Coolpad Cool Play 6 की बिक्री शुरू, इसमे हैं दो रियर कैमरे व 6 जीबी रैम

कूलपैड ने पिछले महीने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन कूलपैड कूल प्ले 6 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। Coolpad Cool Play 6 स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। कूल प्ले 6 स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Coolpad Cool Play 6 की बिक्री शुरू, इसमे हैं दो रियर कैमरे व 6 जीबी रैम
ख़ास बातें
  • कूलपैड कूल प्ले 6 एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है
  • इस फोन में 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज है
  • इस फोन में दो रियर कैमरे हैं
विज्ञापन
कूलपैड ने पिछले महीने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन कूलपैड कूल प्ले 6  स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। Coolpad Cool Play 6 स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। कूल प्ले 6 स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन की कीमत 14,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को इसी साल मई में चीन में लॉन्च किया गया था, और कंपनी का कहना है कि इसे भारतीय बाज़ार के हिसाब से कस्टमाइज़ किया गया है। कंपनी ने फोन को गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया है।


कूलपैड कूल प्ले 6 स्पेसिफिकेशन
नए कूलपैड स्मार्टफोन में एक 5.5 इंच एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले है और यह एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा आधाारित कस्टम जर्नी यूआई पर चलता है। कंपनी का कहना है कि, फोन को दिसंबर 2017 तक एंड्रॉयड 8.0 अपडेट मिल जाएगा। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम है। कूलपैड कूल प्ले 6 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। डुअल सिम फोन, हाइब्रिड सेटअप के साथ आता है।

(टेक्नोलॉजी की दुनिया के वीडियो का नया ठिकाना। आ गया है गैजेट्स 360 हिंदी का अपना यूट्यूब पेज। सब्सक्राइब करें)

कूलपैड कूल प्ले 6 में रियर पर 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं, जो अपर्चर एफ/2.0, डुअल-टोन, डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। और एचडीआर व 4के वीडियो सपोर्ट करते हैं। फोन के फ्रंट में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। कनेक्टिविटी की बात करें तो कूल प्ले 6 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हैं। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। और कूलपैड का दावा है कि सॉफ्टवेयर को इस हिसाब से ऑप्टिमाइज़ किया है कि बैटरी लंबे समय तक चले।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Decent battery life
  • Fast fingerprint scanner
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Slow charging
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  2. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  3. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  4. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  6. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  7. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  8. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  9. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »