PUBG के बाद अब ARC Raiders गेम का जलवा, बिक्री पहुंची 1.6 करोड़ पार!

Nexon ने खुलासा किया है कि ARC Raiders दुनियाभर में 1.6 करोड़ से ज्यादा कॉपी बेच चुका है। कंपनी ने इसे अपने इतिहास की सबसे सफल गेम रिलीज बताया है।

PUBG के बाद अब ARC Raiders गेम का जलवा, बिक्री पहुंची 1.6 करोड़ पार!

Photo Credit: Embark Studio

ख़ास बातें
  • ARC Raiders की बिक्री 1.6 करोड़ कॉपी के पार पहुंची
  • Nexon अक्टूबर में Frozen Trail अपडेट लॉन्च करेगी
  • चीन में गेम के क्लोज्ड बीटा टेस्ट 2026 में शुरू होंगे
विज्ञापन

Nexon ने खुलासा किया है कि उसका लोकप्रिय शूटिंग गेम ARC Raiders दुनियाभर में 1.6 करोड़ से ज्यादा कॉपी बेच चुका है। कंपनी ने यह जानकारी अपनी Q1 2026 फाइनेंशियल रिपोर्ट के दौरान शेयर की। Nexon के मुताबिक ARC Raiders अब तक कंपनी का सबसे सफल गेम लॉन्च बन चुका है। कंपनी ने इसे “कंपनी के इतिहास की सबसे सफल रिलीज” बताया है।

रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ Q1 2026 के दौरान ही गेम की 46 लाख अतिरिक्त कॉपी बिकी हैं। इसी के साथ तिमाही के अंत तक कुल बिक्री 1.55 करोड़ यूनिट्स तक पहुंच गई थी, जो बाद में 1.6 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। Nexon ने यह भी बताया कि गेम में प्लेयर्स की एंगेजमेंट काफी मजबूत रही है। कंपनी के मुताबिक एक्टिव प्लेयर्स में से आधे से ज्यादा यूजर्स गेम में 100 घंटे से ज्यादा समय बिता चुके हैं। कुल मिलाकर गेम का प्ले टाइम 1.5 अरब घंटे से ज्यादा पहुंच चुका है।

ARC Raiders की सफलता का असर Nexon की कमाई पर भी देखने को मिला है। कंपनी ने बताया कि उत्तर अमेरिका और यूरोप में उसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 310 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं पीसी और कंसोल रेवेन्यू में 52 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Nexon ने यह भी पुष्टि की है कि ARC Raiders के लिए Frozen Trail नाम का बड़ा अपडेट अक्टूबर में जारी किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक इस अपडेट में फ्री और प्रीमियम दोनों तरह का कंटेंट शामिल होगा। इसमें नए गेमप्ले फीचर्स के साथ कॉस्मेटिक आइटम्स भी जोड़े जाएंगे। कंपनी का कहना है कि इस अपडेट का मकसद पुराने प्लेयर्स को वापस लाना और नए यूजर्स को जोड़ना है।

इसके अलावा Nexon ने बताया कि ARC Raiders को चीन में ISBN लाइसेंस मिल गया है। कंपनी 2026 के दौरान चीन में गेम के कई क्लोज्ड बीटा टेस्ट आयोजित करेगी। इससे दुनिया के सबसे बड़े गेमिंग मार्केट्स में से एक चीन में गेम लॉन्च का रास्ता खुल सकता है।

ARC Raiders और THE FINALS बनाने वाला स्टूडियो Embark Studios अब Nexon के लिए और ज्यादा अहम बनता दिख रहा है। कंपनी के मुताबिक ARC Raiders की सफलता ने साबित किया है कि Embark Studios बड़े स्तर पर ग्लोबल गेमिंग आईपी तैयार कर सकता है। Nexon ने यह भी पुष्टि की है कि Embark Studios फिलहाल दो नए गेम्स पर भी काम कर रहा है, हालांकि कंपनी ने इनके बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »