आपको Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Asus Zenfone Max Pro M1, Oppo Realme 1 और Coolpad Cool Play 6 जैसे हैंडसेट मार्केट में मिल जाएंगे जो 6 जीबी रैम के साथ आते हैं और इनकी कीमत भी बहुत ज़्यादा नहीं (आपके बजट पर निर्भर) है।
हमने 15,000 रुपये से कम में आने वाले टॉप हैंडसेट की एक लिस्ट बनाई है। हमेशा की तरह ही इन सभी स्मार्टफोन का हमने रिव्यू किया है। इस लिस्ट में शामिल सभी फोन पिछले एक साल में ही रिलीज़ हुए हैं। और लगभग सभी कैटेगरी में इनकी रेटिंग भी अच्छी रही। 15,000 रुपये से कम में ये हैं हमारे द्वारा चुने गए बेस्ट फोन।
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने भारतीय मार्केट अपने कूलपैड कूल प्ले 6 हैंडसेट को अगस्त महीने में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने Coolpad Cool Play 6 को नए रंग में उपलब्ध कराया है। फोन अब शीन ब्लैक रंग में भी मिलेगा।
कूलपैड ने इसी साल अगस्त में 14,999 रुपये की कीमत वाला कूलपैड कूल प्ले 6 लॉन्च किया था। अब, कंपनी ने चीन में Coolpad Cool Play 6C पेश कर दिया है। नए कूलपैड कूल प्ले 6सी की कीमत 849 चीनी युआन (करीब 8,300 रुपये) है। कूल प्ले 6सी ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा।
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कूलपैड ने पिछले महीने ही अपना कूल प्ले 6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी ने मंगलवार, 4 सितंबर को पहली बार कूल प्ले 6 को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया था। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलता है। अब कंपनी ने दावा किया है कि डिवाइस 6 सिंतबर को सोल्ड आउट हो गया।
कूलपैड ने पिछले महीने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन कूलपैड कूल प्ले 6 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। Coolpad Cool Play 6 स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। कूल प्ले 6 स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
चीनी ब्रांड कूलपैड ने भारतीय मार्केट में अपने कूल प्ले 6 स्मार्टफोन को उतार दिया है। इसकी बिक्री 4 सितंबर से शुरू होगी। इसमें आपको मेटल यूनीबॉडी, बड़ा स्क्रीन, दो रियर कैमरे, बड़ी बैटरी और भी कई दमदार फीचर मिलेंगे। हमने पिछले कुछ दिन कूलपैड के इस नए स्मार्टफोन के साथ बिताए। पहली नज़र में हमें यह स्मार्टफोन ऐसा लगा...
कूलपैड ने भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन कूल प्ले 6 लॉन्च कर दिया है। कूलपैड कूल प्ले 6 की कीमत 14,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को इसी साल मई में चीन में लॉन्च किया गया था, और कंपनी का कहना है कि इसे भारतीय बाज़ार के हिसाब से कस्टमाइज़ किया गया है।
कूलपैड ने भारत में अपने अगले स्मार्टफोन कूल प्ले 6 के बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया है। चीनी कंपनी ने अपने फेसबुक पेज पर नए कूलपैड कूल प्ले 6 के 20 अगस्त को लॉन्च करने की पुष्टि की।
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने घरेलू मार्केट में नया स्मार्टफोन कूलपैड कूल प्ले 6 को लॉन्च किया है। कूलपैड कूल प्ले 6 की कीमत 1499 चीनी युआन है और इसे गोल्ड व ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है।