Coolpad Cool Play 7 लॉन्च होने से पहले ऑनलाइन लिस्ट, जानें इसकी खासियतें

Coolpad Cool Play 7 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले ऑनलाइन लिस्ट कर दिया गया है। यह बीते साल Cool Play 6 हैंडसेट का अपग्रेड है।

Coolpad Cool Play 7 लॉन्च होने से पहले ऑनलाइन लिस्ट, जानें इसकी खासियतें
ख़ास बातें
  • कूलपैड कूल प्ले 7 की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,100 रुपये) है
  • कूलपैड कूल प्ले 7 में 5.85 इंच का एचडी+ टीएफटी डिस्प्ले है
  • स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर एमटी6750 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है
विज्ञापन
Coolpad Cool Play 7 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले ऑनलाइन लिस्ट कर दिया गया है। यह बीते साल Cool Play 6 हैंडसेट का अपग्रेड है। कूलपैड का नया स्मार्टफोन मौजूदा चलन की तरह बेहद ही पतले बेज़ल डिज़ाइन, डिस्प्ले नॉच और डुअल रियर सेटअप के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर एमटी6750 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में मेटल फ्रेम दिया गया है और यह ग्लास बैक से लैस है। इसमें एआई से लैस फेसियल रिकग्निशन फीचर है। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह मात्र 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा। फोन को 30 जुलाई को लॉन्च किया जाना है।

China की JD.com पर Coolpad Cool Play 7 को रजिस्ट्रेशन के लिए लॉन्च से पहले लिस्ट किया गया है। ऑनलाइन लिस्टिंग के मुताबिक, कूलपैड कूल प्ले 7 की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,100 रुपये) है। लिस्टिंग से अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं।
 

Coolpad Cool Play 7 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Coolpad Cool Play 7 एंड्रॉयड पर चलता है। इसपर कस्टम स्किन भी होगा। कूलपैड कूल प्ले 7 में 5.85 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। कूल प्ले 6 में जहां स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, Cool Play 7 ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 के साथ आएगा। जुगलबंदी के लिए दिए गए हैं 4 जीबी रैम। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। दोनों ही सेंसर 13 मेगापिक्सल के हैं और साथ में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप पोर्ट्रेट मोड को सपोर्ट करता है। इसकी मदद से यूज़र स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Coolpad Cool Play 7 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड को भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर हैं। कंपनी बिल्ट-इन फिंगरप्रिंट सेंसर और जायरोस्कोप के साथ आता है। स्मार्टफोन में 2800 एमएएच की बैटरी है और इसका डाइमेंशन 151x73.4x8.8 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.85 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Coolpad
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »