स्‍पेस स्‍टेशन, स्‍पेस मलबे की वजह से तकनीकी गड़बड़ी का शिकार हो गया था। ऐसे में स्‍पेस स्‍टेशन पर शील्‍ड लगाने का काम भी तीनों ने पूरा किया। 



चीन का स्‍पेस स्‍टेशन अब ‘शेनझोउ 19' क्रू के हाथ में है। वे सभी वहां 30 अक्‍टूबर को पहुंचे थे। ‘शेनझोउ 19' अंतरिक्ष यात्रियों का स्‍वागत ‘शेनझोउ 18' के क्रू ने किया और फ‍िर 1 नवंबर को कंट्रोल नई टीम को सौंप दिया गया। उसके बाद ‘शेनझोउ 18' के तीनों यात्री पृथ्‍वी पर लौट आए।  

तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन एक 55 मीटर लंबा स्‍टेशन है। इसका वजन 77 टन है। यह अमेरिका और रूस के दबदबे वाले इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से 20 फीसदी बड़ा है। इस स्‍पेस स्‍टेशन पर भी कई प्रयोग किए जा रहे हैं। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी कम से कम एक दशक तक इस स्‍पेस स्‍टेशन को ऑपरेट करना चाहती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »