कूलपैड कूल प्ले 6 (Coolpad Cool Play 6) पहली नज़र में

चीनी ब्रांड कूलपैड ने भारतीय मार्केट में अपने कूल प्ले 6 स्मार्टफोन को उतार दिया है। इसकी बिक्री 4 सितंबर से शुरू होगी। इसमें आपको मेटल यूनीबॉडी, बड़ा स्क्रीन, दो रियर कैमरे, बड़ी बैटरी और भी कई दमदार फीचर मिलेंगे। हमने पिछले कुछ दिन कूलपैड के इस नए स्मार्टफोन के साथ बिताए। पहली नज़र में हमें यह स्मार्टफोन ऐसा लगा...

कूलपैड कूल प्ले 6 (Coolpad Cool Play 6) पहली नज़र में
ख़ास बातें
  • कूलपैड ने भारतीय मार्केट में अपने कूल प्ले 6 स्मार्टफोन को उतार दिया
  • इसकी बिक्री 4 सितंबर से शुरू होगी
  • 14,999 रुपये वाले इस फोन की भिड़ंत शाओमी रेडमी नोट 4 से
विज्ञापन
चीनी ब्रांड कूलपैड ने भारतीय मार्केट में अपने कूल प्ले 6 स्मार्टफोन को उतार दिया है। इसकी बिक्री 4 सितंबर से शुरू होगी। कंपनी का कहना है कि वह किफायती स्मार्टफोन सेगमेंट में Cool Play 6 के ज़रिए कुछ नया करने की कोशिश कर रही है, खासकर 6 जीबी रैम देकर। कूलपैड को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अन्य कंपनियां भी कुछ ऐसा करने के लिए मजबूर होंगी। क्या भविष्य में ऐसा होगा? इस पर फिलहाल संशय है। लेकिन इतना तय है कि 6 जीबी रैम को लेकर मार्केट में हलचल तो मच ही गई है। अच्छी बात यह है कि कागजी तौर पर यह फोन अन्य डिपार्टमेंट में भी कमज़ोर नहीं है। इसमें आपको मेटल यूनीबॉडी, बड़ा स्क्रीन, दो रियर कैमरे, बड़ी बैटरी और भी कई दमदार फीचर मिलेंगे। हमने पिछले कुछ दिन कूलपैड के इस नए स्मार्टफोन के साथ बिताए। पहली नज़र में हमें यह स्मार्टफोन ऐसा लगा...

Coolad Cool Play 6 को पहली बार देखने के बाद आपको एहसास होगा कि यह चीनी कंपनियों के अन्य प्रोडक्ट से काफी मेल खाता है। LeEco Le Max 2 की छाप साफ झलकती है, हालांकि पिछले हिस्से पर किनारे ज़्यादा घुमावदार हैं। इस फोन को एक हाथ में पकड़ने में कोई दिक्कत नहीं होती। सच कहें तो दायें हाथ में इस फोन को हाथों में रखने पर एहसास हुआ कि अंगूठा आसानी से पावर बटन तक पहुंच जाता है। और ऐसा ही फिंगरप्रिंट सेंसर तक पहुंचने के बारे में कहा जा सकता है। स्क्रीन के साइड वाले बॉर्डर पतले हैं। लेकिन ऊपर और निचले हिस्से वाले बॉर्डर बहुत बड़े हैं जो थोड़ा अटपटा है। क्योंकि हाल के दिनों में कम बेज़ल वाले फोन चलन में रहे हैं।
 
coolpad cool play 6 design

Coolpad Cool Play 6

Cool Play 6 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जो इस कीमत में आम है। पैनल से विविध कलर आते हैं। लेकिन कई बार यह ज़रूरत से ज़्यादा सेचुरेटेड लगता है। सीधी रोशनी में टेक्स्ट और तस्वीरों को देख पाने में दिक्कत नहीं होती।

(मोबाइल लॉन्च, स्मार्टफोन रिव्यू, और अन्य काम की जानकारी पाएं हमारे यूट्यूब चैनल से। सब्सक्राइब करें।)

सॉफ्टवेयर की बात करें तो आपको एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित कंपनी का नया जर्नी यूआई मिलेगा। कूलपैड ने साल के अंत तक एंड्रॉयड ओरियो अपडेट देने का भरोसा जताया है। नया जर्नी यूआई शुरुआत में हमें स्मूथ लगा। लेकिन लंबे वक्त तक फोन को इस्तेमाल करने पर लैग का एहसास होने लगा। आपको यूसी ब्राउज़र, फेसबुक, अमेज़न शॉपिंग जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल मिलेंगे, जिन्हें आप हटा नहीं सकते।


बॉडी के अंदर ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर है। साथ में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज। आप चाहें तो माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन हाइब्रिड स्लॉट के कारण दूसरे सिम कार्ड को भूलना पड़ेगा। 4जी और वीओएलटीई के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। बैटरी क्षमता 4000 एमएएच की है और कूलपैड का कहना है कि सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइज़ेशन के कारण इसकी परफॉर्मेंस 4500 एमएएच वाली होगी।
 
coolpad cool play 6 display

कूलपैड कूल प्ले 6

अब बात कूलपैड कूल प्ले 6 के सबसे अहम फीचर की। आपको पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिलेंगे। एक सेंसर आरजीबी है और दूसरा मोनोक्रोम। दोनों ही कैमरे एफ/2.0 अपर्चर वाले हैं। कैमरा ऐप में स्टेंडर्ड मोड हैं। आप कई किस्म के इफेक्ट के साथ तस्वीरें और वीडियो कैद कर पाएंगे। इसका मुख्य फीचर एसएलआर मोड है जिसमें आप डेप्थ ऑफ इफेक्ट हासिल कर पाएंगे। फोन के साथ बिताए समय में हमने कैमरा ऐप को जमकर इस्तेमाल किया। बोकेह इफेक्ट को लेकर हम यही कहेंगे कि यह कभी काम करता है तो कभी नहीं। कई बार तस्वीरों में ऑबजेक्ट पूरे डिटेल के साथ आते हैं। लेकिन कई बार यह सराउडिंग के साथ ब्लर हो जाता है।

14,999 रुपये वाले इस फोन की भिड़ंत शाओमी रेडमी नोट 4 से होगी जो इस प्राइस सेगमेंट का सबसे लोकप्रिय हैंडसेट है। हम जल्द ही Coolpad Cool Play 6 के रिव्यू के साथ आएंगे जिसमें हैंडसेट की आम परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी लाइफ के बारे में विस्तार से चर्चा होगी।

ज्ञात हो कि कूलपैड कूल 6 प्ले के दुबई लॉन्च इवेंट के लिए हमारे संवाददाता के हवाई सफर और होटल का खर्चा कूलपैड ने उठाया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Decent battery life
  • Fast fingerprint scanner
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Slow charging
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »